एक्सप्लोरर

दिल्ली: 6 साल पुराने वीडियो से विवादों में घिरा रैपर रहस्यमय परिस्थितियों में लापता

दिल्ली से एक रैपर आदित्य तिवारी रहस्यमय परिस्थितियों से गायब हो गया है. परिजनों को डर है कि किसी दबाव के चलते वो कोई गलत कदम न उठा ले.

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली से एक रैपर का रहस्यमय परिस्थितियों में गायब होने का मामला सामने आया है. रैपर का नाम एमसी कोड उर्फ आदित्य तिवारी हैं, जो 1 जून से लापता है. असल में रैपर एमसी कोड से जुड़ा 6 साल पुराना एक वीडियो वायरल हुआ है. जिसमें वह अपने रैप में महाभारत को लेकर गलत शब्दों का प्रयोग कर रहा है.

इस वीडियो के वायरल होने के बाद से सोशल मीडिया पर आदित्य को ट्रोल किया जाने लगा. आदित्य के परिजनों का कहना है कि ट्रोल की वजह से ही आदित्य तिवारी उर्फ एम सी कोड इस कदर तनाव में आ गया कि वह लापता हो गया. परिजनों को डर है कि इसी दबाव के चलते कहीं आदित्य तिवारी ने कोई गलत कदम न उठा लिया हो. फिलहाल इस संबंध में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है.

क्या है मामला

दीपा ढींगरा आदित्य तिवारी की मां है. उनका कहना है कि लगभग 10-12 दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ. जो आदित्य यानी एम सी कोड के रैप से जुड़ा हुआ था. यह वीडियो 6 साल पुराना है. उस वीडियो में आदित्य ने महाभारत शब्द कहा था और उसी वजह से लोगों ने उसे ट्रोल करना शुरू कर दिया. इन 10- 12 दिनों के अंदर ही ट्रोलिंग का आलम इस कदर बढ़ गया कि आदित्य काफी ज्यादा दबाव में आ गया.

कोई लिख रहा है कि आदित्य थप्पड़ मारूंगा. कोई कह रहा है कि जो उसे 20 थप्पड़ मारेगा उसे रुपये 50000 दूंगा. कोई कह रहा है कि उसे मार दो. वह इस वजह से काफी तंग आ गया था. उसने अपने इस वीडियो को लेकर सबसे माफी मांगी थी, लेकिन ट्रोलिंग का सिलसिला नहीं थम रहा था. आदित्य साकेत में अपने दोस्तों के साथ रह रहा था. ऐसा बताया गया कि वहां उसे कुछ लोग मारने भी गए थे लेकिन वह वहां मिला नहीं. 1 जून को वह साकेत से महरौली इलाके गया था. जहां पर उसका दोस्त रहता है.

उस दोस्त से मिलने के बाद वह कहाँ गया, किसी को कुछ नहीं मालूम है. मुझे इस बात की जानकारी 2 जून को हुई थी. उसका फोन नहीं मिला. उससे कोई बात नहीं हो पाई. उसके दोस्तों से मेरी बात हुई. उन्हें उसकी कोई जानकारी नहीं थी. तब 3 जून को मैंने आदित्य की गुमशुदगी दर्ज कराई है. पुलिस का कहना है कि अभी तक उसका कोई पता नहीं चल सका है.

इंस्टाग्राम पर छोड़ा नोट

दीपा ढींगरा का कहना है कि आदित्य ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नोट छोड़ा है, जिसमें उसने लिखा है कि अपने किए के लिए उसे खेद है. लेकिन जिस तरीके से उसे परेशान किया जा रहा है या फिर उसके साथ के लोगों को परेशान किया जा रहा है, वह अब बर्दाश्त नहीं कर सकता. उसने लिखा कि वह यमुना जी के पुल पर है और अब हमेशा के लिए शांत होने जा रहा है, जिसके बाद से हमें चिंता है कि कहीं उसने खुदकुशी जैसा कोई कदम नहीं उठा दिया हो.

यह भी पढ़ें.

राशन डिलीवरी मामलाः केजरीवाल पर बीजेपी का पलटवार, कहा- सीएम दिल्ली की जनता को बरगला रहे हैं

Corona Update: 2 महीने बाद आज सबसे कम कोरोना केस आए, 24 घंटे में 2677 संक्रमितों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E20: X पर भिड़े केजरीवाल-अमित मालवीय, 'माहौल ठंडा होते ही...'
E20: X पर भिड़े केजरीवाल-अमित मालवीय, 'माहौल ठंडा होते ही...'
Parliament Monsoon Session LIVE: विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
Monsoon Session 2026: विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
तरुण तेजपाल किस केस में दोषी करार? कौन-कौन से आरोप
तरुण तेजपाल किस केस में दोषी करार? कौन-कौन से आरोप
अभिषेक बनर्जी के निजी सचिव को राहत, सुप्रीम ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
अभिषेक बनर्जी के निजी सचिव को राहत, सुप्रीम ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
रिटायरमेंट के बाद रहाणे का तीखा बयान, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर कह गए बड़ी बात
रिटायरमेंट के बाद रहाणे का तीखा बयान, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर कह गए बड़ी बात
दीपिका पादुकोण के मैटरनिटी ब्रेक से नहीं रुकेगी Raaka की शूटिंग, जानें मेकर्स का मास्टर प्लान
दीपिका पादुकोण के मैटरनिटी ब्रेक से नहीं रुकेगी Raaka की शूटिंग, जानें मेकर्स का मास्टर प्लान
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget