एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस: भारत में बहुत बुरे हालात पैदा होने की आशंका नहीं-हर्षवर्धन

डॉक्टर हर्षवर्धन का कहना है कि कोरोना वायरस के भारत में बहुत बुरे हालात पैदा होने की आशंका नहीं है.उन्होंने कहा कि पूरे देश में 7,640 क्वॉरंटीन केंद्र बनाए गए हैं.

नई दिल्ली: केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन का कहना है कि उन्हें नहीं लगता कि भारत में कोविड-19 महामारी के चलते कई विकसित देशों की तरह बहुत बुरे हालात पैदा होंगे. फिर भी सरकार पर्याप्त तैयारी कर रही है. पूर्वोत्तर के राज्यों के साथ कोविड-19 संक्रमण के हालात की समीक्षा बैठक के दौरान हर्षवर्धन ने कहा कि देश में संक्रमण के मामलों की दर दोगुनी होने की अवधि बीते तीन दिन से लगभग 11 दिन रही है जबकि बीते सात दिन के दौरान यह 9.9 दिन आंकी गई है.

उन्होंने बैठक के दौरान कहा, '' हमें नहीं लगता कि देश में कई विकसित देशों की तरह बहुत बुरे हालात पैदा होंगे, फिर भी हम पूरे देश को बुरी स्थिति के लिये भी तैयार कर रहे हैं.'' देश की स्वास्थ्य संबंधी तैयारियों के बार में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोविड-19 रोगियों के उपचार के लिए 1,65,991 बिस्तरों वाले 8,043 अस्पताल और 1,35,643 बिस्तरों वाले कोरोना वायरस समर्पित 1,991 स्वास्थ्य केंद्र तैयार हैं जिनमें आइसोलेशन वार्ड और आईसीयू की व्यवस्था है.

उन्होंने कहा कि पूरे देश में 7,640 क्वॉरंटीन केंद्र बनाए गए हैं. जिनका उपयोग प्रवासी श्रमिकों और विदेश से आने वाले लोगों को रखने के लिए भी किया जा सकता है. साथ ही देशभर में विभिन्न राज्य सरकारों को 69 लाख एन-95 मास्क और 32.76 लाख पीपीई वितरित किये गए हैं.

उन्होंने कहा कि देश में कोविड-19 की जांच की संख्या बढ़ाकर लगभग 95,000 प्रतिदिन कर दी गई है. 332 सरकारी और 121 निजी प्रयोगशालाओं में अब तक कुल 15,25,631 लोगों की जांच की जा चुकी है.

ये भी पढ़ें-

Mother's Day: गूगल ने डूडल बनाकर 'मां' को किया समर्पित, बच्चे बना सकते हैं डिजिटल कार्ड

जेपी नड्डा बोले- कोरोना के खिलाफ लम्बी लड़ाई के लिये मानसिक रूप से तैयार रहें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाबरी विध्वंस के बाद बांग्लादेश में क्या हुआ? 'लज्जा' पर क्यों भड़कते हैं कट्टरपंथी
बाबरी विध्वंस के बाद बांग्लादेश में क्या हुआ? 'लज्जा' पर क्यों भड़कते हैं कट्टरपंथी
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget