एक्सप्लोरर

यूपी: 'जेठानी' ने किया 'देवरानी' के लिए प्रचार, अपर्णा बोलीं- नोटबंदी वालों की वोटबंदी कर देना

नई दिल्ली: लखनऊ में आज एक नई तस्वीर देखने को मिली. आज सीएम अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव अपनी देवरानी अपर्णा यादव के लिए प्रचार करने पहुंची. मंच पर दोनों एक दूसरे बातचीत में मशगूल दिखीं.

नोटबंदी वालों की वोटबंदी कर देना: अपर्णा यादव

अपर्णा यादव ने कहा, ''केंद्र में एक ऐसी सरकार है जिसने आते ही प्याज के दाम इतने बढ़ा दिए कि लोग कहने लगे कि बिदाई में बेटी को प्याज देना पड़ेगा. इस बार संकल्प लो कि जिन्होंने नोटबंदी की उनकी वोटबंदी कर देना. केंद्र सरकार का एक प्रोजेक्ट है नमामि गंगे लेकिन एनजीटी की रिपोर्ट कह रहे है कि साढ़े चार लाख नाले गंगा में प्रवाहित कर दिए गए.''

अपर्णा ने कहा, ''हमारे परिवार के बारे में बड़ी-बड़ी टिप्पणियां की गईं मैं पूछना चाहती हूं कि अब वो बताएं कि उन्होंने अपने परिवारों के लिए क्या किया. आज तक जितना महिलाओं के लिए समाजवादी पार्टी सरकार ने किया है उतना किसी भी सरकार ने नहीं किया.''

इस बार कोई कन्फयूजन नहीं होना चाहिए: डिंपल यादव डिंपल यादव ने कहा, ''पहले और दूसरे चरण का मतदान हो चुका है, पहले चरण में ही पता चल गया कि हवा किस ओर चल पड़ी है. मैं निवेदन करतीं हूं कि अपर्णा यादव को भारी बहुमत जिताएं. यह सिर्फ एक विधायक चुनने का मामला नहीं है इस बार यह भी तय करना है कि सीएम किसे चुनना है. पिछली बार लखनऊ की सीट छूट गई थी, इस बार कोई कन्फयूजन नहीं होना चाहिए.'' डिंपल ने कहा, ''विपक्षी नेताओं का ब्लड प्रेशर बढ़ रहा है. विपक्षियों के 16-16 हेलिकॉप्टर प्रचार में लगे हैं, सुनने में आया है कि कई मंत्री प्रचार में लगे हैं लेकिन प्रदेश की जनता ने इस बार मन बना लिया है.'' डिंपल ने कहा, "हम वो लोग हैं जो कहते हैं वो करते हैं. हम मन की बात नहीं करते काम की बात करते हैं. जानबूझ कर कानून प्रदेश में कानून व्यवस्था का मुद्दा बनाया जा रहा है.'' इसके साथ ही डिंपल ने समाजवादी सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं.

रीता बहुगुणा जोशी से है मुकाबला

अपर्णा लखनऊ कैंट विधानसभा से उम्मीदवार हैं, उनका सीधा मुकाबला बीजेपी की रीता बहुगुणा जोशी से है. यादव परिवार में अंदरूनी कलह के बाद यादव परिवार की दोनों बहुओं के एक मंच पर से कार्यकर्ताओं का उत्साह जरूर बढ़ाएंगी.

मुलायम ने भी की अपर्णा को जिताने की अपील आपको बता दें कि आज दिन में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव भी अपर्णा यादव के लिए वोट मांगने पहुंचे थे. मुलायम ने अपर्णा की जीत को अपने सम्मान से जोड़ते हुए कार्यकर्ताओं से एक भावुक अपील की.

मुलायम ने कार्यकर्ताओं से कहा, ''अपर्णा को जिता देना हमें बार बार बताने की जरूरत नहीं है. हमसे सीधा संबध जुड़ा है इसलिए पार्टी का तो सम्मान है ही मेरा भी सम्मान जुड़ा है.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP वॉलंटियर के पिता की मौत से बंगाल में सियासी घमासान, 8 गिरफ्तार
CJP वॉलंटियर के पिता की मौत से बंगाल में सियासी घमासान, 8 गिरफ्तार
Xप्लेन: इन्फ्लेडेटिंग क्या है? महंगी डेट्स से क्यों दूर हो रही Gen Z और मिलेनियल्स, डेटा से समझिए
इन्फ्लेडेटिंग क्या है? महंगी डेट्स से क्यों दूर हो रही Gen Z और मिलेनियल्स, देखें डेटा
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget