एक्सप्लोरर

HRD मिनिस्टर को पत्र लिखकर दुष्यंत चौटाला ने इस मामले में इटली से सीखने की दी सलाह

दुष्यन्त चौटाला ने इस पत्र में कहा है कि हमारे देश समेत अन्य विकासशील देशों के सम्मुख जलवायु-परिवर्तन प्रमुख चुनौतियों में से एक है, जिसका हर नागरिक के स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है.

नई दिल्ली: हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने वर्तमान पर्यावरणीय परिदृश्य को देखते हुए इटली की तरह ही भारत की शिक्षा-नीति में जलवायु परिवर्तन से संबंधित पाठ्यक्रम शामिल किए जाने की वकालत की है ताकि देश की युवा पीढ़ी बढ़ते प्रदूषण के प्रति जागरूक हो सके. उन्होंने इस बारे में भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक को पत्र लिखा है.

दुष्यन्त चौटाला ने इस पत्र में कहा है कि हमारे देश समेत अन्य विकासशील देशों के सम्मुख जलवायु-परिवर्तन प्रमुख चुनौतियों में से एक है, जिसका हर नागरिक के स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वर्तमान स्थिति ने पूरे क्षेत्र को एक गैस चैंबर बना दिया, स्थिति इतनी चिंताजनक बन गई थी कि प्रधानमंत्री कार्यालय, सर्वोच्च न्यायालय और एनजीटी को हस्तक्षेप करना पड़ा.

उन्होंने कहा कि अब उचित समय है कि हमें जलवायु-परिवर्तन की इस गंभीर स्थिति का स्थायी समाधान खोजने के लिए सामूहिक प्रयास करना चाहिए. उन्होंने कहा कि जीवाश्म ईंधन का बड़े पैमाने पर प्रयोग करना और अस्थायी विकास के लिए वनों की कटाई किया जाना जलवायु परिवर्तन का मूल कारण है. पर्यावरण के नकारात्मक प्रभावों के बारे में जागरूकता की कमी के कारण इन मानवीय गतिविधियों को आमतौर पर बेतरतीब ढंग से किया जाता रहा है. ऐसे में जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर लोगों में जागरूकता लाने के लिए प्राथमिक शिक्षा से लेकर उच्चतर शिक्षा स्तर तक यह विषय पाठ्यक्रम में शामिल किया जाना चाहिए ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी जलवायु और सतत विकास के महत्व को समझ सके.

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पत्र में लिखा है कि स्कूली पाठ्यक्रम में ‘क्लाइमेट चेंज एंड सस्टेनेबिलिटी क्लासेस’ विषय को अनिवार्य करने वाला इटली हाल ही में विश्व का पहला देश बन गया है. उन्होंने कहा कि हमारे देश की शिक्षा नीति में यह विषय पाठ्यक्रम में शामिल किया जाना चाहिए. उन्होंने उम्मीद जताई कि यदि शिक्षा-नीति में इस तरह का कदम उठाया जाता है तो हमारा देश ‘सुरक्षित और स्वस्थ भारत’ बन जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget