एक्सप्लोरर

Earthquake: दिल्ली-एनसीआर, कश्मीर और चंडीगढ़ में भूकंप के झटके, अफगानिस्तान था केंद्र

Earthquake in Afghanistan अफगानिस्तान में दोपहर दो बजकर 50 मिनट पर आए भूकंप की तीव्रता 6.1 मापी गई है.

Earthquake in Afghanistan: अफगानिस्तान, पाकिस्तान और उत्तर भारत के कई हिस्सों में गुरुवार (11 जनवरी) की दोपहर को भूकंप के झटके महसूस किए गए. दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब और जम्मू कश्मीर में इसकी तीव्रता काफी कम थी. भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान था और यहां इसकी तीव्रता 6.1 मापी गई. भूकंप के झटके गुरुवार की दोपहर को दो बजकर 50 मिनट पर महसूस किए गए.

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने कहा कि भूकंप का केंद्र काबुल से 241 किलोमीटर उत्तर पूर्व में था. भूकंप से लोगों में दहशत फैल गई. दिल्ली और NCR में लोगों ने भूकंप के झटके महसूस होने की बात कही. इसका वीडियो भी सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि पंखा हिल रहा है.

पाकिस्तान ने क्या कहा?
पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग (पीएमडी) ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदूकुश क्षेत्र में था. छह तीव्रता का भूकंप दोपहर 2:20 बजे (स्थानीय समय) आया. इसका केंद्र हिंदूकुश क्षेत्र में 213 किलोमीटर की गहराई पर था.

भूकंप के दौरान क्या करें
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक, भूकंप के दौरान घबराएं नहीं, शांत रहें. टेबल के नीचे जाएं और एक हाथ से अपने सिर को ढकें. बाहर आने के बाद इमारतों, पेड़ों और खंभों से दूर रहें. इसके अलावा लिफ्ट का इस्तेमाल नहीं करें. आप गाड़ी के अंदर है तो इसे रोककर झटके समाप्त होने तक अंदर ही रहें. 


Earthquake: दिल्ली-एनसीआर, कश्मीर और चंडीगढ़ में भूकंप के झटके, अफगानिस्तान था केंद्र

भूकंप के बाद क्षतिग्रस्त इमारतों में ना जाएं और सीढियों का प्रयोग करें. आप मलबे में फंस गए हैं तो माचिस नहीं जलाएं. भूकंप के नुकसान से बचने के लिए समय-समय पर दीवारों और छतों की दरारों की मरम्मत कराएं. 

ये भी पढ़ें- Afghanistan Earthquake: अफगानिस्तान में फिर आया 6.0 तीव्रता का भूकंप, जानें ताजा हालात

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
'अगर लोगों को लगता है कि...' ECI को पूर्व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा ने क्या दी सलाह?
'अगर लोगों को लगता है कि...' ECI को पूर्व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा ने क्या दी सलाह?
आशुतोष रांका, सौरव को पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार? फोटो डालकर दीपके बोले- 'रातभर...'
आशुतोष रांका, सौरव को पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार? फोटो डालकर दीपके बोले- 'रातभर...'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
आशुतोष रांका, सौरव दास पर किन धाराओं में FIR, हो सकती है कितनी सजा?
आशुतोष रांका, सौरव दास पर किन धाराओं में FIR, हो सकती है कितनी सजा?
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
राजस्थान के कई मेडिकल कॉलेज में MBBS सीटें खाली, जानें कहां कितनी वैकेंसी?
राजस्थान के कई मेडिकल कॉलेज में MBBS सीटें खाली, जानें कहां कितनी वैकेंसी?
Embed widget