एक्सप्लोरर

जारी है महंगाई की मार: तेल की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, मुंबई में 86 रुपये बिक रहा है पेट्रोल

पेट्रोल डीजल की कीमत: डीजल की कीमतों में वृद्धि के कारण महंगाई बढ़ सकती है, क्योंकि खाद्य और कृषि उत्पादों के परिवहन के लिए वाहनों में डीजल ही इस्तेमाल होता है.

नई दिल्ली: आम लोगों पर महंगाई की मार जारी है. आज भी डीजल और पेट्रोल की कीमतों में रिकॉर्ड इजाफा देखने को मिला. जहां नई दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में 16 पैसे जबकि डीजल की कीमतों में 21 पैसों की बढ़ोतरी दर्ज की गई. आज शहर में पेट्रोल 78 रुपये 68 पैसे प्रति लीटर और डीजल 70 रुपये 42 पैसे प्रति लीटर की दर से बिक रहा है.

वहीं मुंबई में पेट्रोल आज 86 रुपये 09 पैसे प्रति लीटर और डीजल 74 रुपये 76 पैसे प्रति लीटर की दर से बिक रहा है. डीजल की कीमतों में वृद्धि के कारण महंगाई बढ़ सकती है, क्योंकि खाद्य और कृषि उत्पादों के परिवहन के लिए वाहनों में डीजल ही इस्तेमाल होता है.

इस बीच कल घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1.49 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ा दी गई. सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर आज से दिल्ली में 499.51 रुपये प्रति सिलेंडर मिल रहा है. रसोई गैस के दाम में ये बढ़त खास तौर पर बेस प्राइस पर टैक्स बढ़ने की वजह से हुई है. देश की सबसे बड़ी पेट्रोलियम मार्केटिंग कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने यह जानकारी दी है.

पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर विपक्षी दल केंद्र की मोदी सरकार को निशाना बना रही है. कांग्रेस का कहना है कि आम लोगों को परेशानी में डालकर सरकार उद्योगपतियों का कर्ज माफ कर रही है.

पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम पर कांग्रेस ने जारी किया PM मोदी का पुराना वीडियो, पूछा- यही हैं अच्छे दिन?

कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, "मोदी सरकार द्वारा अत्यधिक कर लगाया गया है, जिससे पेट्रोल व डीजल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि हुई है." उन्होंने कहा कि पेट्रोल व डीजल के दाम पहली बार इतने बढ़े हुए हैं. आम लोगों, मध्यम वर्गीय लोगों, किसानों और छोटे व मध्यम व्यापारियों को इसकी वजह से पीड़ा सहनी पड़ रही है.

सुरजेवाला ने कहा कि जरूरी सामानों की बढ़ी हुई कीमत सभी भारतीयों के बजट को बर्बाद कर रही है. उन्होंने कहा, "देश के लोग ईंधन लूट के लिए मोदी सरकार को कभी माफ नहीं करेंगे और आने वाले चुनाव में इसका मुंहतोड़ जवाब देंगे."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget