एक्सप्लोरर

Delhi Violence: गोली चलाने वाला शाहरुख शामली से गिरफ्तार, दिल्ली से जालंधर फिर बरेली गया था आरोपी

दिल्ली हिंसा के दौरान फायरिंग के आरोपी शाहरुख को क्राइम ब्रांच ने शामली से गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में आरोपी ने बताया दिल्ली से वो जालंधर गया फिर वहां से बरेली फिर शामली चला गया था.

नई दिल्ली: दिल्ली के दंगों के दौरान फायरिंग के आरोपी शाहरुख को क्राइम ब्रांच ने शामली से गिरफ्तार किया. शाहरुख ने 24 फरवरी को दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल दीपक दहिया पर पिस्तौल तान दी थी. पुलिस के मुताबिक शाहरुख ने उस दिन तीन राउंड फायरिंग की थी. गोली चलाने के बाद शाहरुख गाड़ी से कनॉट प्लेस पहुंचा और वहीं गाड़ी को पार्किंग में लगाकर सोया. इसके बाद वो जालंधर गया. फिर जालंधर से बरेली और बरेली से वो शामली चला गया जहां से वो क्राइस ब्रांच के हत्थे चढ़ गया.

क्राइम ब्रांच की टीम ने शाहरुख को शामली के बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है. वारदात के बाद से ही उसने अपना फोन बंद कर दिया था और लगातार अपनी लोकशन बदल रहा था. क्राइम ब्रांच के मुताबिक शाहरुख के ऊपर अभी कोई मुकदमा दर्ज नहीं है. पिस्तौल के बारे में उसने बताया कि वो पिस्तौल उसने अपने पिता की जुराब की फैक्ट्री में काम करने वाले एक शख्स से ली थी. पूछताछ में शाहरुख ने बताया है कि उसने गुस्से में में गोली चलाई लेकिन पुलिस उसकी बात पर यकीन नहीं कर रही है.

क्राइम ब्रांच की जांच के दौरान ये भी पता चला है कि जिस पिस्तौल का इस्तेमाल शाहरुख ने गोली चलाने के लिए किया था वो मुंगेर में बनी थी. क्राइम ब्रांच का मानना है कि इस हिंसा में मुंगेर के अवैध हथियारों का काफी इस्तेमाल हुआ है. अभी पुलिस की टीम को शाहरुख की गाड़ी बरामद करनी है जिसमें वो फरार हुआ था. इसके अलावा पिस्तौल बरामद की भी तलाश में है. पुलिस की टीम शाहरुख को रिमांड पर लेकर यह भी पता करेगी कि आखिरकार इन छह दिनों में उसे किस-किस ने पनाह दी.

पूछताछ में शाहरुख ने क्राइम ब्रांच को बताया है कि उसे वीडियो बनाने का बहुत शौक था. वह अपने वीडियो टिकटॉक पर डालता था. इसके अलावा उसने यह भी बताया कि उसने अपना एक एल्बम भी शूट किया लेकिन वह अभी तक रिलीज नहीं हो पाया. शाहरुख ने बीए सेकंड ईयर तक की पढ़ाई की है. फिलहाल शाहरुख क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में है और उससे पूछताछ की जा रही है.

ये भी पढ़ें

Delhi Violence: क्राइम ब्रांच को शाहरुख ने दिया अपने हर दिन का हिसाब, कहा- फायरिंग करने के बाद क्लब में नाचा शाहरुख का सामना करने वाले दीपक दहिया बोले- वह गलत राह नहीं पकड़ता तो अच्छा कैरियर बना सकता था
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आप क्रोनोलॉजी समझिए...', CJP प्रोटेस्ट के दौरान नड्डा की PC को लेकर भड़के जयराम रमेश, कहा- 'समस्या...'
'आप क्रोनोलॉजी समझिए...', CJP प्रोटेस्ट के दौरान नड्डा की PC को लेकर भड़के जयराम रमेश
Explained: धर्मेंद्र प्रधान को क्यों नहीं गंवा सकती मोदी सरकार? जबकि एक इस्तीफे पर थम जाएगा CJP आंदोलन
धर्मेंद्र प्रधान को क्यों बचा रही मोदी सरकार? जबकि एक इस्तीफे पर थम जाएगा CJP आंदोलन
सबरीमला मंदिर में सोना चोरी के मामले में SIT का बड़ा एक्शन, TDB के पूर्व अध्यक्ष हिरासत में लिया
सबरीमला मंदिर में सोना चोरी के मामले में SIT का बड़ा एक्शन, TDB के पूर्व अध्यक्ष हिरासत में लिया
CJP Protest LIVE: प्रदर्शनकारी छात्रों के सपोर्ट में आए सुप्रीम कोर्ट के वकील, कानून मंत्री ने बताया- कहां बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट
LIVE: प्रदर्शनकारी छात्रों के सपोर्ट में आए सुप्रीम कोर्ट के वकील, कानून मंत्री ने बताया- कहां बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget