एक्सप्लोरर

दिल्ली पुलिस ने शुरू की कांवड़ यात्री रजिस्ट्रेशन सुविधा, कैसे करा सकते हैं इसके लिए पंजीकरण, जानिए

इस साल कांवड़ियों को कोई दिक्कत ना हो, उनकी बेहतर व्यवस्था और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस ने कांवड़ यात्रियों के लिए रजिस्ट्रेशन का प्रबंध किया है.

Kanwar Yatra: दिल्ली पुलिस ने इस वर्ष उत्तराखंड जाने वाले कांवड़ यात्रियों के लिए रजिस्ट्रेशन का प्रबंध भी किया है. दिल्ली पुलिस ने तमाम कावड़ यात्रियों से अपील की है कि वे कांवड़ यात्रा से पहले खुद से पहले ही रजिस्टर करवा लें ताकि उत्तराखंड सरकार को ये पता चल सके कि राजधानी दिल्ली से कितने कावड़ यात्री वहां पहुंच रहे हैं, क्योंकि यात्रियों की सही संख्या मालूम होने से उचित व्यवस्था करने में सहायता प्राप्त होगी. साथ ही साथ अगर किसी प्रकार की कोई आपदा आती है तो यात्रियों का डाटा बैंक उनकी कुशलक्षेम जानने में मदद करेगा.

14 जुलाई से शुरू हो रही है कांवड़ यात्रा

दिल्ली पुलिस की पीआरओ सुमन नलवा ने बताया कि 14 जुलाई से कावड़ यात्रा की शुरुआत होने जा रही है. दिल्ली पुलिस ने इस वर्ष ये पहल की है कि दिल्ली से उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार, गंगोत्री आदि स्थानों से कावड़ लेने जाने वाले कांवड़ियों का रेजिस्ट्रेशन किया जाए. ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि उत्तराखंड सरकार को कावंड़ यात्रियों की संख्या का अनुमान ही सके और उसी अनुपात में व्यवस्था की जाए. इसके अलावा बेहतर तालमेल जे कांवड़ियों का डेटा भी तमाम ऑथोरिटियों से साझा किया जाएगा.

दिल्ली पुलिस का कहना है कि क्योंकि कांवड यात्रा के दौरान बरसात का मौसम होता है, ऐसे में आपदा का खतरा भी रहता है. अगर किसी प्रकार की कोई आपदा आती है तो ऐसे में रेजिस्ट्रेशन से राहत कार्य में भी मदद मिल सकेगी.

सुमन नलवा ने ये भी बताया कि रेजिस्ट्रेशन अनिवार्य नहीं है. जो भी रेजिस्ट्रेशन कराना चाहते हैं वे "kavad.delhipolice.gov.in" पर जाकर पंजीकरण करा सकते हैं. इसके साथ ही दिल्ली पुलिस की पीआरओ सुमन नलवा ने ये भी कहा है कि कांवड़ियों की सुरक्षा के इंतजाम भी किये जा रहे हैं. सावन के पावन महीने में पुलिस सतर्क रहेगी ताकि कोई भी शरारती तत्व माहौल को खराब न कर सके.

देश के 20 हवाई अड्डों पर लगाई गई Ambulift, अब दिव्यांग यात्री भी फ्लाइट पकड़ सकेंगे, जानिए क्या होती है एंबुलिफ्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल

वीडियोज

Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget