एक्सप्लोरर

'भारत बंद' के बावजूद खुले हैं दिल्ली के ज़्यादातर मार्केट, रोज़ की तरह चल रहा है काम

किसान संगठनों ने कृषि क्षेत्र से जुड़े नए तीन कानूनों को वापस लेने के लिए 8 दिसंबर को भारत का आह्वान किया है. वहीं इस बीच दिल्ली की पहचान कही जाने वाली कनॉट प्लेस के ज़्यादातर हिस्से खुले हैं.

नई दिल्लीः किसान संगठनों ने 8 दिसंबर को भारत का आह्वान किया है जिसका राष्‍ट्रव्‍यापी असर दिखने को मिल सकता है. देश की राजधानी में बंद से क्या प्रबंधित हो सकता है इस बात को ध्यान में रखकर ही अगर आप घर से निकलें तो आपके लिए सुविधाजनक होगा. देश भर के किसान संगठनों ने कृषि क्षेत्र से जुड़े नए तीन कानूनों को वापस लेने के लिए सरकार पर दबाव बनाने के लिए 'भारत बंद' का ऐलान किया है. अलग-अलग राज्‍यों में 'भारत बंद' का असर देखने को मिल रहा है.

नई दिल्ली ट्रेडर एसोसिएशन (NDTA) के अध्यक्ष अतुल भार्गव के मुताबिक दिल्ली की पहचान कही जाने वाली कनॉट प्लेस के ज़्यादातर हिस्से खुले हैं. सीपी का इनर सर्किल, आउटर सर्किल, रीगल बिल्डिंग, सिंधिया हाउस, पी ब्लॉक इत्यादि समेत सभी दुकानें खुली रहेगी. भार्गव कहते हैं " हमने दिल्ली पुलिस से भी इस विषय में बात की है कि ज़रूरी सुरक्षा हमें प्रदान की जाए क्योंकि हमने मार्केट खोली हैं. ये वक्त बहुत मुश्किल का है, हम लॉस में मार्केट चला रहे हैं और लोगों की उम्मीद को हम तोड़ना नहीं चाहते. इन सभी बिंदुओं के मद्देनजर हमने यह निर्णय लिया है कि पहले की तरह काम करेंगे."

दिल्ली की सबसे मशहूर मार्केट जहां युवाओं का आकर्षण सबसे ज़्यादा है- सरोजिनी नगर मार्केट भी आज खुली है. मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष ओम दत्त शर्मा एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कहते हैं कि "6 महीने पहले ही बंद रहा था, अर्थव्यवस्था बहुत खराब है और बड़ी मुश्किलों के बाद अर्थव्यवस्था पटरी पर लौटी है. बंद से कोई हल नहीं है, ये लड़ाई कानून से है."

दिल्ली की ज़्यादातर मार्केट पर बंद का कोई असर देखने को नहीं मिल रहा है. सीपी और सरोजिनी नगर मार्केट के अलावा लाजपत नगर की मार्केट, जनपथ मार्केट, खान मार्केट, करोल बाग़, टैंक रोड मार्केट इत्यादि भी आज खुली रहेंगी. मार्केट्स यूनियन के अनुसार पिछले कुछ महीनों से कोरोनावायरस महामारी के कारण कई व्यापारियों के ऊपर भारी कर्जा हो गया है, ऐसी परिस्थिति में तंगी झेल रहे मार्केट के व्यापारी एक दिन के बंद में फिर से नुक़सान झेलने की स्तिथि में नहीं हैं.

बंद का आह्वान सुबह 11 बजे से किया गया है, बंद के दौरान ऐंबुलेंस और आपात सेवाओं को रोका नहीं जाएगा और शादियों में भी बाधा नहीं पहुंचाई जाएगी. फिलहाल दिल्ली को जोड़ने वाली कई सीमाएं जैसे- राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-24 स्थित गाजीपुर बॉर्डर ,चिल्ला बॉर्डर, सिंघु और टिकरी बॉर्डर, झरोडा बॉर्डर इत्यादि बंद हैं.

इसे भी पढ़ें

Bharat Bandh: किसानों का 'भारत बंद' आज, दिल्‍ली और हरियाणा की इन सड़कों पर जानें से बचें

किसानों के समर्थन में इस साल अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगी सोनिया गांधी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
खरगे की अध्यक्षता में कांग्रेस की बड़ी बैठक, क्या है एजेंडा?
खरगे की अध्यक्षता में कांग्रेस की बड़ी बैठक, क्या है एजेंडा?
13 साल की लड़की ने दादा को मौत के घाट उतारा, वीडियो कॉल पर देखा दम घुटते
13 साल की लड़की ने दादा को मौत के घाट उतारा, वीडियो कॉल पर देखा दम घुटते

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget