एक्सप्लोरर

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो में सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर, इस लाइन पर आज सेवाएं रहेंगी प्रभावित, चलेगा मरम्मत का काम

Delhi Metro Blue Line: दिल्ली की लाइफ लाइन कही जाने वाली मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों को आज थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन की सेवाएं प्रभावित रहने वाली है.

DMRC: दिल्ली मेट्रो से सफर करने वालों का आज थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन (Blue Line) पर मरम्मत (Maintenance) के काम के कारण आज सेवाएं प्रभावित रहेगी.

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने एक बयान में कहा, ‘‘ब्लू लाइन पर यमुना बैंक (Yamuna Bank) और अक्षरधाम (Akshardham) यानी लाइन-3/4 (द्वारका सेक्टर-21 से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी/वैशाली) के बीच पटरी पर मरम्मत के निर्धारित काम के कारण दो अक्टूबर 2022 (रविवार) को दोपहर तक ट्रेन सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी.’’

दोपहर दो बजे तक नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी स्टेशन से द्वारका या द्वारका सेक्टर-21 स्टेशन के लिए कोई सीधी ट्रेन सेवा नहीं होगी. बयान में कहा गया है, ‘‘इस दौरान नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी से द्वारका/द्वारका सेक्टर-21 तक ट्रेन सेवाएं दो लूप -द्वारका सेक्टर-21 से यमुना बैंक और यमुना बैंक से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी स्टेशन तक उपलब्ध होंगी.’’

यमुना बैंक से बदलनी होगी ट्रेन

मेट्रो की ब्लू लाइन दिल्ली में द्वारका सेक्टर-21 को नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी और यमुना बैंक स्टेशन से वैशाली की लाइन को जोड़ती है. डीएसआरसी ने कहा कि इस लाइन पर एक छोर से दूसरी ओर जा रहे यात्रियों को इस दौरान यमुना बैंक से ट्रेन बदलनी होगी. डीएमआरसी ने कहा कि इस दौरान रविवार को द्वारका सेक्टर-21 से वैशाली तक ट्रेन सेवाएं पहले की तरह उपलब्ध रहेंगी.

ध्यान देने वाली 5 बातें

  • नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी से द्वारका सेक्टर 21 तक कोई भी सीधी ट्रेन नहीं चलेगी.
  • दोपहर दो बजे तक नोएडा इलेक्टॉनिक सिटी से द्वारका या द्वारका सेक्टर 21 स्टेशन के लिए कोई सीधी ट्रेन सेवा नहीं.
  • इस दौरान इस रूट पर ट्रेन सेवा दो लूप यानी द्वारका सेक्टर 21 से यमुना बैंक और यमुना बैंक से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी स्टेशन तक उपलब्ध रहेगी.
  • एक छोर से दूसरी ओर जा रहे यात्रियों को यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन बदलनी होगी.
  • द्वारका सेक्टर 21 से वैशाली तक ट्रेन सेवाएं पहले की तरह उपलब्ध रहेगी.

ये भी पढ़ें: Delhi News: दिल्ली की इस मेट्रो लाइन पर सबसे पहले मिलेगी 5G की सुविधा, दो महीने से चल रहा है ट्रायल

ये भी पढ़ें: Delhi News: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मेट्रो, बस और ऑटो से जुड़ेंगी रेल सेवाएं , यहां बनने वाले रूफ प्लाजा में होंगी ये सुविधाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'छुट्टी मनाने या अराजकता फैलाने वाले साथियों से मिलने गए राहुल गांधी', प्रदीप भंडारी ने उठाए सवाल
'छुट्टी मनाने या अराजकता फैलाने वाले साथियों से मिलने गए राहुल गांधी', प्रदीप भंडारी ने उठाए सवाल
मणिपुर में 2 लोगों की हत्या के बाद बवाल, CM हाउस के बाहर रखे शव
मणिपुर में 2 लोगों की हत्या के बाद बवाल, CM हाउस के बाहर रखे शव
उपचुनाव जीत पर विजय सरकार का गिफ्ट, मदुरंतकम-धारापुरम में हजारों करोड़ का पैकेज जारी
उपचुनाव जीत पर विजय सरकार का गिफ्ट, मदुरंतकम-धारापुरम में हजारों करोड़ का पैकेज जारी
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'

वीडियोज

YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
Embed widget