एक्सप्लोरर

दिल्ली में आज फिर घटे कोरोना के नए केस, संक्रमण दर 0.30 फीसदी | जानें क्या हैं आंकड़े

दिल्ली में कोराना संक्रमण के नए मामलों लगातार कमी देखी जा रही है. शुक्रवार को दिल्ली में संक्रमण दर 0.31 फीसदी पर थी और एक दिन में 238 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे, जबकि 24 मरीज़ों की मौत हो गई थी. जबकि आज इसका ग्राफ और नीचे गया है.

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में आज फिर कमी देखी गई है. पिछले 24 घंटों के दौरान यहां संक्रमण के 213 नए मामले सामने आए हैं और इतने ही वक्त में 28 लोगों की मौत हो गई है. इसके साथ ही दिल्ली में आज कोरोना की संक्रमण दर गिरकर 0.30 फीसदी हो गई.

आपको बता दें कि शुक्रवार को दिल्ली में संक्रमण दर 0.31 फीसदी पर थी और एक दिन में 238 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे, जबकि 24 मरीज़ों की मौत हो गई थी.

इन नए मामलों के साथ ही अब कोरोना संक्रमण की कुल संख्या 14 लाख 30 हज़ार 884 तक जा पहुंची है. बीते 24 घंटों में दिल्ली में 497 मरीज़ कोरोना संक्रमण से ठीक होकर घर लौटे हैं, जिसके बाद कोरोना से ठीक होने वालों की कुल संख्या अब 14 लाख 2 हज़ार 474 हो गई है.

दिल्ली में कोरोना से मरने वालों का कुल आंकड़ा अब 24800 तक जा पहुंचा है, जबकि मृत्यु दर 1.73 फीसदी है. फिलहाल दिल्ली में 3610 कोरोना के एक्टिव केस हैं, यानी ऐसे कोरोना के मरीज़ जिनका इलाज किया जा रहा है.

कितने टेस्ट किए गए

दिल्ली में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 71,513 सैंपल्स की जांच की गई है. इनमें 50766 आरटी पीसीआर टेस्ट किए गए, जबकि 20747 रैपिड एंटीजेन टेस्ट हुए हैं. दिल्ली में अब तक 2 करोड़ 19 लाख 803 कोरोना सैंपल्स की जांच की गई है.

आपको बता दें कि गुरुवार को दिल्ली में 305 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए थे और 44 मरीज़ों की मौत हुई थी. जबकि बुधवार को 337 लोग पॉजिटिव मिले थे और 36 मरीज़ों की मौत हुई थी. इससे पहले मंगलवार को 316 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी और 41 मरीजों की मौत हुई थी और सोमवार को कोविड​​-19 संक्रमण के 231 मामले आए थे और 36 मौतें हुई थी. हीं रविवार को 34 मौतें हुई थी और 381 मामले आए थे.

दिल्ली में अनलॉक शुरू

अनलॉक की प्रक्रिया के तहत सोमवार से केजरीवाल सरकार ने नई रियायतें दी हैं. जिसमें मॉल के साथ ही सम-विषम आधार पर बाजारों को खोलने की अनुमति दी गई है. इसके अलावा मेट्रो को भी 50 फीसदी क्षमता के साथ चलाने की इजाज़त दी गई है. इससे पहले सरकार ने कंस्ट्रक्शन के काम की इजाजत दी थी.

SAD-BSP Alliance: पंजाब में मायवती और सुखबी​र बादल आए साथ, BSP 20 और अकाली दल 97 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget