एक्सप्लोरर

Delhi Violence: जाफराबाद में फायरिंग करने वाले शाहरुख को चार दिन की पुलिस रिमांड में भेजा गया

जाफराबाद में फायरिंग करने वाले शाहरुख को चार दिन की पुलिस रिमांड में भेजा गया है.

नई दिल्ली: दिल्ली हिंसा के दौरान पुलिस वाले पर रिवॉल्‍वर तानने वाले शाहरुखको कोर्ट ने चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने शाहरुख को मंगलावर को उत्तर प्रदेश के शामली से गिरफ्तार किया था. दिल्ली पुलिस ने खुलासा किया है कि शाहरुख ने तैश में आकर गोलियां चलाई थीं. उसके पिता का क्रिमिनल रिकार्ड है, लेकिन शाहरुख का कोई क्रिमिनल रिकार्ड नहीं है. पूछताछ में बताया 24 फरवरी को गोली चलाने के बाद वो कहां-कहां रहा क्राइम ब्रांच की पूछताछ में शाहरुख ने अपने हर दिन का हिसाब बताया है. 24 फरवरी को गोली चलाने के बाद वो कहां-कहां रहा, इसके साथ ही उसने क्या किया सभी की जानकारी दी है. शाहरुख ने बताया कि 24 फरवरी को गोली चलाने के बाद वह घर गया. वहां टीवी पर खुद को देखा तो डर गया. इसके बाद वह कपड़े बदल कर गाड़ी से फिर हौज खास गया. जहां रात भर वो हौज खास के क्लब में घूमता रहा. शाहरुख ने बताया कि उसने हौज खास के क्लब में नाचा और टाइम पास किया. उसने बताया की 25 फरवरी को वो दिल्ली में ही था. उसने बताया कि 25 फरवरी को वह कनॉट प्लेस में गाड़ी पार्किंग में लगा कर सो गया था. इसके बाद 26 फरवरी को शाहरुख गाड़ी से जालंधर चला गया था. वहां किसी का फोन लेकर उसने अपने दोस्त को फोन किया लेकिन उसने मिलने से मना कर दिया क्योंकि उसके दोस्त ने उसे टीवी पर गोली चलाते हुए देख लिया था. इसके बाद 27 फरवरी को शाहरुख शामली पहुंचा. 28 और 29 फरवरी को शामली में ही अपने किसी दोस्त के पास रहा. वह लगातार टीवी देख रहा था. 1 मार्च को शाहरुख को लगा कि वो पकड़ा जा सकता है. इसलिए वो 1 मार्च से पंजाब की बसों में घूमने लगा. 2 मार्च को फिर से शामली वापस आ गया था. इस बीच क्राइम ब्रांच की टीम को शाहरुख के बारे में पता चल चुका था कि वो शामली में है. क्राइम ब्रांच की टीम ने शामली में बस स्टैंड के पास ट्रैप लगाया और 3 मार्च की सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में शाहरुख ने गाड़ी के बारे में बताया है कि जिस गाड़ी से वो घूम रहा था वो गाड़ी उसके चाचा के बेटे की है. गाड़ी रास्ते में कहीं खराब हो गई थी जिसे हरियाणा में किसी गैराज पर रखा गया है. इतना ही नहीं उसने क्राइम ब्रांच की टीम को ये भी बताया है कि पिस्तौल उसने यमुना में फेंक दी है. पुलिस इसकी बात को वेरीफाई कर रही है. क्राइम ब्रांच के मुताबिक अभी शाहरुख के मोबाइल फोन का सीडीआर का डेटा निकाला जाएगा. जिससे ये पता लगाया जाएगा कि गोली चलाने के बाद उसने किस-किस से बात की है. पुलिस के सूत्रों की माने तो शाहरुख ने गोली चलाने के बाद अपना मोबाइल कहीं फेंक दिया था. लेकिन उसने अपने पास कुछ नम्बर रखे हुए थे और वो जहां जाता था वहां किसी भी राहगीर का फोन लेकर उससे बात कर रहा था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget