पश्चिम बंगाल में चुनाव जीतने के लिए BJP दुर्गा पूजा क्लब के भरोसे
2019 लोकसभा चुनाव में 18 सीटें जीतकर बंगाल की राजनीति दमदार उपस्थित दर्ज कराने के बाद भाजपा विधानसभा चुनाव को लेकर गंभीर है.

2019 लोकसभा चुनाव में 18 सीटें जीतकर बंगाल की राजनीति दमदार उपस्थित दर्ज कराने के बाद भाजपा विधानसभा चुनाव को लेकर गंभीर है. लोकसभा के नतीजों से भाजपा का मानना है कि 2021 विधानसभा चुनाव में वो टीएमसी को पटखनी दे सकती है. जिसके चलते इस साल दुर्गापूजा के जरिये भाजपा अपनी तैयारियों को और धार देने में जुट गई है.
माना जा रहा है कि दुर्गापूजा क्लब के जरिये भाजपा कट्टर हिंदुत्व के अपने एजेंडे को और मजबूत करने की फिराक में है. जिसका सीधा फायदा आने वाले विधानसभा के चुनाव में मिल सकता है. ये अलग बात है कि भाजपा इसे चुनाव से जोड़कर नहीं देख रही है. भाजपा के मुताबिक दुर्गापूजा उनके लिए सिर्फ आस्था का विषय है.


















