एक्सप्लोरर

Exclusive: लॉकडाउन में मुम्बई पुलिस और फ्रंटलाइन वर्कर्स का कुछ इस तरह ख्याल रख रहे हैं सलमान खान

एबीपी न्यूज़ से बातचीत करते हुए वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक गणोरे ने इस बात पर खुशी जताई कि 'बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन' की ओर से इस तरह से पुलिसवालों का खास ध्यान रखा जा रहा है. उन्होंने कहा, "पुलिसवाले कोरोना के गाइडलाइंस को सख्ती से अमल में लाने के लिए सड़कों पर उतरकर दिन-रात मशक्कत कर रहे हैं.

पिछले साल लॉकडाउन के दौरान सलमान खान के 'बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन' की तरफ से 'Being Haangryy' नामक मिनी फूड ट्रक के जरिए मुम्बई के तमाम जगहों पर पहुंचकर लाखों जरूरतमंद लोगों तक राशन का सामान पहुंचाया गया था. लेकिन अब सलमान खान के फाउंडेशन की ओर से कोरोना की नई लहर के बीच फिर से लगे लॉकडाउन के दौरान मुम्बई में तमाम जगहों पर बंदोबस्त में लगी पुलिस और अन्य फ्रंटलाइन वर्करों का ख्याल रखने की पहल की गई है. 

 

एबीपी न्यूज़ ने पिछली बार बताया था कि किस तरह से ये मिनी फूड ट्रक रोजाना अलग-अलग इलाकों में घूम-घूमकर आम लोगों तक राशन का सामान पहुंचा रहा है. एक बार फिर से हमारी नजर इस चलते-फिरते मिनी फूड ट्रक पर पड़ी. इस बार फूड ट्रक का फोकस मुम्बई की सड़कों पर नाकाबंदी में लगे पुलिसवाले और तमाम तरह के फ्रंटलाइन वर्कर हैं जिन्हें रोजाना शाम को अलग-अलग तरह का नाश्ता, चाय और बोतलबंद पानी पहुंचाया जा रहा है. 

 

उत्तर की तरफ बांद्रा से जुहू और दक्षिण की ओर बांद्रा से लेकर वरली तक जगह जगह पर नाकाबंदी में जुटे पुलिसवालों को कागज की थैली में नाश्ता पहुंचाते इस फूड ट्रक को एबीपी न्यूज़ ने बांद्रा और सांताक्रूज इलाकों में अपने कैमरे में कैद किया.


Exclusive: लॉकडाउन में मुम्बई पुलिस और फ्रंटलाइन वर्कर्स का कुछ इस तरह ख्याल रख रहे हैं सलमान खान

एबीपी न्यूज़ ने मौके पहुंचकर 'बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन' और 'आई लव मुम्बई' नामक एनजीओ की इस पहल की निगरानी कर रहे राहुल कनाल से और सांताक्रूज पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक ज्ञानेश्वर गणोरे से बातचीत भी की.

 

मौके पर मौजूद राहुल कनाल ने एबीपी न्यूज़ से कहा, "पिछली बार मुम्बई में हमारा फोकस अधिक से अधिक जरूरतमंद, गरीब और भूखे लोगों तक अनाज पहुंचाना था. मगर इस बार हम मुम्बई पुलिस के साथ साथ कंटेनमेंट जोन में जा-जाकर मेडिकल स्टाफ और बीएमसी के कर्मचारियों तक भी नाश्ता और चाय के जरिए उन्हें राहत पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं."

 

रोजाना शाम 5.00 बजे से रात 10.00 बजे तक ये फूड ट्रक मुम्बई के 100 से भी अधिक लोकेशन्स पर पुलिसवालों और अन्य फ्रंटलाइन वर्करों को नाश्ता पहुंचाने का काम पिछले चार दिनों से कर रहा है. सांताक्रूज के एरोप्लेन गार्डन के पास स्थित पुलिस स्टेशन के पास सड़क पर लगे नाकाबंदी के पास जब ये फूड ट्रक पहुंचा तो वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक ज्ञानेश्वर गणोरे ने पहले नाश्ते में आए पैकेट्स के बारे में राहुल ने बातचीत की और फिर सभी पुलिस वालों को अपने हाथों से नाश्ते के पैकेट्स थमाए.


Exclusive: लॉकडाउन में मुम्बई पुलिस और फ्रंटलाइन वर्कर्स का कुछ इस तरह ख्याल रख रहे हैं सलमान खान

एबीपी न्यूज़ से बातचीत करते हुए वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक गणोरे ने इस बात पर खुशी जताई कि 'बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन' की ओर से इस तरह से पुलिसवालों का खास ध्यान रखा जा रहा है. उन्होंने कहा, "पुलिसवाले कोरोना के गाइडलाइंस को सख्ती से अमल में लाने के लिए सड़कों पर उतरकर दिन-रात मशक्कत कर रहे हैं. ऐसे में भूखे-प्यासे पुलिसवालों तक नाश्ता, चाय और पानी पहुंचाने की इस अनूठी पहल के लिए हम तहे दिल से सलमान और राहुल का शुक्रिया अदा करते हैं."

 

राहुल ने कहा, "पुलिसवालों तक नाश्ता पहुंचाने का आइडिया सलमान खान को अपने पिता सलीम खान और मां सलमा खान से मिला. बांद्रा स्थित सलमान के घर 'गैलेक्सी अपार्टमेंट' के पास नाकाबंदी में लगी पुलिस को सलीम और सलमा खान की ओर से रोजाना खाना पहुंचाया जाता है. ऐसे में सलमान खान ने सोचा कि क्यों न मुम्बई के तमाम पुलिसवालों और फ्रंटलाइन वर्करों को राहत पहुंचाने के लिए उन तक रोजाना नाश्ता पहुंचाया जाए. बस ये उसी का नतीजा है."


Exclusive: लॉकडाउन में मुम्बई पुलिस और फ्रंटलाइन वर्कर्स का कुछ इस तरह ख्याल रख रहे हैं सलमान खान

राहुल कनाल बताते हैं कि पिछले साल लॉकडाउन के दौरान इसी फूड ट्रक के जरिए मुम्बई में घूम-घूमकर 4 महीनों में तकरीबन 2 लाख लोगों तक राशन पहुंचाया गया था जिसमें दाल, चावल, आटा, तेल आदि चीजों का शुमार था.

 

राहुल कहते हैं, "जब तक मुम्बई में लॉकडाउन जैसे हालात रखेंगे, तब तक हम तमाम मुम्बई के पुलिसवालों और बाकी फ्रंटलाइन वर्करों की इसी तरह से राहत पहुंचाते रहेंगे."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी ने कॉमनवेल्थ चैंपियंस से की मुलाकात, सफलता के लिए की सराहना
PM मोदी ने कॉमनवेल्थ चैंपियंस से की मुलाकात, सफलता के लिए की सराहना
लाठीचार्ज का कौन जिम्मेदारी? राहुल गांधी ने की अमित शाह से इस्तीफे की मांग
लाठीचार्ज का कौन जिम्मेदारी? राहुल गांधी ने की अमित शाह से इस्तीफे की मांग
Parliament Monsoon Session LIVE: संसद में पेश होंगे चार अहम बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
LIVE: संसद में पेश होंगे चार अहम बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
Xप्लेन: 'पैसे खत्म हो गए, उधार लेता हूं', भारत में कैसे पड़ रही बेरोजगारी और कर्ज की दोहरी मार?
'पैसे खत्म हुए, उधार लेता हूं', भारत में कैसे पड़ रही बेरोजगारी और कर्ज की दोहरी मार?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
Tomato Flower Drop: टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
Embed widget