एक्सप्लोरर

Desh Ka Mood: जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 का खात्मा है मोदी सरकार के 100 दिनों का सबसे बड़ा काम

Desh Ka Mood: मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के 100 दिन के कामकाज के आधार पर एबीपी न्यूज़ ने देश का मूड जानना चाहा है. एबीपी न्यूज़ ने लोगों से पूछा है कि आखिर इन 100 दिनों में मोदी सरकार ने सबसे बड़ा कौन सा काम किया है.

नई दिल्ली: मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे हो चुके हैं. इन 100 के कामकाज के आधार पर एबीपी न्यूज़ ने देश का मूड जानना चाहा है. एबीपी न्यूज़ ने लोगों से पूछा है कि आखिर इन 100 दिनों में मोदी सरकार ने सबसे बड़ा कौन सा काम किया है? सर्वे में लोगों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 के विशेष प्रावधान हटाना मोदी सरकार का सबसे बड़ा काम है.

इस सर्वे में लोगों से सवाल किया गया कि 100 दिन में सबसे बड़ा काम क्या हुआ ? इस पर 54 फीसदी लोगों ने कहा कि आर्टिकल 370 के विशेष प्रावधान का खात्मा मोदी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है. वहीं आतंक के खिलाफ मजबूत कानून (UAPA बिल) को 22 फीसदी लोगों ने सरकार का सबसे बड़ा काम बताया. 6 फीसदी लोगों का मानना है कि मुस्लिम महिलाओं के लिए नया कानून यानि तीन तलाक बिल पास कराना सरकार का सबसे बड़ा काम है. वहीं चार फीसदी लोगों ने कहा कि मोटर व्हीकल एक्ट पास करना सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है.

Desh Ka Mood: ट्रिपल तलाक पर बैन के फैसले को देश ने लिया हाथोंहाथ, दो तिहाई लोगों ने कहा- इससे सरकार को फायदा होगा

Desh Ka Mood: मोदी सरकार-2 के सबसे लोकप्रिय मंत्री बने अमित शाह, सर्वे में राजनाथ और गडकरी बहुत पीछे

आपको बता दें कि ये सर्वे एबीपी न्यूज़ ने C वोटर के साथ मिलकर किया है. अगस्त के आखिरी हफ्ते में ये सर्वे 11,308 लोगों से बातचीत के बाद किया गया है.

सर्वे में लोगों से ये भी पूछा गया कि मोदी सरकार के 100 दिन का कामकाज कैसा है? इस पर 41.6 फीसदी लोगों ने सरकार के कामकाज को शानदार (Excellent) बताया. वहीं 27.4 फीसदी लोग सरकार के कामकाज को अच्छा (Good) माना है. 16.3 फीसदी लोगों ने सरकार के काम को एवरेज बताया है तो वहीं 5.4 फीसदी ने बहुत ही खराब बताया है. इसमें 7.6 फीसदी लोग ऐसे भी थे जिन्होंने कहा कि वो इस बारे में कुछ नहीं कह सकते.

Desh Ka Mood: ना इंदिरा, ना नेहरू, नरेंद्र मोदी हैं आजाद भारत के सबसे मजबूत प्रधानमंत्री

इस सर्वे में लोगों ने ये भी बताया कि प्रधानमंत्री पद के लिए सबसे योग्य नरेंद्र मोदी ही हैं. वहीं राहुल गांधी इस मामले में दूसरे और केजरीवाल तीसरे स्थान पर रहे.

जानकारी के लिए बता दें कि मोदी सरकार ने पांच अगस्त को मोदी सरकार ने संविधान के अनुच्छेद 370 के अधिकतर खंडों को समाप्त कर दिया था जो जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा प्रदान करते थे. इसके साथ ही जम्मू कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों (जम्मू कश्मीर और लद्दाख) में बांट दिया था.

इस सर्वे में लोगों से ये भी पूछा गया था कि वो आजाद भारत का सबसे मजबूत प्रधानमंत्री किसे मानते हैं. सर्वे में 66.7 फीसदी लोगों ने बताया कि वो नरेंद्र मोदी को सबसे मजबूत प्रधानमंत्री मानते हैं. वहीं 10.1 फीसदी लोगों ने देश की पहली महिला पीएम इंदिरा गांधी को सबसे मजबूत पीएम माना. 9.7 फीसदी लोगों ने बताया कि उनकी नज़र में देश के पहले पीएम जवाहर लाल नेहरू अब तक के सबसे मजबूत प्रधानमंत्री रहे हैं. 9.7 फीसदी लोगों ने अटल बिहारी वाजपेयी को बताया तो वहीं 6.2 फीसदी लोगों ने कहा कि वो कुछ नहीं कह सकते.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजनीति में क्या करना चाहते हैं अभिजीत दीपके? बता दिया प्लान, ये पोस्ट है पसंद
राजनीति में क्या करना चाहते हैं अभिजीत दीपके? बता दिया प्लान, ये पोस्ट है पसंद
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
नशे में थी मां, 9 महीने की बच्ची को झील में फेंक आई, रोंगटे खड़े करने वाला मामला
नशे में थी मां, 9 महीने की बच्ची को झील में फेंक आई, रोंगटे खड़े करने वाला मामला

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
Box Office: 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनी भारत में हॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनाया ये तगड़ा रिकॉर्ड
Gen-Z को धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा मैसेज, 'किसी की मां का अपमान...'
Gen-Z को धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा मैसेज, 'किसी की मां का अपमान...'
Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव की मतगणना जारी, घनश्याम सिंह या आशुतोष तिवारी? आज होगा फैसला
Live: दतिया उपचुनाव की मतगणना जारी, घनश्याम सिंह या आशुतोष तिवारी? आज होगा फैसला
World Breastfeeding Week 2026: बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
Embed widget