एक्सप्लोरर

Old Pension Scheme: पुरानी पेंशन योजना की बहाली पर क्या कुछ बोले प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य संजीव सान्याल

Sanjeev Sanyal On Old Pension Scheme: विपक्षी दल पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करने पर जोर दे रहे हैं, जबकि केंद्र के रुख से पता चलता है कि फिलहाल सरकार इसे लागू नहीं करना चाहती है.

EAC-PM Member Sanjeev Sanyal On OPS: देश में पिछले कुछ दिनों से ओल्ड पेंशन स्कीम पर काफी चर्चा हो रही है. विपक्षी सरकारें अपने राज्यों में पुरानी पेंशन योजना को लागू कर रही हैं. इस पर अब प्रधानमंत्री की इकोनॉमिक एडवाइजरी काउंसिल (EAC to PM) के मेंबर संजीव सान्याल (Sanjeev Sanyal) ने चिंता जताई है. उन्होंने इसे भविष्य की पीढ़ियों के लिए बड़ा खतरा बताया है. 

सोमवार (26 दिसंबर) को पीटीआई से बातचीत करते हुए संजीव सान्याल ने कहा, "बिना फंड वाली पेंशन योजनाएं अंततः भविष्य की पीढ़ियों का नुकसान करती हैं." उन्होंने कहा, "इसलिए, पिछले कुछ दशकों में बड़ी मुश्किल से किए गए पेंशन सुधारों को उलटते हुए बहुत सावधान रहना चाहिए."

अंतर्राष्ट्रीय हालातों पर चिंता जताई

सान्याल ने कहा, "मौजूदा समय में वैश्विक अर्थव्यवस्था और अंतर्राष्ट्रीय हालातों को देखते हुए यह बिल्कुल साफ है कि 2023 में भी परिस्थितियां सही नहीं होंगी." उन्होंने कहा, "मौजूदा हालातों को देखते हुए अर्थव्यवस्था के साथ छेड़छाड़ बहुत ज्यादा खतरनाक हो सकती है." हालांकि, उन्होंने भारत की अर्थव्यवस्था को ज्यादा खतरा नहीं बताया. सान्याल के मुताबिक, भारत कई सालों तक 9 फीसदी की इकोनॉमिक ग्रोथ रेट हासिल कर सकता है.

ओपीएस को भविष्य के लिए खतरा बताया

पुरानी पेंशन योजना पर बात करते हुए उन्होंने कहा, "ओपीएस के तहत पूरी पेंशन राशि सरकार देती थी. वहीं, नई पेंशन योजना के तहत कर्मचारी अपने मूल वेतन का 10 प्रतिशत पेंशन के लिए योगदान करते हैं, जबकि राज्य सरकार 14 प्रतिशत योगदान करती है." उन्होंने कहा, "बड़ी मुश्किल से किए गए पेंशन सुधारों को उलटते समय बड़ी सावधानी बरतनी चाहिए." 

इन राज्यों में लागू हो चुकी है OPS

बता दें कि कांग्रेस शासित राज्यों में राजस्थान और छत्तीसगढ़ पहले ही पुरानी पेंशन योजना को लागू कर चुके हैं. अब हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार भी पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने वाली है. झारखंड ने भी ओपीएस को वापस करने का फैसला किया है, जबकि आम आदमी पार्टी शासित पंजाब ने हाल ही में ओपीएस को फिर से लागू करने की मंजूरी दी है. 

2024 में हो सकता है बड़ा मुद्दा

ओल्ड पेंशन स्कीम को बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने दिसंबर 2003 में बंद करने का निर्णय लिया था. 1 अप्रैल 2004 से यह योजना बंद कर दी गई थी. हालांकि, अब कई संगठन और विपक्षी दल पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करने पर जोर दे रहे हैं. केंद्र के रुख से पता चलता है कि फिलहाल सरकार इसे लागू नहीं करना चाहती है. साल 2024 में आम चुनाव के दौरान ओपीएस को लागू करने का मुद्दा बड़ा बन सकता है. 

ये भी पढ़ें-Mother Dairy Milk Price Hike: '...धन्यवाद', मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम तो कांग्रेस ने कसा तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget