एक्सप्लोरर

PM मोदी ने केदारनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, विकास कार्यों का लिया जायजा

Diwali 2018 Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उत्तराखंड के हर्षिल में आईटीबीपी के जवानों संग दीवाली मनाई. उसके बाद केदारनाथ पहुंचे.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दीवाली मनाने के लिए उत्तराखंड में हैं. जहां उन्होंने भारत-चीन सीमा के नजदीक हर्षिल में आईटीबीपी के जवानों संग दिवाली मनाई. जवानों के साथ कुछ वक्त बिताने के बाद पीएम मोदी केदारनाथ के लिए रवाना हो गए. जहां उन्होंने केदरानाथ मंदिर में पूजा की. पीएम मोदी ने मंदिर पुनर्निर्माण और विकास परियोजनाओं की समीक्षा भी की.

केदारनाथ में 2013 में विनाशकारी बाढ़ आई थी. प्रधानमंत्री पिछली बार केदारनाथ अक्टूबर 2017 में गए थे. कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की ओर से दिवाली की शुभकामनाओं के जवाब कहा था कि हर साल मैं अपने सीमावर्ती इलाके में जाता हूं और अपने जवानों को हैरान करता हूं. इस साल भी बहादुर जवानों के साथ मनाउंगा. उनके साथ वक्त गुजारना खास होता है.

PM Modi Kedarnath Visit Live Updates

# केदारनाथ मंदिर दर्शन के बाद दिल्ली के लिए रवाना हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.

# प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना शुरू की. पूजा से पहले विकास कार्यों का जायजा लिया.

# प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ पहुंचे. थोड़ी देर में मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे. मोदी के साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, आचार्य बालकृष्ण आदि मौजूद हैं.

# पीएम मोदी ने भारत-चीन सीमा पर ITBP जवानों संग दीवाली मनाई, अब केदारनाथ के लिए रवाना हुए.

# पीएम मोदी उत्तराखंड के हर्षिल पहुंचे, एक घंटा रूक कर ITBP जवानों के साथ दीवाली मनाएंगे. उसके बाद केदारनाथ जाएंगे.

# देहरादून पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कुछ देर में केदारनाथ मंदिर के दर्शन करेंगे.

# प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीवाली की शुभकामनाएं दी. ट्वीट कर कहा- ''दीपावली की सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई. मेरी कामना है कि प्रकाश का यह पावन पर्व सबके जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि लेकर लाए.''

साल 2014 में प्रधानमंत्री मोदी ने सियाचिन में जवानों के साथ दीवाली मनाई थी. 2015 में दीवाली पर वह पंजाब सीमा पर गए थे. इसके अगले साल प्रधानमंत्री हिमाचल प्रदेश गए थे जहां उन्होंने एक चौकी पर भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस के कर्मियों के साथ वक्त बिताया था. मोदी ने पिछले साल प्रधानमंत्री के तौर पर अपनी चौथी दीवाली जम्मू कश्मीर के गुरेज में सैनिकों के साथ मनाई थी.

दीवाली आज, जवानों संग दीप जलाएंगे PM मोदी, भारत-पाक के सैनिकों ने एक दूसरे को बांटी मिठाइयां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
टल गई NEET पेपर लीक केस की पहली फास्ट ट्रैक सुनवाई, जानें क्यों
टल गई NEET पेपर लीक केस की पहली फास्ट ट्रैक सुनवाई, जानें क्यों
जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 

Embed widget