एक्सप्लोरर

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 1800 से अधिक नए कोरोना केस, मरने वालों की संख्या 11 हजार के पार

दिल्ली में शनिवार तक लगातार तीन दिनों तक 1500 से ज्यादा कोरोना के नए मामले दर्ज किए गए. अब पिछले 24 घंटे में राष्ट्रीय राजधानी में 1881 नए मामले सामने आए हैं.

नई दिल्ली: दिल्ली में कोरोना की रफ्तार नहीं थम रही है. पिछले 24 घंटे में यहां कोरोना के 1881 नए केस सामने आए हैं. ये इस साल का एक दिन में सामने आया अब तक का सबसे अधिक आंकड़ा है. इसके साथ ही दिल्ली में कोरोना के मरने वालों की संख्या 11 हजार के पार कर गई. पिछले 24 घंट में इस वायरस की वजह से दिल्ली में 9 और मरीजों की मौत हुई, जिसके मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 11006 हो गया है. दिल्ली में कोरोना की डेथ रेट 1.67 फीसदी है.

पिछले लगातार चौथा दिन है जब दिल्ली में 1500 से अधिक केस सामने आए हैं. शनिवार को 1558, शुक्रवार को 1534 और गुरुवार को 1515 नए मामले सामने आए थे. बुधवार को दिल्ली में कोरोना के 1254 और मंगलवार को 1101 नए मामले दर्ज किए गए थे.

दिल्ली में सक्रीय मरीजों यानी एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 7545 हो गई है. पॉजिटिविटी रेट 2.35 फीसदी हो गई है. ये 13 दिसम्बर के बाद से सबसे बड़ा आंकड़ा है. 13 दिसम्बर को दिल्ली में कोरोना की संक्रमण दर 2.74 फीसदी थी.

होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों का आंकड़ा चार हजार से ज्यादा हो गया है. ये आंकड़ा 4237 पर पहुंच गया है. इसके साथ ही दिल्ली में रिकवरी दर घटकर 97.17 फीसदी हो गई है. नए मामलों के सामने आने के बाद दिल्ली में कोरोना का आंकड़ा बड़कर 6 लाख 57 हजार 715 हो गया है.

हालांकि, पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 952 मरीज ठीक भी हुए है. इलाज के बाद अब तक दिल्ली में कुल 6 लाख 39 हजार 164 लोग ठीक हो चुके हैं. पिछले 24 घंटे में 79,936 टेस्ट हुए हैं. अब तक कुल 1,44,03,030 टेस्ट किए जा चुके हैं. फिलहाल कंटेनमेंट जोन की संख्या 1710 हो गई है.

कोरोना के बीच देश में मनाई जाएगी होली, त्योहार को लेकर राज्य सरकारों ने की है ये तैयारियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana Politics: तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, विधायक पैदी राकेश रेड्डी के घर घेराव की तैयारी के बाद बढ़ा तनाव
तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, विधायक पैदी राकेश रेड्डी के घर घेराव की तैयारी के बाद बढ़ा तनाव
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget