एक्सप्लोरर

दिल्ली दंगेः जेएनयू की पूर्व छात्रा नताशा ने उठाया पुलिस कार्रवाई पर सवाल, जानिए

जेएनयू की पूर्व छात्रा नताशा नरवाल ने दिल्ली दंगे में पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाया है. उनका कहना है कि दंगों के दौरान कई लोग मारे गए वहीं पुलिस के आरोप-पत्र केवल तीन लोगों की मौत के इर्द-गिर्द घूमते रहे.

नई दिल्लीः कठोर गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत गिरफ्तार जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) की छात्रा नताशा नरवाल ने बृहस्पतिवार को यहां एक अदालत के समक्ष आरोप लगाया कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दंगों के मामले में पुलिस की ओर से दायर आरोपपत्र हेड कांस्टेबल रतन लाल और गुप्तचर ब्यूरो के अधिकारी अंकित शर्मा सहित केवल तीन व्यक्तियों की मौत के इर्द-गिर्द घूमता है और इसमें अन्य स्थानीय व्यक्तियों की मौतों को नजरअंदाज किया गया है.

दिल्ली दंगों को लेकर पुलिस कार्रवाई पर सवाल

नरवाल के वकील अदित पुजारी ने अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अमिताभ रावत के समक्ष आरोप लगाया कि दंगों में 53 लोगों की मौत हुई, लेकिन आरोप-पत्र केवल तीन व्यक्तियों की मृत्यु के इर्द-गिर्द घूमता है. उन्होंने कहा, “क्या हम एक ऐसे समाज में रह रहे हैं जहां एक पुलिसकर्मी का जीवन 48 अन्य नागरिकों के जीवन से अधिक महत्वपूर्ण है. अभियोजन पक्ष ने दंगों में मारे गए 53 लोगों का नाम लिया, फिर भी साजिश संबंधी आरोप-पत्र तीन लोगों रतन लाल, राहुल सोलंकी और अंकित शर्मा के इर्द-गिर्द घूमता है.

दिल्ली दंगे के मामले में उमर खालिद भी गिरफ्तार

बता दें कि राजधानी में दंगो के मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जेएनयू के पूर्व छात्र उमर खालिद को भी गिरफ्तार किया है. उमर खालिद को यूएपीए के तहत गिरफ्तार किया है. स्पेशल सेल अधिकारियों के अनुसार उमर ही दिल्ली दंगो का मुख्य साजिशकर्ता है. दिल्ली दंगो को लेकर दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की दायर चार्जशीट में भी उमर खालिद के नाम का जिक्र है.

इसे भी पढ़ेंः संगठन में बदलाव की मांग करने वाले कई नाराज कांग्रेसी नेता कल करेंगे सोनिया से मुलाकात, जानिए कौन हैं बैठक के असली सूत्रधार

दिल्ली में ठंड ने कंपकंपाया, तापमान गिरकर 3.5 डिग्री पर आया, जानें- राजधानी में अचानक इतनी ठंड का कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने PM मोदी के सामने रखी बड़ी डिमांड, बोले- 'Gen Z के लिए आप...'
अभिजीत दीपके ने PM मोदी के सामने रखी बड़ी डिमांड, बोले- 'Gen Z के लिए आप...'
'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget