एक्सप्लोरर

Surgical Strike वाले बयान के बाद बदले दिग्विजय सिंह के सुर, कहा- सुरक्षाबलों के लिए मेरे मन में बहुत सम्मान

Digvijay Singh ने सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर कहा था कि सरकार ने इसका कोई प्रमाण नहीं दिया और सरकार झूठ के पुलिंद पर ही चल रही है. लोगों को भी इसकी जानकारी नहीं है.

Digvijay Remarks On Surgical Strike: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाकर नए विवाद को जन्म दे दिया है. दिग्विजय के बयान पर बीजेपी तो हमलावर है ही, कांग्रेस ने भी खुद को इससे अलग कर लिया है. बवाल के बाद अब दिग्विजय सिंह के भी सुर बदले हुए नजर आ रहे. भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उन्होंने कहा कि वो जयराम रमेश से इस मुद्दे पर बात करेंगे. उन्होंने ये भी कहा, "सुरक्षाबलों के लिए मेरे मन में बहुत सम्मान है."

दिग्विजय सिंह ने सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर कहा था कि सरकार ने इसका कोई प्रमाण नहीं दिया है और सरकार झूठ के पुलिंद पर ही चल रही है. जम्मू-कश्मीर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "वे (केंद्र) सर्जिकल स्ट्राइक की बात करते हैं और उन्होंने इतने लोगों को मारा है, लेकिन इसका कोई सबूत नहीं है. केंद्र झूठ के सहारे शासन कर रहा है. मैं आपको बताना चाहता हूं कि यह देश हम सभी का है."

'संसद में नहीं दी जानकारी'

यह आरोप लगाते हुए कि पुलवामा आतंकवाद का केंद्र बन गया है, दिग्विजय सिंह ने कहा, "इलाके में हर कार की जांच की जाती है. उस विशेष दिन स्कॉर्पियो कार की जांच क्यों नहीं की गई? एक वाहन गलत दिशा से आता है. इसकी जांच क्यों नहीं की गई? हमारे सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए. अब तक घटना से संबंधित जानकारी संसद में नहीं दी गई और न ही लोगों को इसकी जानकारी है."

मंगलवार को जब जयराम रमेश से दिग्विजय के बयान पर टिप्पणी मांग गई तो उन्होंने इससे साफ इनकार कर दिया. जयराम रमेश ने कहा, "इसके बारे में मैंने कल ट्वीट कर बिल्कुल साफ बताया था कि इस मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी का क्या रवैया है और इस पर मैं कुछ नहीं बोलूंगा."

कांग्रेस ने किया किनारा

गौरतलब है कि सोमवार को दिग्विजय सिंह के बयान पर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने ट्विटर पर कहा, "वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह द्वारा व्यक्त किए गए विचार उनके अपने हैं. यूपीए सरकार ने भी 2014 से पहले सर्जिकल स्ट्राइक किए थे. कांग्रेस ने राष्ट्रीय हित में हर तरह की सैन्य कार्रवाई का समर्थन किया है और समर्थन करना जारी रखेगी."

ये भी पढ़ें- 'देश को 80 साल तक चाहिए नरेंद्र मोदी जैसा PM', इस मुस्लिम शख्स ने कहा- हिंदुओं में भरा है एक हजार साल का डर...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी के वीडियो पर बैन, अब मुश्किल में Meta, सरकार संग 45 मिनट तक मीटिंग
PM मोदी के वीडियो पर बैन, अब मुश्किल में Meta, सरकार संग 45 मिनट तक मीटिंग
'राहुल गांधी डरे हुए हैं...' संसद में हंगामे पर गौरव भाटिया ने साधा निशाना
'राहुल गांधी डरे हुए हैं...' संसद में हंगामे पर गौरव भाटिया ने साधा निशाना
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Monsoon Session 2026 Live: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
LIVE: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च

वीडियोज

Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
बेन स्टोक्स बनेंगे लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी, करोड़ों लुटाने को तैयार ये टीम
बेन स्टोक्स बनेंगे लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी, करोड़ों लुटाने को तैयार ये टीम
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
Embed widget