एक्सप्लोरर

दिल्ली: गुमशुदा बच्चों को ढूंढने पर तीन पुलिसकर्मियों को दिया गया आउट ऑफ टर्न प्रमोशन

2020 में गायब हुए बच्चों के मामले में दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है, जिसमें 8 साल तक के 226 बच्चे बरामद किए गए हैं. इनके अलावा 8 से 12 साल के 308 जबकि 12 से 18 साल के 2,723 बच्चे बरामद कर परिवार से मिलाए गए.

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के पुलिस कमिश्नर एसएन श्रीवास्तव ने आज बताया कि गुमशुदा बच्चों को ढूंढने पर तीन पुलिसकर्मियों को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन दिया गया है. पुलिस कमिश्नर ने बताया कि जो भी दिल्ली पुलिस कर्मी जल्द से जल्द 50 बच्चों को ढूंढ निकालेगा उसे आउट ऑफ टर्न प्रमोशन दिया जाएगा. 15 बच्चों को ढूंढने पर असाधारण कार्य पुरस्कार मिलेगा.

2020 में गायब हुए बच्चों के मामले में दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है, जिसमें 8 साल तक के 226 बच्चे बरामद किए गए हैं. इनके अलावा 8 से 12 साल के 308 जबकि 12 से 18 साल के 2,723 बच्चे बरामद कर परिवार से मिलाए गए.

अवैध हथियारों की तस्करी के मामले पर भी दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने बताया कि देश की राजधानी दिल्ली में अलग-अलग जगहों से अवैध हथियार आने पर लगातार नजर रखी जाती है और पुलिस लगातार अवैध हथियारों पर शिकंजा कसने में कामयाब रही है.

दिल्ली पुलिस ने 2020 में 2,395 देसी पिस्तौल और कट्टे बरामद किए. 317 रिवॉल्वर, 23 गन और 5,138 कारतूस बरामद किए हैं. इसके अलावा अगर दिल्ली में ड्रग्स की बात की जाए तो साल 2020 में दिल्ली पुलिस ने बड़े पैमाने पर ड्रग्स ज़ब्त की, जोकि ट्रक के जरिए लाई जा रही थीं. पुलिस के मुताबिक इनमें करीब 94 किलो हेरोइन, 1 किलो कोकीन, 24 किलो चरस, 4,396 किलो गांजा और 29 किलो अफीम शामिल हैं.

पुलिस के मुताबिक हीरोइन अमृतसर के रास्ते अफगानिस्तान, पाकिस्तान, म्यांमार, मणिपुर, बरेली बदायूं के रास्ते भारत में लाई जा रही हैं, जबकि कोकीन बाय एयर, कुरियर के जरिए, कंटेनर के जरिए, वेस्ट अफ्रीकन साउथ अफ्रीकन कंट्री से खासकर नाइजीरिया से तस्करी की जा रही थी, जबकि चरस नेपाल, हिमाचल प्रदेश, ईस्ट यूपी, बिहार, पंजाब और हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों से तस्करी की जा रही थी.

उन्नाव केस: यूपी पुलिस का दावा- प्रेम संबंध से इनकार करने पर युवक ने की थी हत्या, लड़की ने नंबर देने से किया था इनकार 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget