एक्सप्लोरर

नए साल के हुड़दंग पर दिल्ली पुलिस का सख्त एक्शन, 496 ड्राइवर्स पर केस दर्ज, 347 के लाइसेंस हुए जब्त

Delhi Police: दिल्ली में नए साल की पूर्व संध्या पर पुलिस ने पूरी मुस्तैदी के साथ काम किया है. इस दौरान ट्रैफिक नियम तोड़ने पर खूब कार्रवाई हुई है.

New Year 2024: नए साल के जश्न के मौके पर 31 दिसंबर की रात बाइक और कारों में हुड़दंग मचाने वालों पर दिल्ली पुलिस ने जबरदस्त एक्शन लिया है. नए साल की पूर्व संध्या पर राजधानी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली पुलिस ने देर-रात ऑपरेशन चलाया. इसके तहत दिल्ली यातायात पुलिस ने यातायात के नियमों का उल्लंघनों करने वालों पर बड़े पैमाने पर कार्रवाई की. आधी रात को सैकड़ों अपराधियों को पुलिस के जरिए पकड़ा गया. 

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने शराब के नशे में गाड़ी चलाने के आरोप में 495 लोगों पर केस दर्ज किया. इसके अलावा, 132 लोगों को सड़क के गलत साइड पर गाड़ी चलाते हुए पकड़ा गया. पुलिस ने लापरवाह तरीके से ड्राइविंग करने वाले लोगों को भी निशाने पर लिया. 47 ड्राइवर ऐसे थे, जिन्होंने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए न सिर्फ खुद को, बल्कि सड़क पर गुजर रहे लोगों को भी खतरे में डालने का काम किया. इन सभी को पुलिस ने हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है. 

नियम तोड़ने वालों के जब्त हुए लाइसेंस

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों से कुल 347 लाइसेंस जब्त किए, ताकि ये बार-बार नियमों का उल्लंघन नहीं कर पाएं. सड़क पर मॉडिफाइड शीशे लगे हुए कार लेकर घूमने वाले लोगों पर भी पुलिस ने कार्रवाई की. अवैध टिंटेड ग्लास वाले 117 वाहनों पर जुर्माना लगाया गया. गलत तरीके से पार्किंग की 3452 घटनाएं सामने आईं. ऐसे करने वाले लोगों पर जुर्माना लगाया गया और कुछ की तो पुलिस ने गाड़ियां ही उठाकर ले जाना बेहतर समझा. 

ट्रैफिक में बाधा डालने या पार्किंग नियमों का उल्लंघन करने के लिए कुल 613 वाहनों को उठाया गया. पुलिस ने अलग-अलग नियमों के उल्लंघनों के लिए 566 ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की. पुलिस पूरी रात मुस्तैदी के साथ तैनात रही है. सिर्फ दिल्ली यातायात पुलिस ही एक्शन में नजर नहीं आई है, बल्कि दिल्ली पुलिस भी किसी भी तरह के अपराध को अंजाम देने से रोकने के लिए अलर्ट रही. यही वजह है कि राजधानी में रात के वक्त कोई बड़ी घटना सामने नहीं आई.

यह भी पढ़ें: Delhi Crime News: लैविश लाइफ स्टाइल के शौक को पूरा करने के फेर में 5 युवक बन गए अपराधी, गिरफ्तार 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान से जंग हुई तो क्या भारत के खिलाफ उतरेंगे तुर्की-सऊदी? ‘मुस्लिम NATO’ प्लान जानिए
पाकिस्तान से जंग हुई तो क्या भारत के खिलाफ उतरेंगे तुर्की-सऊदी? ‘मुस्लिम NATO’ प्लान जानिए
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन ले जाने वाली पहली ट्रेन
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन ले जाने वाली पहली ट्रेन
सुप्रीम कोर्ट के नए फॉर्मूले से हल होगा मथुरा विवाद? हिंदू-मुस्लिम प्रतिनिधियों की बैठक
सुप्रीम कोर्ट के नए फॉर्मूले से हल होगा मथुरा विवाद? हिंदू-मुस्लिम प्रतिनिधियों की बैठक
'मैं बाबा बागेश्वर तो नहीं...', IIT दिल्ली में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी
'मैं बाबा बागेश्वर तो नहीं...', IIT दिल्ली में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी

वीडियोज

Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
Furniture Marks On Wall: घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
Embed widget