एक्सप्लोरर

अगले चार दिनों तक दिल्ली में शीत लहर चलने का पूर्वानुमान, नए साल तक जारी रहेगी कड़ाके की ठंड

मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि नए साल की पूर्व संध्या पर तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. उसने कहा कि अगले चार दिनों के दौरान दिल्ली के हिस्सों में शीतलहर चलने की संभावना है.

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में नए साल तक लोगों को शीत लहर से छुटकारा नहीं मिलेगा. मौसम विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को जानकारी दी कि हिमालय से मैदानी इलाकों की ओर ठंडी हवाएं चलने के कारण दिल्ली के हिस्सों में अगले चार दिन शीतलहर चलने का पूर्वानुमान है.

मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तामपान 5.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. उन्होंने कहा कि आयानगर और जफरपुर मौसम स्टेशनों में न्यूनतम तापमान क्रमश: 4 डिग्री सेल्सियस और 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि नए साल की पूर्व संध्या पर तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. उसने कहा कि अगले चार दिनों के दौरान दिल्ली के हिस्सों में शीतलहर चलने की संभावना है. आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केन्द्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ‘छिटपुट से लेकर अच्छी खासी’ बर्फबारी हुई है.

उन्होंने बताया कि पश्चिमी हिमालय से चलने वाली ठंडी तथा शुष्क उत्तरी/उत्तरी पश्चिमी हवाओं के कारण उत्तर भारत में तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है. आईएमडी ने कहा, ‘‘पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान के कुछ इलाकों में शीतलहर चल सकती है. क्षेत्र में कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाने का भी पूर्वानुमान है.’’

मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या इससे कम और सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम रहता है, तो आईएमडी शीतलहर की घोषणा करता है. दिल्ली में पिछले रविवार को सफदरजंग वेधशाला ने न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था, जो इस मौसम में अभी तक का सबसे कम तापमान है.

ये भी पढ़ें: कोरोना वैक्सीन देने की व्यवस्था का रिहर्सल शुरू, टीकाकरण से पहले चार राज्यों में किया गया ड्राई रन नए साल के मौके पर दिवंगत अभिनेता Irfan Khan आखिरी बार नज़र आएंगे बड़े पर्दे पर, रिलीज हुआ पोस्टर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget