एक्सप्लोरर

देश के 20 हवाई अड्डों पर लगाई गई Ambulift, अब दिव्यांग यात्री भी फ्लाइट पकड़ सकेंगे, जानिए क्या होती है एंबुलिफ्ट

दिव्यांगजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए देश के 20 हवाई अड्डों पर एंबुलिफ्ट की सुविधा शुरू की गई है. ये जरूरी उपकरण एंबुलिफ्ट होता क्या है और कैसे काम करता है, जानिए पूरी डिटेल्स...

Ambulift For Handicapped: देश के 20 हवाईअड्डों पर दिव्यांगों या चलने-फिरने में परेशान यात्रियों को सीधा फ्लाइट में पहुंचने के लिए जरूरी उपकरण ‘एंबुलिफ्ट’ लगाया गया है. केंद्र सरकार के दिव्यांग मामलों के विभाग ने यह जानकारी दी है. अधिकारियों ने बताया कि इन हवाई अड्डों में विजयवाड़ा, कानपुर, पोर्ट ब्लेयर, जोधपुर, बेलगाम, सिलचर, झारसुगुडा, राजकोट और हुबली शामिल हैं. केंद्र के सुगम्य भारत अभियान के तहत चलने-फिरने में परेशान यात्रियों, व्हीलचेयर पर चलने वाले 'दिव्यांग' यात्रियों और अपनी हवाई यात्रा के दौरान स्ट्रेचर पर रहने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए यह पहल की गई है.

विभाग ने यह भी कहा कि भारत के 35 अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डों और 69 घरेलू हवाईअड्डों में से 55 अब 'दिव्यांगजन' सुलभ सुविधाओं से सुसज्जित हो गए हैं. इसके अलावा 41 हवाईअड्डे पूरी तरह से एअरोब्रिज से सुसज्जित हैं. 20 हवाईअड्डों को सुगम्य भारत अभियान के तहत 'एम्बुलिफ्ट' से सुसज्जित किया गया है. दिव्यांग यात्रियों, चलने-फिरने में परेशान यात्रियों या दिव्यांग हवाई-यात्रियों, या व्हीलचेयर का उपयोग करने वाले लोगों या बुजुर्गों के लिए एम्बुलिफ्ट का उपयोग बोर्डिंग वाहन के रूप में किया जाएगा.

केंद्रीय दिव्यांगता सलाहकार बोर्ड ने सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को जुलाई के अंत तक सार्वजनिक भवनों का आकलन करने को कहा है, जिन्हें सुगम्य भारत अभियान के तहत दिव्यांगों के लिए ''कम से कम संभव समय'' में सुगम बनाया जाना है. सुगम्य भारत अभियान का उद्देश्य देश के दिव्यांग समुदाय की सेवा करना है.

दिव्यांग व्यक्तिय अधिकार अधिनियम, 2016 में इस साल 14 जून तक सभी मौजूदा सार्वजनिक भवनों को सुगम बनाने के लिए पांच साल की समयसीमा प्रदान की गयी थी. अब तक 585 राज्य भवनों और 1,030 केंद्र सरकार के भवनों को दिव्यांगों के लिए बाधा मुक्त बनाया गया है.

कई बार गंभीर मरीज उपचार के दौरान कई तरह के लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर होते हैं. ऐसे में स्ट्रेचर के सहारे रैंप के जरिए मरीज को विमान में चढ़ाने और उतारने के दौरान झटका लगने का खतरा बना रहता है. एंबुलिफ्ट नाम के इस उपकरण के जरिए क्रिटिकल केयर के मरीजों को भी विमान में ले जाने में मदद मिलेगी. एंबुलिफ्ट के जरिये विमान की ऊंचाई तक बिना किसी विशेष स्पंदन के मरीज को ले जाया जा सकेगा. एंबुलिफ्ट एक अटेंडेंट के अलावा दो व्हील चेयर या एक स्ट्रेचर की क्षमता वाला हो सकता है और इसे जमीन से आठ मीटर ऊपर तक उठाया जा सकता है. यह एंबुलेंस और लिफ्ट का मिला जुला स्ट्रक्चर है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने का राहुल गांधी ने किया विरोध, ममता बनर्जी के सांसद बोले- 'जब अन्ना हजारे...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने का राहुल गांधी ने किया विरोध, ममता बनर्जी के सांसद बोले- 'जब अन्ना हजारे...'
Rajouri Flood: जम्मू-कश्मीर में बाढ़ संकट, एक्शन में अमित शाह, LG और CM उमर अब्दुल्ला को किया फोन
जम्मू-कश्मीर में बाढ़ संकट, एक्शन में अमित शाह, LG और CM उमर अब्दुल्ला को किया फोन
TMC के बागी सांसदों को सर्वदलीय बैठक में बुलाने पर भड़का विपक्ष, पहले किया वॉकआउट, फिर हुआ शामिल
TMC के बागी सांसदों को सर्वदलीय बैठक में बुलाने पर भड़का विपक्ष, पहले किया वॉकआउट, फिर हुआ शामिल
सोनम वांगचुक अस्पताल में, CJP ने 20 जुलाई को किया मार्च का ऐलान, आगे क्या होगा, एक्सपर्ट्स ने बताया
सोनम वांगचुक अस्पताल में, CJP ने 20 जुलाई को किया मार्च का ऐलान, आगे क्या होगा, एक्सपर्ट्स ने बताया

वीडियोज

India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
Embed widget