एक्सप्लोरर

Delhi Pollution: दो महीने बाद दिल्ली की एयर क्वालिटी में हुआ सुधार, जानें-AQI का लेवल

Delhi Pollution: दिल्ली शहर का 24 घंटे का औसत एयर क्वालिटी सूचकांक (AQI) सोमवार (12 दिसंबर) के 218 से सुधर कर 177 जा पहुंचा.

Delhi Pollution: दिल्ली में मंगलवार (13 दिसंबर) को 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली, जिसके बाद 15 अक्टूबर के बाद से देश की राजधानी ने अपनी सबसे अच्छी एयर क्वालिटी दर्ज की. दिल्ली शहर का 24 घंटे का औसत एयर क्वालिटी सूचकांक (AQI) सोमवार (12 दिसंबर) के 218 से सुधार कर 177 पर रहा, वहीं अगर बात करें 15 अक्टूबर को तो एयर क्वालिटी सूचकांक 186 था.

यह 14 दिसंबर, 2020 के बाद पहला मौका है, जब राजधानी में दिसंबर के समय मध्यम एयर क्वालिटी दर्ज किया गया. 201 और 300 के बीच के AQI को खराब, 301 और 400 को बहुत खराब, और 401 और 500 को गंभीर माना जाता है.

एयर क्वालिटी प्रबंधन ने दिए थे आदेश

इस बीच, दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति ने एजेंसियों को एयर क्वालिटी प्रबंधन आयोग के तरफ से आदेश दिए जाने पर ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के स्टेज 3 (AQI गंभीर) और स्टेज 4 (गंभीर प्लस) के तहत बैन को सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. CQM ने 3 दिसंबर को दिल्ली-एनसीआर में अधिकारियों को ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के स्टेज 3 के तहत बैन को लागू करने का निर्देश दिया था, जिसमें शहर में एयर क्वालिटी के गंभीर लेवल तक पहुंचने के साथ गैर-जरूरी निर्माण कार्य पर बैन भी शामिल था. एयर पॉल्यूशन में सुधार के बाद 8 दिसंबर को बैन हटा दिए गए थे.

कुछ दिन पहले का डेटा

दिल्ली-एनसीआर में सर्दी और एयर पॉल्यूशन में कमी आई है. दिल्ली-एनसीआर में कई दिनों के बाद ज्यादातर हिस्सों में AQI में गिरावट दर्ज की गई है. एक्यूआई 'बहुत खराब' से खराब कैटेगरी में पहुंच गया है. ऐसे में दिल्ली के लोगों को एयर पॉल्युशन से थोड़ी राहत मिली है. दिल्ली के पटपड़गंज में AQI खराब कैटेगरी में 268, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 271, सोनिया विहार में 274, विवेक विहार में 280, नरेला में 247 और जहांगीरपुरी में 283 रिकॉर्ड किया गया है. 

हालांकि, आनंद विहार में AQI बहुत खराब कैटेगरी में 302 दर्ज हुआ है. दूसरी तरफ नोएडा में AQI खराब  कैटेगरी में 240, गाजियाबाद में 220 और फरीदाबाद में 232 रिकॉर्ड हुआ है. वहीं गुरुग्राम में मध्यम कैटेगरी  में 140 दर्ज हुआ है.

ये भी पढ़ें:13 दिसंबर 2001...जब देश की संसद पर हुआ था आतंकी हमला; 'एबीपी न्यूज' के कैमरामैन की जुबानी जानिए पूरी घटना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget