एक्सप्लोरर

DUSU Election 2018: आज सुबह 8.30 बजे से पड़ेंगे वोट, 13 सितंबर को आएंगे नतीजे

DUSU Election 2018: इस बार छात्र संघ के चुनाव में छात्राओं की सुरक्षा, मेट्रो के रियायती पास, खेल के स्तर पर सुधार, छात्रवृति में वृद्धि जैसे मुद्दे हैं.

नई दिल्ली: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनावों में आज होगा मतदान. मॉर्निंग कॉलेजों में मतदान सुबह 8:30 से 1 बजे तक वोटिंग होगी और ईवनिंग कॉलेजों में दोपहर 3 से 7.30 बजे तक वोटिंग होगी. वोटों की गिनती 13 सितंबर को सुबह 8:30 से शाम 7:30 तक होगी, जिसके बाद नतीजे घोषित होंगे. दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ का चुनाव इस वजह से भी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि यहां पर जीत और हार का मतलब राष्ट्रीय राजनीति से जोड़कर भी देखा जाता है.

आज होने वाले मतदान के लिए कुल 23 उम्मीदवार मैदान में हैं लेकिन मुख्य मुकाबला एबीवीपी और एनएसयूआई के बीच ही माना जाता रहा है. हालांकि आम आदमी पार्टी के छात्र संगठन CYSS और लेफ्ट से जुड़े छात्र संगठन इस बार साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं.

छात्रों के लिए कड़े नियम कैम्पस के चुनाव आयोग ने नियम में कई बदलाव किए हैं. वॉल ऑफ़ डेमोक्रेसी को इस बार बढ़ाकर 6 किया गया है. छात्रों को पोस्टर लगाने की अनुमति सिर्फ़ उन्हीं जगहों पर दी गई है. हालांकि इसके बावजूद आर्ट्स फ़ैकल्टी के बाहर बिखरे हुए पोस्टर, पंप्लेट्स प्रशासन और नियमों की धज्जियां उड़ा रहे थे. Prevention Of Defacement Public property by High Court के तहत कमिटी गठित किया गया है जिसमें डीएसडबल्यू के साथ डीएमआरसी के मुख्य सुरक्षा अधिकारी भी शामिल हैं.

मुद्दे इस बार छात्र संघ के चुनाव में छात्राओं की सुरक्षा, मेट्रो के रियायती पास, खेल के स्तर पर सुधार, छात्रवृति में वृद्धि जैसे मुद्दे हैं.

लिंगदोह कमिटी पर सवाल पिछले साल हुए चुनाव को लेकर आरटीआई की रिपोर्ट ने चुनाव में हो रहे ख़र्च पर सवाल खड़ा किया है. आरटीआई को रिपोर्ट के मुताबिक़ पिछले साल कुल 22 लाख रुपए ख़र्च हुए थे जबकि नियम के अनुसार प्रति छात्र 5000 रुपए ख़र्च करने की अनुमति है. इस मामले में चुनाव आयोग ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. इस बार डीयू में मतदान के 52 केंद्र बनाए गए हैं.

किसका पलड़ा भारी छात्रों से बातचीत के मुताबिक़ इस चुनाव में एनएसयूआई और एबीवीपी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है. हालांकि CYSS की एंट्री से बीजेपी और कांग्रेस के छात्र इकाई का गणित ज़रूर गड़बड़ा सकता है. इस बार के चुनाव में आम आदमी पार्टी की छात्र इकाई CYSS लेफ़्ट की AISA के साथ उतरी है.  ग़ौरतलब है कि CYSS साल 2015 के बाद पहली बार मैदान में उतरी है. 2019 में हो रहे आम चुनाव को लेकर इस साल छात्रसंघ के चुनाव को अहम माना जा रहा है. युवाओं का रुझान किस पार्टी को लेकर है ये तस्वीर छात्रसंघ चुनाव के बाद उभर सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Protest LIVE: 'अपराधियों जैसा बर्ताव', हिरासत से छूटते ही नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस पर लगाया आरोप
LIVE: 'अपराधियों जैसा बर्ताव', हिरासत से छूटते ही नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस पर लगाया आरोप
'इंटरनेशनल डंका...', ध्रुव राठी का लंदन पहुंचते ही बड़ा ऐलान, बताया क्या है प्लान
'इंटरनेशनल डंका...', ध्रुव राठी का लंदन पहुंचते ही बड़ा ऐलान, बताया क्या है प्लान
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
Embed widget