एक्सप्लोरर

Dussehra 2021: दिल्ली में मनाया जाएगा वर्चुअल दशहरा, जानिए कैसी है रावण दहन की तैयारियां

दिल्ली में इस बार रावण के पुतलों की लंबाई घटा दी गई है. सीबीडी ग्राउंड में रावण के पुतले की लंबाई 75 फीट से घटकर 40-50 फीट कर दी गई है. शास्त्री पार्क में 50 की जगह 35 फीट का रावण होगा.

Dussehra 2021: देशभर में आज असत्य पर सत्य की जीत का पर्व दशहरा मनाया जा रहा है. कोरोना महामारी के बीच इस अवसपर रामलीला समितियों ने विजय दशमी मेले के लिए मैदान की सफाई से लेकर रावण का पुतला तैयार कर लिया है. वहीं दिल्ली में रावण दहन का कार्यक्रम शाम छह बजे रखा गया है. लोग घर पर ही बैठकर यानी वर्चुअली रावण दहन का कार्यक्रम देख सकेंगे.

दिल्ली के रामलीला मैदान में आमतौर पर 150 फीट का रावण बनाया जाता था लेकिन इस बार रावण की ऊंचाई घटाकर 50 फीट कर दी गई है. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल होंगे. दशहरा समिति का नाम लव-कुश रामलीला समिति है. रिपोर्ट के अनुसार, प्रदूषण की रोकथाम के चलते रावण के पुतले में पटाखों का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा. बल्कि रावण दहन के दौरान पटाखों की आवाज के लिए डिजिटली आतिशबाजी की व्यवस्था की जाएगी.

वहीं दिल्ली के लालकिले पर भी रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. कोरोना महामारी और प्रदूषण के चलते यहां रावण पुतलों की लंबाई घटाकर 30 फीट कर दी गई है. महामारी से पहले पुतले की लंबाई 110 फीट होती थी.

दिल्ली में कहां-कहां पर होगा रावण दहन
दिल्ली के सीबीडी ग्राउंड में रावण के पुतले की लंबाई 75 फीट से घटकर 40-50 फीट कर दी गई है. शास्त्री पार्क में 50 की जगह 35 फीट का रावण होगा. करोल बाग में 50-55 फीट वाले रावण की लंबाई 30 फीट तक घटा दी गई है. कश्मीरी गेट पर 10 फीट के रावण का दहन होगा. कश्मीरी गेट पर पहले रावण की लंबाई 60-75 फीट होती थी. आईपीसी एक्सटेंशन पर स्थित आईपैक्स भवन पर इस बार रावण का दहन नहीं किया जा रहा है. यहां बड़ी स्क्रीन पर पिछले साल रावण दहन का वीडियो दिखाएंगे.

ये भी पढ़ें-
Dussehra 2021: यहां होती है रावण की पूजा, सिर्फ दशहरा पर खुलता है 150 साल पुराना दशानन मंदिर

Dussehra 2021 Puja Vidhi: दशहरा पूजा के लिए ये शुभ मुहूर्त है सबसे उत्तम, जानें शस्त्र पूजा मुहूर्त, मंत्र और विधि

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर पर अमेरिका के रुख में बड़ा बदलाव, जानें पहले US क्या रखता था सोच?
जम्मू-कश्मीर पर अमेरिका के रुख में बड़ा बदलाव, जानें पहले US क्या रखता था सोच?
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
‘क्या अमित शाह अब पटेल से भी बड़े हो गए...’, वंदे मातरम विवाद पर भड़के खेड़ा
‘क्या अमित शाह अब पटेल से भी बड़े हो गए...’, वंदे मातरम विवाद पर भड़के खेड़ा
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप

वीडियोज

Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!
Anjali Arora बनीं Mata Sita, Look सामने आते ही भड़का Internet, ‘Remove Her’ तक की मांग
Govinda-Sunita Divorce पर बड़ा Update! Sunita ने वापस लिया Divorce Case?
Amitabh Bachchan को मिली थी ‘बहुत लंबे हो’ की ताना, फिर ऐसे बने Bollywood के महानायक

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget