एक्सप्लोरर

देवेंद्र फडणवीस बोले- मुंबई के आजाद मैदान पर देशद्रोह के नारे बर्दाश्त नहीं, नारे लगाने वालों पर दर्ज हो मुकदमा

देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को ताना देते हुए कहा कि अगर शिवसेना सरकार में नहीं होती और एनसीपी कांग्रेस के साथ सरकार नहीं बनाई होती तब भी क्या वे ऐसे देशद्रोही नारे मुंबई की धरती पर बर्दाश्त करते.

नई दिल्लीः महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आजाद मैदान में 'शरजील के सपनों' को पूरा करने वाले कथित नारे लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि शरजील के समर्थन में रैली करने वालों पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार की जाए. मुंबई के आजाद मैदान में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ रैली आयोजित की गई थी. इस रैली को आजादी मार्च नाम दिया गया था.

मुंबई में मार्च के दौरान शरजील के समर्थन में नारेबाजी हुई. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी वायरल हुआ. वीडियो में कुछ लोग "शरजील तेरे सपनों को मंजिल तक पहुंचाएंगे" के नारे लगा रहे हैं.

वीडियो को ट्वीट करते हुए महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि महाराष्ट्र की धरती और मुंबई के धरती पर शरजील इमाम जैसे देशद्रोही और देश को तोड़ने वाले के समर्थन में और उसके सपनों को पूरा करने के नारे बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे. उन्होंने कहा कि इस मसले पर शिवसेना एनसीपी कांग्रेस सरकार को तुरंत कार्यवाही करनी चाहिए.

शरजील पर देशद्रोह का केस दर्ज

देवेंद्र फडणवीस ने कहा किस शरजील इमाम ने अपने भाषण में कहा था कि वह 500000 लोगों को इकट्ठा करके चिकन नेक पर कब्जा कर लेंगे. उन्होंने कहा था कि आसानी से पूरे नॉर्थईस्ट को भारत से काट देंगे.

इसके बाद शरजील इमाम पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया था. अब शरजील के समर्थन में और उसके सपनों को पूरा करने के नारे लगाना बीजेपी को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं है. बीजेपी मांग करती है कि ऐसे लोगों पर तुरंत देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाए.

देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना के प्रमुख और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को ताना देते हुए कहा कि अगर शिवसेना सरकार में नहीं होती और एनसीपी कांग्रेस के साथ सरकार नहीं बनाई होती तब भी क्या वे ऐसे देशद्रोही नारे मुंबई की धरती पर बर्दाश्त करते. उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे को आगे आकर इस मामले में मुकदमा दर्ज करना चाहिए.

उद्धव ठाकरे ने कहा- कभी CM बनने का सपना नहीं देखा, मां कहती क्या मैं यह जिम्मेदारी निभा पाऊंगा

Asaduddin Owaisi का Yogi Adityanath पर बड़ा हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget