एक्सप्लोरर

Drugs Case: नवाब मलिक ने जारी की तस्वीर तो एनसीबी के अधिकारी समीर वानखेड़े ने कहा- मैं कभी दुबई नहीं गया

Drugs Case: नवाब मलिक के आरोपों के बाद समीर वानखेड़े ने कहा कि वे बड़े मंत्री है. ड्रग्स हटाने के लिए अगर वे मुझे जेल में डालना चाहते हैं तो मैं उसका स्वागत करता हूं.

Drugs Case: एंटी ड्रग्स एजेंसी एनसीबी के जोनल निदेशक समीर वानखेड़े और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता नवाब मलिक के बीच नए सिरे से विवाद छिड़ गया है. महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने दावा किया कि पिछले साल सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद केंद्र सरकार ने विशेष रूप से वानखेड़े को एजेंसी में नियुक्त किया था. मलिक ने यह भी आरोप लगाया कि एनसीबी ने राजपूत की दोस्त रिया चक्रवर्ती को “झूठे मामले” में फंसाया.

उन्होंने वानखेड़े की पुरानी तस्वीर जारी की. एनसीपी प्रवक्ता ने कहा, “कुछ लोगों को झूठे आरोपों में फंसाने का प्रयास किया गया. कोविड-19 महामारी के दौरान, पूरा फिल्मोद्योग मालदीव में था. वह अधिकारी और उसका परिवार मालदीव और दुबई में क्या कर रहा था? इस पर समीर वानखेड़े को स्पष्टीकरण देना चाहिए.” मलिक ने कहा, “हम बिलकुल स्पष्ट हैं. यह सब वसूली मालदीव और दुबई में हुई.”

बता दें कि हाल ही में वानखेड़े के नेतृत्व में एनसीबी ने मुंबई तट के पास एक क्रूज पोत पर छापेमारी कर ड्रग्स बरामद किया था. एजेंसी ने इस मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और अन्य लोगों को गिरफ्तार किया था. एनसीपी नेता के दामाद समीर खान को भी इस साल जनवरी में मादक पदार्थों के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था और उसे पिछले महीने जमानत दे दी गई.

मलिक का दावा है कि पोत से कथित तौर पर नशीले पदार्थ की बरामदगी का मामला झूठा है और केवल व्हाट्सऐप संदेशों के आधार पर गिरफ्तारी की गई. मलिक ने कहा, “सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद, एनसीबी में एक विशेष अधिकारी को लाया गया. आत्महत्या का मामला सीबीआई को सौंप दिया गया लेकिन उसकी आत्महत्या या हत्या का रहस्य अभी तक नहीं सुलझा है. लेकिन उसके बाद एनसीबी ने फिल्म उद्योग के साथ खेल खेलना शुरू कर दिया है.”

वानखेड़े ने क्या कुछ कहा? 
नवाब मलिक के आरोपों का समीर वानखेड़े ने का खंडन किया है और कहा कि वह कभी दुबई नहीं गए. हालांकि उन्होंने केंद्र सरकार से अनुमति लेने के बाद अपने परिवार के साथ मालदीव की यात्रा करने की बात कही.

समीर वानखेड़े ने कहा, ''नवाब मलिक के सारे आरोप झूठे और बेबुनियाद हैं. मैं सरकार को बताकर परिवार के साथ मालदीव गया था. दुबई कभी नहीं गया.'' उन्होंने कहा कि ड्रग्स हटाने के लिए मुझे जेल जाना मंजूर है. मेरी मृतक मां और बहन पर आरोप लगाए जा रहे हैं. मैंने कुछ गलत नहीं किया. मेरा मनोबल नहीं गिरा, अच्छे से काम करूंगा.

उन्होंने कहा कि यह जांचने के लिए तंत्र हैं कि कोई व्यक्ति कहां है. तो, यह पूरी तरह से झूठ है. मैं अपनी बहन के साथ कभी दुबई नहीं गया. यह झूठा और पूरी तरह से निंदनीय है. जो भी तस्वीरें जारी की गई है वो मुंबई की है.

वानखेड़े ने कहा, ''सरकार का छोटा मुलाजिम हूं. वो बड़े मंत्री हैं. ईमानदारी से काम करने के लिए जेल जाना पड़ेगा तो उसके लिए भी तैयार हूं. मैं वसूली नहीं करता, जेल जाने से नहीं डरता हूं.''

साथ ही उन्होंने नवाब मलिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई को लेकर कहा कि मैं केंद्र सरकार का कर्मचारी हूं, इसलिए मुझे अपने वरिष्ठों से उचित अनुमति लेनी होगी और उसके बाद, मैं कानूनी कार्रवाई करूंगा. कानूनी कार्रवाई वाले बयान पर नवाब मलिक ने कहा कि लीगल एक्शन लेने का हक अगर समीर वानखड़े को है, तो हमें भी है.

आखिर क्यों 17 दिनों तक अपने बेटे से नहीं मिले शाहरुख खान, क्या ये नियम बना था आर्यन से मुलाकात के लिए रोड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget