एक्सप्लोरर

IB अधिकारी के मर्डर के आरोपों पर AAP पार्षद Tahir Hussain की सफाई, कहा- हत्या के दिन घर पर नहीं था

Tahir Hussain AAP: आम आदमी पार्टी के पार्षद ताहिर हुसैन पर हिंसा में शामिल होने का आरोप लग रहा है.आईबी अधिकारी को दिल्ली के हिंसा ग्रस्त इलाके चांद बाग में बुधवार को मृत पाया गया.

Tahir Hussain AAP: दिल्ली हिंसा में इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या का रहस्य और गहराता जा रहा है. अंकित के परिवार वालों ने अंकित की हत्या का आरोप मुस्तफाबाद से आम आदमी पार्टी के पार्षद ताहिर हुसैन पर लगाया है. हालांकि ताहिर ने अंकित की हत्या से पल्ला झाड़ लिया है. ताहिर का कहना है जिस दिन अंकित की हत्या हुई उस दिन वो घर पर नहीं थे.

आम आदमी पार्टी के पार्षद ताहिर हुसैन पर हिंसा में शामिल होने का आरोप लग रहा है. सोशल मीडिया पर उनके वीडियो वायरल हो रहे हैं. हालांकि ताहिर हुसैन ने इस पर सफाई भी दी है. वीडियो में ताहिर हुसैन फैक्ट्री की छत पर नजर आ रहे हैं, हाथ में डंडा है, और भी दूसरे लोग मौजूद हैं जिनके हाथों में रॉड और पत्थर होने का दावा किया जा रहा है. आज जब मीडिया उनकी फैक्ट्री के छत पर गयी तो वहां भी पत्थर के टुकड़े के नज़र आए.

एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए ताहिर हुसैन ने कहा कि वह 24 फरवरी की रात 8 बजे तक उस बिल्डिंग में थे. उस दिन उनकी बिल्डिंग में लोग जबरन घुसने की कोशिश कर रहे थे, इसलिए उन्होंने छत पर मौजूद लड़कों से कहा था कि किसी भी सूरत में दरवाजा न खुले. उन्होंने कहा कि पुलिस की मौजूदगी में मैंने बिल्डिंग छोड़ी थी. 24 को भी 25 को भी मैने लाल रंग का हाफ स्लीव्स स्वेटर ही पहना हुआ था. मैंने लड़को को पथराव करने से रोक था. 25 को मैं वहां मौजूद नहीं था. मुझे पता चला था कि लोग जबरन मेरी इमारत में घुस आए थे. मैंने पुलिस को इस बारे में सूचित किया था. मैंने अपनी पार्टी को भी सब कुछ बता दिया है.

बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने आप पर गंभीर आरोप लगाए हैं. मिश्रा ने ट्वीट किया, ''आम आदमी पार्टी ताहिर हुसैन को बचाने की कसम खा चुकी हैं. केजरीवाल के चमचे पत्रकार ताहिर को बचाने के मिशन में लगे हैं. वीडियो में साफ ताहिर उसी छत पर दिख रहा हैं दंगाइयों के साथ. ताहिर का घर एक क्राइम सीन है. अंकित शर्मा समेत कम से कम तीन हत्याएं हुई हैं उस घर में.''

बता दें कि आईबी अधिकारी को दिल्ली के हिंसा ग्रस्त इलाके चांद बाग में बुधवार को मृत पाया गया. शव को नाले से बरामद किया गया. अधिकारियों ने बताया कि अंकित शर्मा चांद बाग इलाके में रहते थे और शायद पथराव में उनकी जान गई. इससे पहले 26 साल के अंकित शर्मा की मिसिंग की रिपोर्ट आई थी. उनके परिजनों का कहना था कि दंगे हो रहे थे, दंगाई उन्हें घसीट कर ले गए थे.

यह भी पढ़ें-

दिल्ली HC के जस्टिस एस मुरलीधर का तबादला, पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट के बनाए गए जज

कांग्रेस ने जस्टिस मुरलीधर के ट्रांसफर पर उठाए सवाल, राहुल ने जज लोया की मौत को लेकर सरकार पर कसा तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
कौन हैं जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा? पंजाब-हरियाणा HC के चीफ जस्टिस के लिए हुई सिफारिश
कौन हैं जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा? पंजाब-हरियाणा HC के चीफ जस्टिस के लिए हुई सिफारिश
MoU का उल्लंघन जारी रहने तक US के साथ बातचीत संभव नहीं, अराघची की दो टूक
MoU का उल्लंघन जारी रहने तक US के साथ बातचीत संभव नहीं, अराघची की दो टूक

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget