एक्सप्लोरर

Jaishankar on Rahul: राहुल गांधी के नौकरशाहों वाले बयान पर जयशंकर का पलटवार, कहा- हां वो अब सरकार का ऑर्डर फॉलो करते हैं

Jaishankar Counter on Rahul: राहुल गांधी के भारतीय विदेश सेवा वाले बयान पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पलवार करते हुए कहा है कि हां अब भारत की विदेश सेवा बदल गई है वो अब सरकार के ऑर्डर फॉलो करते हैे.

S Jaishankar Reply to Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लंदन की कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि यूरोप में नौकरशाहों ने बताया कि भारतीय विदेश सेवा बिल्कुल बदल गई है. वो अभिमानी हो गए हैं और किसी की सुनते नहीं है. अब वो सिर्फ हमें ऑर्डर देते हैं कोई बातचीत नहीं होती है, वो ऐसा नहीं कर सकते. राहुल के इस बयान पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पलटवार करते हुए कहा है कि हां अब चीजें बदल गई हैं. भारतीय विदेश सेवा भी बदल गई है और वो सरकार के ऑर्डर को फॉलो करते हैं. वो दूसरों से बहस करते हैं इसे अभिमानी नहीं कहा जाएगा बल्कि इसे विश्वास और राष्ट्रहित की रक्षा कहा जाता है.

लंदन में 'भारत के लिए विचार' सम्मेलन में राहुल गांधी ने केंद्र में बीजेपी सरकार पर कई मोर्चों पर हमला बोला और आरोप लगाया कि भारत में खराब स्थिति है. संस्थानों पर हमला किया जा रहा है और उन पर आरएसएस और बीजेपी का कब्जा है.

भारतीय विदेश सेवा की आलोचना
बातचीत के सत्र में राहुल गांधी ने भारतीय विदेश सेवा की भी आलोचना की. उन्होंने कहा कि मैं यूरोप के कुछ नौकरशाहों से बात कर रहा था. वे कह रहे थे कि भारतीय विदेश सेवा पूरी तरह से बदल गई है, वे कुछ नहीं सुनते हैं. वे घमंडी हैं. कोई बातचीत नहीं हो रही है. ब्रिटेन दौरे पर गए राहुल ने गैर-लाभकारी थिंकटैंक ब्रिज इंडिया  द्वारा शुक्रवार को आयोजित आइडियाज फॉर इंडिया  सम्मेलन में एक संवाद सत्र के दौरान यह टिप्पणी की थी.

यूक्रेन जैसी ही स्थिति लद्दाख में
राहुल गांधी ने दावा किया कि रूस जो यूक्रेन में कर रहा है कुछ वैसी ही स्थिति चीन ने लद्दाख में पैदा की है, लेकिन नरेंद्र मोदी सरकार इस बारे में बात तक नहीं करना चाहती. राहुल गांधी ने कहा कि रूसी यूक्रेन से कहते हैं कि हम आपकी क्षेत्रीय अखंडता को नहीं स्वीकारते हैं, हम यह मानने से इनकार करते हैं कि दो जिले तुम्हारे हैं. हम उन दो जिलों में हमले करने जा रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित कर सकें कि तुम उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) से गठजोड़ तोड़ दो. गांधी ने कहा कि पुतिन यही कर रहे हैं. पुतिन कह रहे हैं कि मैं इसके लिए तैयार नहीं हूं कि तुम अमेरिका के साथ गठजोड़ करो. मैं तुम पर हमला करूंगा. कांग्रेस नेता ने दावा किया कि  यूक्रेन में जो हो रहा है और लद्दाख में जो हो रहा है, उनकी तुलना करिये.

ये भी पढ़ें: Rahul Gandhi Remark: राहुल गांधी के केरोसिन वाले बयान पर भड़की बीजेपी, कहा- कांग्रेस 1984 से लेकर अब तक मिट्टी का तेल छिड़क रही है

ये भी पढ़ें: BJP on Rahul Gandhi: लद्दाख और डोकलाम को लेकर राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार, नकवी बोले - 'गेट वेल सून'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘मृत्यु तक जेल में रहने की सजा संवैधानिक रूप से गलत नहीं...’, SC का बड़ी टिप्पणी
‘मृत्यु तक जेल में रहने की सजा संवैधानिक रूप से गलत नहीं...’, SC का बड़ी टिप्पणी
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
दिल्ली-UP समेत देश में कब-कहां होगी बारिश, IMD ने की भविष्यवाणी
दिल्ली-UP समेत देश में कब-कहां होगी बारिश, IMD ने की भविष्यवाणी
राज्यसभा से भी पास एंटी पेपर लीक बिल, पीएम मोदी ने की राष्ट्रपति से मुलाकात
राज्यसभा से भी पास एंटी पेपर लीक बिल, पीएम मोदी ने की राष्ट्रपति से मुलाकात

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
Embed widget