एक्सप्लोरर

विधान परिषद चुनाव को लेकर महाराष्ट्र में सत्ताधारी शिवसेना और कांग्रेस के बीच तकरार

विधानसभा में हर पार्टी के पास विधायकों का जो आंकड़ा है उसके मुताबिक बीजेपी को 4 सीटें, शिवसेना को 2 सीटें, एनसीपी को 2 सीटें और कांग्रेस को 1 सीट मिल रही है.

मुंबई: 21 मई को महाराष्ट्र विधान परिषद की 9 सीटों पर चुनाव होने हैं. इन सीटों पर अगर सिर्फ 9 ही उम्मीदवार उतरते हैं तो चुनाव नहीं होंगे लेकिन कांग्रेस ने अपने हिस्से से एक उम्मीदवार ज्यादा उतारा है, जिसकी वजह से उम्मीदवारों की संख्या कुल 10 हो गई है. सूत्रों के मुताबिक राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे इससे खफा हो गए हैं. सीएम के पद पर टिके रहने की खातिर ठाकरे के लिए विधान परिषद में चुना जाना बेहद जरूरी है.

विधान सभा में हर पार्टी के पास विधायकों का जो आंकड़ा है उसके मुताबिक बीजेपी को 4 सीटें, शिवसेना को 2 सीटें, एनसीपी को 2 सीटें और कांग्रेस को 1 सीट मिल रही है. सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस एक सीट ज्यादा चाहती है क्योंकि उसका शुरू से मानना रहा है कि तीनों पार्टियों की सरकार के गठन के वक्त उसके साथ इंसाफ नहीं किया गया. उसे न तो उपमुख्यमंत्री पद मिला और न ही ज्यादा मंत्रालय. इसकी भरपाई अब कांग्रेस ज्यादा विधानपरिषद सीट लेकर करना चाहती है. यही वजह है कि कांग्रेस ने एक के जगह 2 उम्मीदवारों का ऐलान किया है.

कांग्रेस की ओर से राजेश राठोड़ और राजकिशोर मोदी के नामों की घोषणा बतौर उम्मीदवार की गई है. इससे सत्ताधारी महाविकास आघाडी के आपसी समीकरण बिगड़ गये हैं और अगर कांग्रेस के दोनों में से एक उम्मीदवार ने पर्चा वापस नहीं लिया तो चुनाव नहीं टाला जा सकता.

शिवसेना के हिस्से में आ रही दो सीटों में से एक सीट पर खुद उदठाकरे पर्चा भर रहे हैं और दूसरी सीट पर शिवसेना की वरिष्ठ नेता नीलम गोरे पर्चा भर रहे हैं. बीजेपी ने भी अपनी चारों सीटों पर गोपीटंद पडालकर, प्रवीण दटके, डॉ. अजीत गोपछडे और रणजीतसिंह मोहित पाटिल के नाम का ऐलान किया है. इन लोगों को टिकट देने के लिये बीजेपी ने पार्टी के कई दिग्गज जैसे पंकजा मुंडे और एकनाथ खडसे का पत्ता काट दिया. एनसीपी की ओर से शशीकांत शिंदे और अमोल मिटकरी को टिकट दिया जा रहा है.

उद्धव ठाकरे के लिए विदान परिषद में चुना जाना बेहद जरूरी है क्योंकि संविधान के मुताबिक सीएम पद की शपथ लेने के 6 महीने के भीतर उन्हें विधीमंडल के किसी एक सदन का सदस्य होना है. उनकी मियाद 28 मई को पूरी हो रही थी. ये चुनाव अप्रैल मे होने थे लेकिन लॉकडाऊन की वजह से रद्द कर दिये गए. हाल ही में सभी पार्टियों की मांग पर चुनाव का ऐलान हुआ.

सूत्रों के मुताबिक शिवसेना की ओर से कांग्रेस से नाराजगी जता दी गई है, लेकिन कांग्रेस फिलहाल दोनो सीटों पर चुनाव लड़ने को लेकर अडिग है. कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि एनसीपी को अपना एक उम्मीदवार कम करना चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 साल की जेल, 10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक पर कड़ी सजा वाले बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी
10 साल की जेल, 10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक पर कड़ी सजा वाले बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्र के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्र के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
अदालती कार्यवाही की वीडियो रिकॉर्डिंग के प्रसारण पर SC ने लगाई रोक, चुनिंदा हिस्सों को दिखाने से भ्रम फैलने की शिकायत पर दिया आदेश
अदालती कार्यवाही की Video रिकॉर्डिंग के प्रसारण पर SC ने लगाई रोक, चुनिंदा हिस्सों पर भ्रम फैलने की शिकायत के बाद आदेश
रेलवे प्रोजेक्ट्स से लेकर केमिकल सेक्टर तक, जानें कैबिनेट मीटिंग में किन फैसलों पर लगी मुहर
रेलवे प्रोजेक्ट्स से लेकर केमिकल सेक्टर तक, जानें कैबिनेट मीटिंग में किन फैसलों पर लगी मुहर

वीडियोज

Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
CJP Jantar Mantar Protest Live: दिल्ली के बाद अब लखनऊ बनेगा आंदोलन का केंद्र! कांग्रेस ने किया मार्च का ऐलान
Live: दिल्ली के बाद अब लखनऊ बनेगा आंदोलन का केंद्र! कांग्रेस ने किया मार्च का ऐलान
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्र के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्र के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
SC On Paper Leak: नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
Embed widget