एक्सप्लोरर

Delhi Violence पर शिवसेना का सवाल: जब शहर जल रहा था, तब गृहमंत्री अमित शाह कहां थे? क्या कर रहे थे?

दिल्ली हिंसा को लेकर शिवसेना ने सामना के जरिए गृह मंत्री अमित शाह पर सवाल उठाया है. सामना के संपादकीय में पूछा गया है कि हिंसा के दौरान गृहमंत्री क्या कर रहे थे?

मुंबईः दिल्ली हिंसा को लेकर शिवसेना ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है. सामना के जरिए सवाल उठाते हुए लिखा गया है कि जब दिल्ली जल रही थी, लोग गुस्से में थे तब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कहां थे? इसके अलावा सामना में लिखा गया है कि जब दिल्ली में लोग मारे जा रहे थे तब केंद्र का आधा मंत्रिमंडल 'नमस्ते, नमस्ते साहब' कहने के लिए अहमदाबाद पहुंचा हुआ था.

सामना ने अपने संपादकीय में लिखा, ''देश की राजथानी में जब 38 लोग मारे गए. मृतकों में पुलिसकर्मी भी शामिल हैं. हिंसा के दौरान आधा मंत्रिमंडल अहमदाबाद में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को सिर्फ नमस्ते, नमस्ते ट्रंप कहने गया था. करीब तीन दिनों बाद पीएम मोदी ने शांति बनाए रखने का आह्वान किया.''

'गृहमंत्री के दर्शन क्यों नहीं हुए?'

अमित शाह पर हमला बोलते हुए कहा, ''राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल चौथे दिन अपने सहयोगियों के साथ दिल्ली की सड़कों पर लोगों से चर्चा करते दिखे, इससे क्या होगा? सवाल यह है कि इस दौर में हमारे गृहमंत्री के दर्शन क्यों नहीं हुए?''

दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान अमित शाह के प्रचार को लेकर सामना में कहा गया है, ''विधानसभा चुनाव में अमित शाह गृहमंत्री होते हुए भी घर-घर प्रचार का पर्चा बांटते घूम रहे थे लेकिन जब पूरी दिल्ली हिंसा की आग में जल रही थी तब यही गृहमंत्री कहीं दिखाई नहीं दिए.''

जस्टिस के ट्रांसफर पर उठाए सवाल

अपने संपादकीय में सामना ने जज के ट्रांसफर का मुद्दा भी उठाया, ''दिल्ली में 1984 के दंगों की तरह भयंकर हालात न बने, सभी नागरिकों को जेड सुरक्षा देने का वक्त आ गया है. ऐसी टिप्पणी जस्टिस मुरलीधर ने की और अगले 24 घंटों में उनका तबादले का आदेश राष्ट्रपति भवन से निकल गया. उन्हें भी सच बोलने की सजा मिलने लगी है क्या?''

गौरतलब है कि दिल्ली हिंसा में मरने वालों की तादाद बढ़ती जा रही है. अब तक 39 लोगों की जान जा चुकी है और 200 से ज्यादा घायल हैं. शहर की हालात पहले से बेहतर हैं लेकिन तनाव अभी भी बन हुआ है.

हिंसा में अपने भाई को खोने वाले शख्स ने की हिंदू-मुस्लिम भाईचारा बनाए रखने की अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
गडकरी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- 'ई20 पेट्रोल से...'
गडकरी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- 'ई20 पेट्रोल से...'
बाढ़ पीड़ितों को मिलेंगे 75000 रुपए, असम सरकार का बड़ा फैसला
बाढ़ पीड़ितों को मिलेंगे 75000 रुपए, असम सरकार का बड़ा फैसला
Monsoon Session 2026 Day 11 Live: लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, स्पीकर ओम बिड़ला बोले- 'ये ठीक नहीं'
LIVE: लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, स्पीकर ओम बिड़ला बोले- 'ये ठीक नहीं'

वीडियोज

Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गडकरी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- 'ई20 पेट्रोल से इंजन खराब होने का खतरा'
गडकरी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- 'ई20 पेट्रोल से इंजन खराब होने का खतरा'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में BJP पर नरोत्तम इफेक्ट? घनश्याम सिंह लगातार आगे, आशुतोष तिवारी पीछे
Live: दतिया उपचुनाव में BJP पर नरोत्तम इफेक्ट? घनश्याम सिंह लगातार आगे, आशुतोष तिवारी पीछे
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए! 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए! 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Embed widget