एक्सप्लोरर

दिल्ली में फ्री कोरोना वैक्सीन का एलान करते हुए क्या कुछ बोले सीएम केजरीवाल?

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा, सरकार ने निर्णय लिया है कि 18 साल से ऊपर की उम्र के लोगों को फ्री वैक्सीन दी जाएगी. उन्होंने कहा, 'हम कोशिश करेंगे कि इस को जल्द से जल्द बड़े स्तर पर लोगों को वैक्सीनेट किया जाए इसका प्लान तैयार किया जा रहा है.’

देशभर में कोरोना महामारी के चलते हालात बेकाबू बने हुए है. लाखों की संख्या में प्रतिदिन दर्ज हो रहे संक्रमितों के नए मामले चिंता बढ़ा रहे हैं वहीं, हजारों लोग रोजाना अपनी जान गवां रहे हैं. देश की राजधानी दिल्ली में भी कोरोना से बने हालात बदतर है. एक ओर हजारों मामले दर्ज हो रहे हैं वहीं सैकड़ों लोग मर रहे हैं. अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी है तो मरीजों को बिस्तर मिलने में कठनाई हो रही है. 

ऐसे में अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कुछ अहम बातों का जिक्र किया. आईये जानते हैं क्या बोले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 

1- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बोले, सरकार ने निर्णय लिया है कि 18 साल से ऊपर की उम्र के लोगों को फ्री वैक्सीन दी जाएगी. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि, ‘हम कोशिश करेंगे कि इस को जल्द से जल्द बड़े स्तर पर लोगों को वैक्सीनेट किया जाए इसका प्लान तैयार किया जा रहा है.’

2- मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बोले, आज सुबह हमने दिल्ली में 1 करोड़ 34 लाख वैक्सीन खरीदने की मंजूरी दी है. हम कोशिश करेंगे कि जल्द से जल्द वैक्सीन खरीदी जाए और लोगों को लगाई जाए.’

3- इस महामारी में वैक्सीन एक समाधान निकल कर आ रही है. जिन लोगों को वैक्सीन लगी है उन्हें करोना नहीं होता या फिर माइल्ड होता है उनमें से अधिकतर लोगों को अस्पताल की जरूरत नहीं पड़ती. वहीं अगर पड़े भी तो ज्यादा सीरियस नहीं होते.

4- यूनाइटेड किंगडम में कुछ महीने पहले तक कोरोना का इसी तरह कहर था. वहां पर बड़े स्तर पर वैक्सीन लगाई गई. वहां कोरोना के कंट्रोल होने की एक बड़ी वजह एक्सपर्ट्स यही मानते हैं कि वैक्सीन लगाने का असर दिखा.

5- वैक्सीन के एक निर्माता ने कहा है कि राज्य सरकारों को वैक्सीन 400 रुपये में देंगे. दूसरे ने कहा कि 600 रुपये में देंगे और केंद्र को 150 रुपये में देंगे. अरविंद केजरीवाल बोले, “मेरी उम्मीद है कि इसका एक ही दाम होना चाहिए अलग-अलग दाम नहीं होना चाहिए. उनमें से एक निर्माता का इंटरव्यू में देख रहा था जो कह रहा था कि वह केंद्र को डेढ़ सौ में केंद्र को दे रहे हैं तो उसमें भी उनको फायदा हो रहा है इस हिसाब से 400 रुपये और 600 रुपये में तो बहुत ज्यादा फायदा है.”

6- अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा, “यह समय इंसानियत को मदद करने का समय है प्रॉफिट कमाने का समय नहीं है. देशभर में केंद्र सरकार ने कई दवाइयों के दाम पर कैप लगाएं हैं, अलग-अलग राज्य सरकारों ने हॉस्पिटल के दाम पर कैप लगाएं हैं.”

7- उन्होंने आगे कहा, “ऐसे समय में जब देश में कोरोना की लड़ाई लड़ी जा रही है. मैं एक तरफ वैक्सीन निर्माताओं से अपील करता हूं कि वह खुद इस दाम को 150 रुपये पर ले आएंगे. पूरी जिंदगी पड़ी है पैसा कमाने के लिए यह वक्त जब कोरोना से हम लड़ाई लड़ रहे हैं. ये लोगों से प्रॉफिट कमाने का समय नहीं है. मैं केंद्र सरकार से भी अपील करता हूं कि अगर ज़रूरत पड़े तो इसकी भी कैपिंग की जाए और इस दाम को भी कम किया जाए.”

8- 18 साल से ऊपर के लोगों को वैक्सीन अभी लगाई जा रही है लेकिन इस महामारी के दौरान हमने देखा की 18 साल से कम उम्र के हमारे बच्चे भी इसमें बहुत ज्यादा संक्रमित हो रहे हैं. उनके लिए भी हमें सोचने का समय आ गया है कि अगर यही वैक्सीन उनको लगाई जा सकती हैं उनके लिए भी सुरक्षित और प्रभावी है तो यही वैक्सीन लगाई जाए और अगर यह वैक्सीन उनको नहीं लगाई जा सकती दूसरी वैक्सीन की जरूरत है तो मैं जल्द उम्मीद करता हूं कि दूसरी वैक्सीन भी इजाद होंगी जो बच्चों को लगाई जा सके उनके लिए सेफ और प्रभावी हो.

9- दिल्ली में ऑक्सीजन बेड बढ़ाने का बड़े स्तर पर काम हम कर रहे हैं. आज राधा स्वामी सत्संग व्यास कोविड सेंटर का मुआयना किया सुबह, 10 बजे से उसे खोल दिया गया है. लगभग 500 बेड से शुरू किए जा रहा है आज डेढ़ सौ बेड हैं, उसके बाद 500 बेड कर दिए जाएंगे. उसके कुछ अगले दिन में इसे 2000 बेड का और फिर 5000 बेड तक ले जाया जाएगा.

10- इसके साथ ही वहीं पर 200 बेड का आईसीयू भी तैयार कर रहे हैं. इसी तरह दिल्ली में कई और जगह ऑक्सीजन बेड की फैसिलिटी तैयार की जा रही है. मैं उम्मीद करता हूं कि इससे जनता को बहुत फायदा होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget