एक्सप्लोरर

इस साल अमृत उद्यान देखने का आखिरी मौका, जानें किस तारीख तक खुला रहेगा राष्ट्रपति भवन का गार्डन

दिल्ली के राष्ट्रपति भवन परिसर में स्थित अमृत उद्यान अब 1 साल के लिए फिर बंद होने वाला है. बता दें कि बीते 16 अगस्त को लगभग महीने भर के लिए इस उद्यान को पर्यटकों के लिए खोला गया था.

दिल्ली का ऐतिहासिक अमृत उद्यान इस समय अपनी खूबसूरती और हरियाली से पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है. राष्ट्रपति भवन परिसर में स्थित यह गार्डन फिलहाल आम जनता के लिए खुला है, लेकिन सिर्फ 14 सितंबर तक. इसके बाद यह अगले सीजन तक बंद हो जाएगा. ऐसे में अमृत उद्यान के रंग-बिरंगे और खूबसूरत फूलों की खूबसूरती का लुत्फ उठाने का यह आखिरी मौका है, जिसमें अब महज चंद दिन ही शेष रह गए हैं.

बता दें कि, हर साल सीमित समय के लिए खोला जाने वाला यह उद्यान रंग-बिरंगे फूलों, हरे-भरे लॉन और खूबसूरत फाउंटेन की वजह से खास पहचान रखता है. यहां आने वाले लोग न सिर्फ घूमने का आनंद लेते हैं, बल्कि परिवार और दोस्तों के साथ पिकनिक मनाकर यादगार पल भी संजोते हैं. 

ताजगी और सुकून का अनुभव

इसके बंद होने का समय जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है, वैसे ही पर्यटकों की संख्या भी इन दिनों बढ़ती जा रही है. यहां सुबह से लेकर शाम तक लोग टहलते, तस्वीरें खींचते और सुकून का एहसास करते दिखाई देते हैं. राजधानी की भाग-दौड़ से दूर यह जगह लोगों को ताजगी और सुकून का अनुभव कराती है.

टाइमिंग और सुविधा

बात करें यहां कि अमृत उद्यान रोजाना सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहता है. हालांकि, यहां की आखिरी एंट्री शाम 5:15 बजे तक ही होती है. पहुंचने के लिए सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन सेंट्रल सेक्रेटेरिएट है. इसके अलावा पर्यटकों की सुविधा के लिए मेट्रो से राष्ट्रपति भवन तक फ्री शटल वैन सेवा भी उपलब्ध है. 

यहां एंट्री फ्री है, लेकिन इसके लिए राष्ट्रपति भवन की आधिकारिक वेबसाइट पर या फिर राष्ट्रपति भवन के गेट नम्बर 35 पर लगे कियॉस्क मशीन से रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है. पर्यटकों को उद्यान में इसी गेट से एंट्री दी जाएगी.

इस तारीख से 1 साल के लिए बंद होगा उद्यान

बताते चलें कि बीते 14 अगस्त को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस अमृत उद्यान का उद्घाटन किया था और 16 अगस्त को लगभग महीने भर के लिए इसे पर्यटकों के लिए खोला गया था. अगर आप अब तक यहां नहीं पहुंचे हैं तो यह सही समय है. 14 सितंबर के बाद यह गार्डन अगले साल तक जनता के लिए बंद हो जाएगा.

ये भी पढ़ें:- राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर CRPF का खरगे को लेटर, कहा- बिना बताए 6 बार विदेश दौरों पर निकले

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राघव चड्ढा ने PM मोदी से की मुलाकात, कहा- 'एक ऐसी सुबह जिसे मैं....'
राघव चड्ढा ने PM मोदी से की मुलाकात, कहा- 'एक ऐसी सुबह जिसे मैं....'
रिजिजू का तंज या तारीफ? महिला आरक्षण पर राहुल के लिए ऐसा क्या बोले?
रिजिजू का तंज या तारीफ? महिला आरक्षण पर राहुल के लिए ऐसा क्या बोले?
अब तक 1352 कन्फर्म मामले, 58 मौत, क्या है लेप्टोस्पायरोसिस जिसने केरल में फैला दी दहशत
अब तक 1352 कन्फर्म मामले, 58 मौत, क्या है लेप्टोस्पायरोसिस जिसने केरल में फैला दी दहशत
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget