एक्सप्लोरर

डेढ़ महीने में दिल्ली में भूकंप के कई झटके, जानें क्या कहते हैं भू-वैज्ञानिक

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली समेत आस पास के राज्यों में शुक्रवार शाम को भूकंप के झटके महसूस किए गए. बीते डेढ़ महीने में दिल्ली में पांचवीं बार भूकंप के झटके आने से लोग काफी डरे हुए हैं. इस पर भू वैज्ञानिकों का कहना है कि इसमें डरने की बात नहीं है.

नई दिल्लीः शुक्रवार रात लगभग 9:08 बजे दिल्ली एनसीआर के साथ साथ पंजाब, हरियाणा, और उत्तर प्रदेश के अनेक इलाकों में भूकम्प के झटके महसूस किए गए. भूकंप का केंद्र हरियाणा का रोहतक रहा जो दिल्ली से 65 km की दूरी पर है. रात में आए इस भूकंप के झटके करीब 10 से 15 सेकेंड तक महसूस किए गए और इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.6 की रही. वहीं भूकंप के केंद्र में सतह से पांच किलोमीटर अंदर इसकी गहराई बताई जा रही है.

अप्रैल के महीने में भी दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. 12 अप्रैल को आए भूकंप की तीव्रता 3.5 थी, जबकि 13 अप्रैल को आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.7 थी. और इन दोनों में सबसे ज़रूरी बात यह थी कि दोनों भूकंप के झटकों का केंद्र दिल्ली ही था.

कोरोना वायरस और अब इन भूकंप के झटकों के कारण लोगों के मन में भी खौफ का माहौल बना हुआ है. ऐसे में इन लगातार हो रहे भूकम्प हादसों का कारण जानने के लिए हमने भू वैज्ञानिक महेश पालावत से बात की.

महेश पालावत ने ABP न्यूज़ को बताया कि कल जो भूकम्प आया वो 4.6 रिक्टर स्केल का था यानी कि 'मॉडरेट इंटेंसिटी' का जिनसे ज़्यादा नुकसान होने की आशंका नही होती. उन्होंने बताया, "ये जो भूकम्प के झटके आ रहे हैं उनका कारण यह है कि दिल्ली के तीन टेकटोनिक जोड़ हैं, या फिर फ़ॉल्टस. एक सोहना फाल्ट है, मोरादाबाद फाल्ट है और एक बरेली फाल्ट है, उसी के साथ साथ एक 'हेयरपिन बेंड' (Hairpin bend) है जो लाहौर से दिल्ली और हरिद्वार से दिल्ली आ रहा है. इस समय हमने देखा है कि जो सोहना फाल्ट है वो ज़्यादा एक्टिव है, तो जितने भी भूकम्प के किस्से देखे गए हैं वो इसी इलाके में देखे गए हैं. ऐसी तीव्रता के झटके आगे भी आ सकते हैं."

वो यह भी कहते हैं कि यह अपने आप मे कोई बड़ा संकेत नहीं है क्योंकि फाल्ट एक्टिव होने पर इस तरह के भूकम्प आते रहते हैं. उनका कहना है कि आगे भी कई हल्के भूकम्प आ सकते हैं. उनका कहना है कि दिल्ली में ट्रांस यमुना इलाकों में ज़्यादा तीव्रता के भूकम्प आने की आशंका अधिक है, और बाकी इलाके जैसे कि वसंत कुंज, वसंत विहार, धौला कुआं, एम्स ईत्यादी सेफ जोन में आते हैं.

उन्होंने यह भी बताया कि हालांकि दिल्ली में किसी बड़े भूकम्प की संभावना कम है लेकिन कभी दिल्ली में कोई बड़ा भूकम्प आता है तो इसके लिए राजधानी बिल्कुल भी तैयार नहीं है. जिससे उसे भारी नुकसान भी चुकाना पड़ सकता है.उनके कहना है कि "दिल्ली में कई तंग गलियां और इलाके हैं. जितनी भी हाई राइज बिल्डिंग्स बन रही हैं वो भूकम्प रेसिस्टेंट नही हैं."

दिल्ली में अन्य और कारणों से आने वाले भूकम्प को समझाते हुए उन्होंने बताया की भारत में मुख्य टेकटोनिक जोड़ इंडियन प्लेट और यूरेशियन प्लेट का है जो हिन्दू कुश से लेकर अरुणाचल प्रदेश तक है. इसमें उत्तराखण्ड और उसके आस पास के अन्य इलाके शामिल हैं. यदि उस ज़ोन में कोई बड़ा भूकम्प आता है तो उसका असर भी दिल्ली में देखने को मिलता है या मिल सकता है. लेकिन उनका कहना है कि वहां भी अगर 7 रिक्टर स्केल की तीव्रता का भूकम्प आता है तो भी दिल्ली में नुकसान होने की आशंका कम है. इसीलिए इन दिनों आ रही भूकम्प की खबरों से बहुत ज़्यादा घबराने की ज़रूरत नहीं है.

यह भी पढ़ेंः जानवरों से मनुष्यों में कैसे पहुंचा कोरोना वायरस, शोधकर्ताओं ने लगाया पता मोदी सरकार 2 का एक साल: पीएम ने देश के नाम लिखी चिट्ठी, यहां पढ़ें पत्र में हूबहू क्या लिखा है 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
12 बाइकर्स और एक SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गैरकानूनी तरीके से गाड़ी चलाने पर लगाया भारी जुर्माना
12 बाइकर्स और SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गाड़ी चलाने पर लगाया जुर्माना
राहुल गांधी, जोसेफ विजय से जेपी नड्डा तक... जंतर-मंतर पर नीट के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए CJP ने भेजा न्योता
राहुल, विजय से जेपी नड्डा तक... NEET के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए CJP ने भेजा न्योता

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget