एक्सप्लोरर

Agnipath Scheme: साल में 30 दिन छुट्टी, कैंटीन सुविधा और इंश्योरेंस कवर... वायुसेना ने वेबसाइट पर दी अग्निपथ योजना की जानकारी

Agnipath Scheme Detail: अग्निपथ योजना को लेकर पिछले काफी दिनों से देश में हाहाकार मचा हुआ है. भारत सरकार इस योजना को लेकर लगातार अपडेट दे रही है. अब इंडियन एयरफोर्स ने ताजा जानकारी दी है.

Detail About Agnipath Scheme: भारत सरकार (Indian Government) की अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) को लेकर देश में उत्पात मचा हुआ है. हिंसक प्रदर्शन से लेकर राजनीतिक विरोध भी इसमें शामिल है. तो वहीं सरकार (Government) इस योजना को लेकर लगातार लोगों को जागरुक करने का काम कर रही है. इसके बारे में सही जानकारी साझा करने की कोशिश में लगी हुई है. इसी क्रम में भारतीय वायुसेना (Indian Airforce) ने इस योजना के बारे में जानकारी अपनी वेबसाइट (Website) पर दी है. यहां वायुसेना (Airforce) ने इस योजना के बारे में पूरी जानकारी दी है.

भारतीय वायुसेना के मुताबिक अग्निवीरों को वही सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी जो एक सेना के जवान को कराई जाती हैं. अग्निवीर भी सेना में वैसी ही जिंदगी जिएंगे जैसी एक सैनिक जीता है. इसके अलावा भी बहुत सी सुविधाएं इन अग्निवीरों को देने की बात कही गई है.

जानिए क्या-क्या मिलेगा

  • सैलरी के साथ हार्डशिप एलाउंस, यूनीफार्म एलाउंस, कैंटीन सुविधा और मेडिकल सुविधा भी प्राप्त कर सकेंगे जैसा कि एक रेगुलर सैनिक को मिलता है. ट्रैवल एलाउंस भी मिलेगा.
  • साल में 30 दिन छुट्टी मिलेगी। मेडिकल लीव अलग हैं.
  • सर्विस (चार साल) के दौरान अगर मृत्यु होती है तो इन्श्योरेंस कवर मिलेगा. करीब 1 करोड़ मिलेंगे परिवार को.
  • ड्यूटी के दौरान विकलांग होने पर एक्स-ग्रेशिया 44 लाख रुपये मिलेंगे. साथ ही जितनी नौकरी बची है उसकी पूरी सैलरी मिलेगी और सेवा निधि पैकेज भी मिलेगा.
  • अग्निवीरों का कुल 48 लाख का इंश्योरेंस होगा. ड्यूटी पर वीरगति को प्राप्त होते हैं तो एकमुश्त सरकार की तरफ से 44 लाख दिए जाएंगे और सेवा निधि पैकेज. इसके अलावा जितनी नौकरी बची है उसकी पूरी सैलरी.

परफॉर्मेंस के आधार पर मिलेगा रेगुलर कैडर

वायुसेना ने कहा है कि वायुसेना में इनकी भर्ती एयर फोर्स एक्ट 1950 के तहत 4 साल के लिए होगी. वायुसेना में अग्निवीरों का एक अलग रैंक होगा. इन अग्निवीरों को अग्निपथ स्कीम की सभी शर्तों को मानना होगा. इसके साथ ही जिन अग्निवीरों की वायुसेना में भर्ती के समय 18 साल से कम होगी उन्हें माता-पिता या अभिवावक से नियुक्ति पत्र पर हस्ताक्षर कराने होंगे. 4 साल की सेवा के बाद 25 फीसदी अग्निवीरों की नियुक्ति रेगुलर कैडर में की जाएगी.

सम्मान और अवॉर्ड के होंगे हकदार

वायुसेना (Airforce) के अनुसार अग्निवीर सम्मान (Agniveer Honor) और अवॉर्ड (Award) के हकदार होंगे. अग्निवीरों को वायुसेना की गाइडलाइंस (Guidlines) के अनुसार ऑनर्स और अवार्ड्स दिया जाएगा. वायुसेना में भर्ती होने के बाद अग्निवीरों को जरूरत के हिसाब से ट्रेनिंग (Training) दी जाएगी.

ये भी पढ़ें: Agnipath Scheme Protest : अग्निपथ विरोध मामले में नौ कोचिंग संचालक समेत अलीगढ़ में 35 गिरफ्तार, पुलिस ने दी अहम जानकारी

ये भी पढ़ें: Bihar Breaking News Live Update: बिहार बंद के बाद आज भी हो सकता है विरोध-प्रदर्शन, पटना समेत सभी जिलों में प्रशासन अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: क्या भारतीय मुसलमानों की लीडरशिप कमजोर पड़ी? AIMPLB से ओवैसी तक उठ रहे सवाल
क्या भारतीय मुसलमानों की लीडरशिप कमजोर पड़ी? AIMPLB से ओवैसी तक उठ रहे सवाल
PM मोदी ने की प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप से बात, ट्रेड डील और डिफेंस पर चर्चा
PM मोदी ने की प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप से बात, ट्रेड डील और डिफेंस पर चर्चा
‘हम किसानों की आय बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे’, MSP वृद्धि पर बोले PM मोदी
‘हम किसानों की आय बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे’, MSP वृद्धि पर बोले PM मोदी
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
October 2026 First Day: कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
Embed widget