एक्सप्लोरर

देवेंद्र फडणवीस का बड़ा आरोप, कहा- मैं जब मुख्यमंत्री था तो उद्धव ठाकरे ने वाजे को बहाल करने का बनाया था दबाव

बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया है कि साल 2018 में शिवसेना के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने निलंबित पुलिस अधिकारी सचिन वाजे को बहाल करने के लिए कहा था.

मुंबई: बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को दावा किया कि जब वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने थे तो साल 2018 में शिवसेना के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने निलंबित पुलिस अधिकारी सचिन वाजे को बहाल करने के लिए कहा था. उन्होंने आरोप लगाया कि शिवसेना ने इस मुद्दे पर उन पर दबाव बनाया था.

उल्लेखनीय है कि मुकेश अंबानी के दक्षिण मुंबई स्थित आवास के नजदीक 25 फरवरी को जिलेटिन छड़ों के साथ एक एसयूवी कार मिली थी जिसकी जांच राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) कर रहा है और इसी दौरान वाजे का नाम प्रकाश में आया. वाजे को 13 मार्च को मामले में कथित भूमिका को लेकर गिरफ्तार किया गया और वह गिरफ्तारी से पहले तक मुंबई पुलिस की अपराध खुफिया शाखा में कार्यरत थे.

मैंने उन्हें बहाल नहीं करने का फैसला किया था- फडणवीस

फडणवीस ने कहा, ‘‘मैं वर्ष 2018 में राज्य का मुख्यमंत्री था और गृह विभाग भी मेरे अधीन था. शिवसेना अध्यक्ष ने मुझसे संपर्क कर निलंबित अधिकारी सचिन वाजे को दोबारा बहाल करने को कहा. कुछ अन्य शिवसेना नेताओं ने भी इसी तरह का अनुरोध बाद में मुलाकात कर किया.’’ उन्होंने कहा, ‘‘जब वाजे को बहाल करने का प्रस्ताव मिला तो मैंने महाधिवक्ता को बुलाकर मौखिक रूप से उनकी राय जानी जिन्होंने बताया कि बंबई उच्च न्यायालय के आदेश पर वाजे को निलंबित किया गया है, अत: मैंने उन्हें बहाल नहीं करने का फैसला किया.’’

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष फडणवीस ने आरोप लगाया कि शिवसेना ने उन पर इस मुद्दे को लेकर दबाव बनाने की कोशिश भी की. वर्ष 2014 से 2019 तक राज्य में बीजेपी और शिवसेना की गठबंधन सरकार थी. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘शिवसेना ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस से हाथ मिलाकर सरकार बनाने के बाद वाजे को बहाल किया लेकिन उसके खिलाफ गंभीर आरोप थे.’’

वाजे और परमवीर सिंह तो खेल के बस मोहरे हैं- फडणवीस

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे मनसुख हिरन (अंबानी के घर के पास विस्फोटक लदी मिली एसयूवी कार के मालिक) की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट की कुछ जानकारी मिली है जिसके मुताबिक उनके फेफड़े में पानी नहीं मिला है जिसका मतलब है कि हिरन की पहले हत्या की गई और बाद में शव क्रीक में फेंका गया.’’ फडणवीस ने आरोप लगाया, ‘‘जो लोग हिरन के शव को ठिकाने लगाना चाहते थे, उन्होंने उच्च ज्वार के दौरान उसे बहाने की कोशिश की लेकिन उनकी गणना गलत थी और उन्होंने निम्न ज्वार के दौरान शव क्रीक में फेंका जिसकी वजह से उनका मिल गया. अगर उच्च ज्वार के दौरान शव को फेंका गया होता तो लाश नहीं मिलती.’’

उन्होंने कहा कि उनके शव को ठिकाने लगाने की सोची-समझाी योजना बनाई गई थी ताकि कुछ महीने के इंतजार के बाद मामला शांत हो जए और फिर अगला कदम उठाया जाए. फडणवीस ने कहा, ‘‘वाजे और (मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त) परमवीर सिंह तो खेल के बस मोहरे हैं. इसमें सत्ता पर काबिज वरिष्ठ लोग शामिल हैं.’’ बीजेपी नेता ने कहा कि कनिष्ठ अधिकारी होने के बावजूद वाजे को अपराध खुफिया शाखा विभाग में अहम पद दिया गया. न्यायाधिकार क्षेत्र के मामले को परे रखकर अहम मामलों की जांच वाजे को दी गई.

उन्होंने कहा कि वाजे सहायक पुलिस निरीक्षक है, इसके बावजूद मुख्यमंत्री और गृहमंत्री को जानकारी देने के समय उसको देखा जा सकता था. फडणवीस ने कहा, ‘‘इसका मतलब है कि वाजे के पास कोई संवेदनशील जानकारी है जिसकी वजह से मंत्री भी दबाव में हैं.’’ बीजेपी नेता ने कहा कि अंबानी के घर के बार विस्फोटक युक्त वाहन का मिलना और कारोबारी मनसुख हिरन की मौत, दोनों चीज आपस में जुड़ी हैं. उन्होंने कहा, ‘‘ एनआईए को हिरन की मौत का मामला भी एटीएस से अपने हाथ में लेना चाहिए.’’

यह सोची-समझी योजना थी- फडणवीस

बीजेपी नेता ने कहा, ‘‘वाजे हिरन को लंबे समय से जानता था. उसने हिरन से वाहन खरीदा था लेकिन भुगतान नहीं किया था. वह पिछले साल नवंबर से इस साल फरवरी तक उस वाहन का इस्तेमाल कर रहा था.’’ उन्होंने कहा, ‘‘बाद में पुलिस अधिकारी ने एसयूवी हिरन को लौटा दिया लेकिन कुछ दिन के बाद उसे मुंबई के मुलुंड इलाके में खड़ा करने को कहा और पुलिस थाने में वाहन चोरी की हिरन की शिकायत दर्ज करने को कहा. यहां तक कि वाहन की चाबी वाजे के पास थी.’’

फडणवीस ने कहा, ‘‘यह सोची-समझी योजना थी. वाजे हिरन से तीन दिन से पूछताछ कर रहा था और उससे विभिन्न एजेंसियों तथा खुद अपने सहित कई पुलिस अधिकारियों के खिलाफ शिकायत लिखवाई. यह पत्र मुख्यमंत्री और मुंबई के पुलिस आयुक्त को संबोधित कर लिखा गया था.’’

यह भी पढ़ें.

रफ्तार का कहर, यमुना एक्सप्रेसवे पर पलटी बस, हादसे में 14 लोग हुए घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र
CJP Protest LIVE: सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी नेताओं को मेदांता के बाहर रोका, संजय सिंह बोले- हम बैठे हैं और जारी है आंदोलन
LIVE: सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी नेताओं को मेदांता के बाहर रोका, संजय सिंह बोले- हम बैठे हैं, आंदोलन जारी है
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
McDonald Outlet: वेज ऑर्डर पर आया नॉन वेज फूड! हेल्थ डिपार्टमेंट का एक्शन, सील किया मैकडॉनल्ड्स आउटलेट
वेज ऑर्डर पर आया नॉन वेज फूड! हेल्थ डिपार्टमेंट का एक्शन, सील किया मैकडॉनल्ड्स आउटलेट

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
Embed widget