एक्सप्लोरर

SBI के चीफ इकॉनमिस्ट का अनुमान- फरवरी अंत तक दूर होगी कैश की किल्लत

नई दिल्ली: नोटबंदी को लागू हुए आज 59 दिन हो रहे हैं. देश के बैंक और एटीएम में कैश की कमी बनी हुई है. सबके मन में एक ही सवाल है कि आखिर कैश की कमी कब पूरी होगी. स्टेट बैंक के चीफ इकनॉमिस्ट का अनुमान है कि ये कमी काफी हद तक फरवरी में दूर हो सकती है. नोटबंदी से सरकार को करीब डेढ़ लाख करोड़ के फायदे का अनुमान जताया गय़ा है. SBI के चीफ इकॉनमिस्ट सौम्य कांति घोष का अनुमान देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के चीफ इकॉनमिस्ट सौम्य कांति घोष का कहना है कि रिजर्व बैंक जिस रफ्तार से नोट छाप रहा है, अगर वो बनी रही तो देश में नोटों की किल्लत फरवरी के अंत तक काफी कम हो जाएगी. डॉ घोष के मुताबिक, रिजर्व बैंक दिसंबर के अंत तक महज 44 फीसदी रद्द नोटों की भरपाई ही नए नोटों से कर पाया था, जो 53 फीसदी नोटों की भरपाई के उनके पिछले अनुमान से कम है. उनका आकलन है कि आरबीआई जनवरी के अंत तक 75 फीसदी की जगह सिर्फ 67 फीसदी नोटों की भरपाई ही कर पाएगा. SBI के चीफ इकॉनमिस्ट का अनुमान- फरवरी अंत तक दूर होगी कैश की किल्लत साथ ही डॉ घोष का ये भी मानना है कि अगर रिजर्व बैंक ने नए नोट छापने की मौजूदा रफ्तार बनाए रखी तो फरवरी के अंत तक 80 से 89 फीसदी रद्द नोटों की कमी पूरी कर ली जाएगी. जिससे हालात काफी हद तक सामान्य हो जाएंगे. नोटबंदी से हासिल क्या हुआ है, सरकार को क्या फायदा हुआ है ? रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 10 दिसंबर के बाद से ये नहीं बताया कि नोटबंदी के बाद से कितने रद्द नोट बैंकों में जमा हो चुकै हैं. लेकिन स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के चीफ इकॉनमिस्ट सौम्य कांति घोष ने इस बारे में कुछ अहम आकलन पेश किए हैं. 15.44 लाख करोड़ के नोट चलन से बाहर हुए थे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के चीफ इकॉनमिस्ट सौम्य कांति घोष के मुताबिक बैंकों में वापस आ चुके पांच सौ और एक हज़ार के रद्द नोटों का कुल मूल्य 14 लाख करोड़ से 14 लाख 50 हजार करोड़ के बीच हो सकता है. सर्कुलेशन में रहे रद्द नोटों का कुल मूल्य 15 लाख 44 हज़ार करोड़ है. इस हिसाब से करीब एक-डेढ़ लाख करोड़ रुपये मूल्य के पुराने नोट बैंकों में जमा नहीं हो पाएंगे. इस रकम को सरकार का मुनाफा माना जा सकता है. SBI के चीफ इकॉनमिस्ट का अनुमान- फरवरी अंत तक दूर होगी कैश की किल्लत नोटबंदी से सरकार को भारी मुनाफा होने की उम्मीद सौम्य कांति घोष का ये भी अनुमान है कि करीब डेढ़ लाख करोड़ रुपये की रकम ऐसी है, जिस पर सरकार काला धन सफेद करने के आरोप में भारी टैक्स और जुर्माना लगा सकती है. इस टैक्स और जुर्माने से भी सरकार को अच्छी खासी कमाई होने की उम्मीद है. SBI के चीफ इकॉनमिस्ट का अनुमान- फरवरी अंत तक दूर होगी कैश की किल्लत करीब 1.5 लाख करोड़ रुपये का काला धन पकड़ने की उम्मीद- घोष डॉ सौम्य कांति घोष का अनुमान है कि काले धन पर लगाए गए टैक्स और जुर्माने के रूप में सरकार को करीब 70 से 80 हज़ार करोड़ रुपये की कमाई हो सकती है. वो ये भी मानते हैं कि ये आमदनी इससे कहीं ज्यादा भी हो सकती है. स्टेट बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, दस जनवरी तक बाजार में दस लाख करोड़ रुपये आ जाएंगे और इससे भी हालात सामान्य करने में मदद मिलेगी. SBI के चीफ इकॉनमिस्ट का अनुमान- फरवरी अंत तक दूर होगी कैश की किल्लत यह भी पढ़ें 16 मार्च 2017 तक बाजार में वापस आएंगे पूरे 15 लाख 44 हजार करोड़- SBI रिपोर्ट नोटबंदी पर दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी की 'बेरहमी' का वायरल सच! यूपी: कानपुर में SP विधायक के गनर के खाते में जमा हुए 100 करोड़, खाता सीज़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राहुल गांधी को प्रयागराज की जगह रांची जाना था', किरेन रिजिजू का तंज
'राहुल गांधी को प्रयागराज की जगह रांची जाना था', किरेन रिजिजू का तंज
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'भारत को विश्वगुरु बनाना है तो...,' मोहन भागवत का बड़ा बयान
'भारत को विश्वगुरु बनाना है तो...,' मोहन भागवत का बड़ा बयान
NEET पेपर लीक के बाद NTA का एक्शन, उठाया ये बड़ा कदम
NEET पेपर लीक के बाद NTA का एक्शन, उठाया ये बड़ा कदम

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Embed widget