एक्सप्लोरर

Deoghar Ropeway Accident: अचानक बंद हो गई ट्रॉली, भगवान का नाम लेकर काटी पूरी रात, देवघर हादसे में बचे संदीप ने सुनाई आपबीती

देवघर रोपवे हादसे में करीब 29 लोग अब भी जिंदगी और मौत से लड़ रहे हैं, लेकिन अभी तक महफूज हैं. ट्रॉली से रेसक्यू किए गए संदीप नाम के यात्री ने अपना अनुभव शेयर किया. उसने जो बताया वो दिल दहलाने वाला है.

Deoghar Ropeway Accident: एक कहावत है कि ‘जाको राखे साइयां, मार सके न कोई’. कई बड़े हादसों में इस तरह के चमत्कार देखने को मिलते रहते हैं. देवघर में हुए रोपवे हादसे में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला. इस हादसे में कई लोग 24 घंटे से भी ज्यादा समय से जिंदगी और मौत से लड़ रहे हैं, लेकिन अभी तक महफूज हैं. ट्रॉली से रेसक्यू किए गए संदीप नाम के यात्री ने अपना अनुभव शेयर किया. उसने जो बताया वो दिल दहलाने वाला है.

दोपहर साढ़े तीन बजे के आसपास हुआ हादसा

संदीप ने बताया कि वह ट्रॉली में बैठे थे. उनके साथ 3 और लोग बैठे थे. दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अचानक ट्रॉली रुक गई. उन सबको लगा कि लाइट चली गई है. आधे घंटे बाद भी जब चीजें ठीक नहीं हुईं तो उन्होंने ट्रॉली में दिए हेल्पलाइन नंबर पर कॉल किया. वहां से बताया गया कि कुछ समस्या आ गई है. जल्द ही चीजें ठीक होंगी और सेवा बहाल हो जाएगी. जब 2 घंटे बाद भी समस्या बनी रही तो फिर उन्होंने कॉल किया, तब जाकर हादसे के बारे में बताया गया.

सीआईएसएफ ने रस्सी के जरिए बचाया

संदीप ने बताया कि जब रात 8 बजे तक भी हम फंसे रह गए तो लगा कि अब बचना मुश्किल है. अंधेरा हो चुका था. हमारे पास न खाने को खाना था और न पीने को पानी. किसी तरह की कोई मदद भी नहीं थी. कुछ भी समझ नहीं आ रहा था कि क्या करें. हमने पूरी रात भगवान का नाम लेकर काटी. सुबह मौके पर पुलिस और सीआईएसएफ के जवान भी पहुंचे. सभी ने रेस्क्यू शुरू किया. हम जिस ट्रॉली में थे उसमें फंसे लोगों को सीआईएसएफ के जवानों ने रस्सी के जरिए चढ़कर बचाया.

अब भी 11 ट्रॉली में फंसे हैं लोग

संदीप ने बताया कि अब भी 11 ट्रॉली में वहां 29 से ज्यादा लोग फंसे हुए हैं. 19 लोगों को अब तक बचा लिया गया है. रेस्क्यू के लिए सेना भी बुला ली गई है, सभी यात्री भूखे-प्यासे फंसे हुए हैं. किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा कि क्या किया जाए.

ये भी पढ़ें

Deoghar Ropeway Accident: 1500 फुट ऊंचा, 2009 में आगाज, भारत का सबसे ऊंचा रोप वे जहां जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे 48 लोग

यूपी सीएम ऑफिस के बाद अब उत्तर प्रदेश सरकार का ट्विटर अकाउंट हुआ हैक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: वायनाड क्यों बन गया 'कब्रिस्तान'? दो साल में 400 से ज्यादा मौतें, सुरंग की मिट्टी में कई दबे! क्यों नाकाम हो रही सरकार?
वायनाड क्यों बन गया 'कब्रिस्तान'? दो साल में 400 से ज्यादा मौतें, क्यों नाकाम हो रही सरकार?
इंडोनेशिया की संसद से पीएम मोदी का चीन को सीधा संदेश, बोले- 'भारत विस्तारवाद नहीं, विकासवाद पर...'
भारत विस्तारवाद नहीं, विकासवाद पर..., इंडोनेशिया की संसद से पीएम मोदी का ड्रैगन को सीधा संदेश
Pune CBI Court: 5.58 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में दो कारोबारियों को 3-3 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
5.58 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में दो कारोबारियों को 3-3 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video

वीडियोज

Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
यूपी में BJP या सपा किसकी मुश्किल बढ़ाएंगे चिराग पासवान? LJP-R ने दिया चुनावी नारा- पंडित, पासी...
यूपी में BJP या सपा किसकी मुश्किल बढ़ाएंगे चिराग पासवान? LJP-R ने दिया चुनावी नारा- पंडित, पासी...
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
Viral Video: अरे आंटी बस-बस... पार्क के जिम में आंटी ने Gen-G को कर दिया ओपन चैलेंज, वीडियो देख टेंशन में यूजर्स 
अरे आंटी बस-बस... पार्क के जिम में आंटी ने Gen-G को कर दिया ओपन चैलेंज, वीडियो देख टेंशन में यूजर्स 
Embed widget