एक्सप्लोरर

Mother Dairy Milk Price Hike: '...धन्यवाद', मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम तो कांग्रेस ने कसा तंज

Mother Dairy Milk Price: इस साल दूध की कीमतों में मदर डेयरी ने 5वीं बार बढ़ोतरी की है, आज से दिल्ली-एनसीआर के बाजार में दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हुआ..

Mother Dairy Milk Price Hike: दूध की बिक्री के लिए भारत की जानी-पहचानी डेयरी मदर डेयरी (Mother Dairy) द्वारा लगातार दूसरे महीने दूध (Milk) के दाम बढ़ा दिए गए हैं. इस बार दूध के दामों (Milk Price) में मदर डेयरी ने 2 रुपये/लीटर की बढ़ोतरी की है. उसकी ओर से इस साल दूध की कीमतों में 5वीं बार बढ़ोतरी की गई है. दिल्ली-एनसीआर के बाजार में आज यानी कि मंगलवार, 26 दिसंबर से ही कीमत में वृद्धि हो चुकी है.

दूध की कीमतें बढ़ने पर कांग्रेस ने ली चुटकी

दूध की कीमतों में बढ़ोतरी (Milk Price Hike) पर देश के मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस (INC) ने तंज कसा. कांग्रेस ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडिल पर लिखा- "मदर डेयरी दूध के दाम 2 रुपये बढ़े. धन्यवाद!" कांग्रेस पार्टी के इस ट्वीट पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई. ट्विटर यूजर्स रिप्लाई कर-करके मंगलवार से दिल्ली-एनसीआर के बाजार में बढ़ाई गई दूध की कीमतों को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधने लगे.

इधर, मदर डेयरी ने दी सफाई

तरह-तरह की चर्चाओं के बीच मदर डेयरी का बयान आया है. राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी (मदर डेयरी) की ओर से कहा गया है कि गाय के दूध और टोकन वाले दूध कीमतों में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है. कंपनी ने इनपुट लागत में बढ़ोतरी का हवाला देते हुए दिल्ली-एनसीआर के बाजार में दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है.

गाय के दूध की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

मदर डेयरी की ओर से एक बयान में कहा गया- नए प्राइस दूध के सभी वेरिएंट्स पर लागू होंगे. इसमें फुल क्रीम, टोंड और डबल टोंड सभी तरह के दूध वेरिएंट्स शामिल हैं. डेयरी ने कहा- यह डेयरी उद्योग के लिए एक अभूतपूर्व साल है. डेयरी ने कहा- हम त्योहारों के बाद भी उपभोक्ताओं और संस्थानों दोनों से दूध और दुग्ध उत्पादों की मांग में बढ़ोतरी देख रहे हैं.

रोजाना 30 लाख लीटर से ज्यादा दूध की सप्लाई

जानकारी के मुताबिक, मदर डेयरी दिल्ली-एनसीआर में रोजाना 30 लाख लीटर से अधिक दूध की सप्लाई करता है.

यह भी पढ़िए: इस साल दूध की कीमतों में मदर डेयरी ने की पांचवीं बार बढ़ोतरी, दिल्ली-एनसीआर के बाजार में महंगा हुआ दूध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget