एक्सप्लोरर

Shraddha Murder Case : 'क्या मैं सवाल कर सकता हूं?' पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट तो कोर्ट में बोला आफताब पूनावाला

Shraddha Murder Case: दिल्ली के श्रद्धा मर्डर केस में पुलिस ने 6 हजार 629 पन्नों की चार्जशीट दायर की. इस दौरान आरोपी आफताब पूनावाला ने कोर्ट से कहा है कि वो अपना वकील बदलने जा रहा है.  

Shraddha Murder Case : श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफ़ताब पूनावाला के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने आज साकेत कोर्ट के समक्ष चार्जशीट दायर की है. ये चार्जशीट 6629 पेज की है. चार्जशीट में आईपीसी की धारा 302 और 201 के तहत दायर की गई है, यानी हत्या और सबूत मिटाने के आरोप है. चार्जशीट पर संज्ञान 7 फरवरी को लिया जाएगा. इसके साथ ही अदालत ने आफताब पूनावाला की न्यायिक हिरासत को 14 दिन यानी 7 फरवरी तक बढ़ा दिया है.

दिल्ली की महरौली थाना पुलिस चार्जशीट एक बक्से में लेकर अदालत पहुंची. मजिस्ट्रेट ने पुलिस से पूछा कि कितने पन्नों की चार्जशीट है, तो जांच अधिकारी ने उत्तर दिया 6629 पन्नों की. चूंकि आज आफ़ताब पूनावाला की न्यायिक हिरासत भी खत्म हो रही थी तो उसे भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत के समक्ष तिहाड़ जेल संख्या 4 से पेश किया गया.

7 फरवरी तक न्यायीक हिरासत बढ़ा दी गई है

मजिस्ट्रेट ने आफ़ताब की पेशी के दौरान ये जानकारी दी कि आज उसके वकील पेश नहीं हुए हैं. दिल्ली पुलिस ने उसके खिलाफ चार्जशीट दायर की है, जिस पर फिलहाल विचार किया जाएगा. अदालत ने आफ़ताब को बताया कि उसकी न्यायिक हिरासत 7 फरवरी तक बढ़ा दी गई है. चार्जशीट पर संज्ञान 7 फरवरी को लिया जाएगा.

आफ़ताब ने किया अदालत सवाल 

इस दौरान आफ़ताब ने अदालत से पूछा कि क्या मैं सवाल कर सकता हूं. अदालत से इजाजत मिलने पर आफ़ताब ने सवाल किया कि क्या ये चार्जशीट की कॉपी मेरे वकील को मिल सकती है. अदालत ने कहा कि संज्ञान लेने के बाद कॉपी आरोपी या उसके वकील को कॉपी उपलब्ध करवाई जाती है. इसके बाद आफ़ताब ने कहा कि उसके अभी के जो वकील हैं, उन्हें कॉपी न दी जाए क्योंकि वो अपना वकील बदलने जा रहा है. 

संज्ञान 7 फरवरी को लिया जाएगा

इस मामले पर अदालत में मौजूद वकील सीमा कुशवाहा ने बताया कि आज दिल्ली पुलिस ने साढ़े 6 हजार पन्नों से ज्यादा की चार्जशीट पेश की है. आईपीसी की धारा 302 व 201 के तहत की गई है. संज्ञान 7 फरवरी को लिया जाएगा. आफ़ताब ने अपना वकील बदलने की बात कही है, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया है. संभव है कि 7 फरवरी को आफ़ताब फिजिकली पेश हो. इस मामले को जल्द से जल्द सुना जाए और जल्द से जल्द आरोपी को सजा दी जाए. हम मांग करेंगे कि ये मामला फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में चले और निर्भया मामले की तरह न्याय देने में देरी न हो. 

ये भी पढ़ें : MCD Mayor Election: एमसीडी को नहीं मिला 'बॉस', फिर टला मेयर का चुनाव, कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget