एक्सप्लोरर

छठ पूजा के चलते कल दिल्ली के सभी स्कूलों, सरकारी दफ्तरों में छुट्टी

लोक आस्था का महापर्व छठ देश के कई हिस्सों में धूमधाम से मनाया जा रहा है और दिल्ली में भी इस त्यौहार को मनाया जा रहा है.

नई दिल्लीः कल छठ पूजा के चलते राजधानी दिल्ली के सभी स्कूलों और सरकारी दफ्तरों की छुट्टी रहेगी. लोक आस्था का महापर्व छठ देश के कई हिस्सों में धूमधाम से मनाया जा रहा है और दिल्ली में भी इस त्यौहार को मनाया जा रहा है. महापर्व छठ का अनुष्ठान रविवार यानी कल से नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया है. नहाय-खाय के दौरान चावल, चने की दाल और लौकी की सब्जी खाई जाती है.

दिल्ली यातायात पुलिस ने छठ के लिए एडवाइजरी जारी की है. दिल्ली यातायात पुलिस ने छठ पूजा के मौके पर 13 और 14 नवंबर को विशेष यातायात इंतजाम और पाबंदियों के बारे में एक एडवाइजरी जारी की.

उत्तराखंड में भी छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश उत्तराखंड सरकार ने छठ पूजा के अवसर पर मंगलवार को सार्वजनिक अवकाश रहने की घोषणा की है. अपर मुख्य सचिव राधा रतूडी द्वारा यहां जारी आदेश के मुताबिक छठ पूजा पर मंगलवार 13 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश रहेगा. हालांकि, इस आदेश में बैंकों, कोषागारों तथा उपकोषागारों को शामिल नहीं किया गया है. पहले छठ पूजा पर निर्बन्धित अवकाश घोषित किया गया था, जिसे संशोधित कर सार्वजनिक अवकाश कर दिया गया है.

आज खरना की प्रथा निभाई जा रही है. इस दिन गुड़ और चावल की विशेष खीर बनाई जाती है. व्रती के खाने के बाद इसे लोगों में प्रसाद के रूप में बांटते हैं. भगवान सूर्य को समर्पित छठ पूजा कार्तिक महीने के छठे दिन मनाई जाती है. इस मौके पर पहले दिन डूबते सूर्य और अगले दिन उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है. इस साल 13-14 नवंबर को छठ पूजा है.

दिल्ली यातायात पुलिस ने छठ के लिए एडवाइजरी जारी की दिल्ली यातायात पुलिस ने छठ पूजा के मौके पर 13 और 14 नवंबर को विशेष यातायात इंतजाम और पाबंदियों के बारे में सोमवार को एक एडवाइजरी जारी किया.

पुलिस ने यात्रियों को बाहरी रिंगरोड पर मुकरबा चौक से चंदगी राम अखाड़ा, वजीराबाद पुल, आईएसबीटी कश्मीरी गेट के आसपास की सड़कों, पुश्ता रोड (खजूरी खास/शास्त्री पार्क), कालिंदी कुंज पुल (दोनों तरफ से) समेत कुछ सड़कों पर यात्रा करने से बचने की सलाह दी है. परामर्श के अनुसार यमुना नदी के बड़े घाटों, भलस्वा झील और हैदरपुर नहर जैसे जलाशयों के आसपास की सड़कों पर सामान्य यातायात के प्रभावित होने की संभावना है.

हालांकि, नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन, पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन, निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन और आईएसबीटी के आसपास के क्षेत्रों में यातायात पाबंदियां नहीं होंगी. परामर्श में लोगों से सड़कों पर भीड़भाड़ कम करने में मदद पहुंचाने के लिए दिल्ली मेट्रो जैसे सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने का अनुरोध किया गया है.

छठ महापर्व पर कौमी एकता का नजारा, व्रतियों के जाने वाले रास्ते को साफ करते दिखीं मुस्लिम महिलाएं Chhath Puja 2018: नहाय-खाय के साथ महापर्व छठ शुरू
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget