एक्सप्लोरर

Earthquake in Jammu Kashmir: एक के बाद एक भूकंप के झटकों से हिला जम्मू-कश्मीर, रिक्टर स्केल पर 4.9 मापी गई तीव्रता

Jammu-Kashmir Earthquake: जम्मू-कश्मीर पहाड़ी राज्य होने की वजह से कई बार आपदाओं का सामना कर चुका है. गनीमत ये रही है कि इस बार आए भूकंप में किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है.

Jammu-Kashmir Earthquake News: केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर मंगलवार (20 अगस्त) सुबह एक के बाद एक भूकंप के झटकों से हिल उठा. जम्मू-कश्मीर में आए दो भूकंप के झटकों ने घाटी के लोगों को हिलाकर रख दिया. रिक्टर स्केल पर भूकंप के पहले झटके की तीव्रता 4.9 मापी गई, जबकि दूसरा झटका 4.6 तीव्रता वाला था. भूकंप के दो जोरदार झटकों की वजह से अभी तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है. हालांकि, लोगों में दहशत का माहौल जरूर पैदा हो गया है.

दरअसल, कई बार ऐसा होता है कि जब भूकंप का पहला झटका आता है तो उसके साथ ऑफ्टर शॉक भी महसूस होता है, जिसकी तीव्रता कम होती है. आसान भाषा में कहें तो भूकंप के पहला झटका जोरदार तरीके से आता है, जिसके बाद दूसरा झटका थोड़ी कम तीव्रता वाला होता है. माना जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर में आए भूकंप के दौरान भी यही देखने को मिला है. भूकंप के झटके महसूस करने के बाद लोगों को घरों से बाहर निकलते हुए भी देखा गया. लोगों के चेहरे पर डर साफ नजर आ रहा था.

बारामूला में रहा भूकंप का केंद्र

'मेट्रोलॉजिकल सेंटर', श्रीनगर के मुताबिक, भूकंप का झटका मंगलवार सुबह 6.45 बजे आया. इसका केंद्र उत्तरी कश्मीर का बारामूला जिला था, जहां किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है. भूकंप के झटकों का असर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान तक देखने को मिला है. इसने भारत के एक बड़े हिस्से में कंपन करने के अलावा पाकिस्तान में भी लोगों को हिला दिया है. पाकिस्तान से भी अभी तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है. 

भूकंप के झटके इतने ज्यादार जोरदार थे कि घरों के पंखे हिलने लगीं. लोगों ने अपनी अलमारियों में रखे सामान को भी हिलते हुए देखा. जम्मू-कश्मीर के  पूंछ से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक पंखे को भूकंप के झटकों से तेजी के साथ हिलते हुए देखा जा सकता है. जम्मू-कश्मीर में एक महीने में आया ये दूसरा भूकंप का झटका है. इससे पहले बारामूला में 12 जुलाई को 4.1 तीव्रता वाला भूकंप का झटका महसूस किया गया था.

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में कांपी धरती, बारामूला में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला, विनीत जोशी को शिक्षा विभाग से हटाया
छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला, विनीत जोशी को शिक्षा विभाग से हटाया
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
'मेरे सिर पर पत्थर लगा', ACP जयप्रकाश ने सुनाई धरना स्थल पर हुए 22 जुलाई की शाम के उपद्रव की दास्तां
'मेरे सिर पर पत्थर लगा', ACP जयप्रकाश ने सुनाई धरना स्थल पर हुए 22 जुलाई की शाम के उपद्रव की दास्तां

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
‘महिलाओं और युवतियों पर बर्बरता’, लाठीचार्ज पर बोले मुरली मनोहर जोशी- ऐसे बल प्रयोग से तो भारत का बड़ा…
‘महिलाओं और युवतियों पर बर्बरता’, लाठीचार्ज पर बोले मुरली मनोहर जोशी- ऐसे बल प्रयोग से तो भारत…
Embed widget