एक्सप्लोरर

एक शख्स ने शाहीन बाग इलाके में हवाई फायरिंग की, हिरासत में लिया गया

दिल्ली पुलिस ने शाहीन बाग इलाके में गोलीबारी होने की पुष्टि की है. पुलिस ने कहा कि युवक ने हवाई फायरिंग की. जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है.

नई दिल्ली: दिल्ली के शाहीन बाग में पुलिस बैरीकेड के पास एक शख्स ने हवा में गोली चलाई है जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है. पुलिस गोली चलाने वाले युवक कपिल गुर्जर को सरिता विहार थाने ले गई है. दक्षिण पूर्वी दिल्ली के डीसीपी चिन्मय बिस्वाल ने कहा कि युवक ने हवाई फायरिंग की थी जिसे पुलिस ने तुरंत हिरासत में ले लिया. कपिल गुर्जर दल्लूपुरा गांव (नोएडा की सीमा के पास) का रहने वाला है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक व्यक्ति ने उस स्थान पर, जहां लगभग एक महीने से सीएए के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहा है, मंच के पीछे से गोलीबारी की. व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. गुरुवार को जामिया इलाके में एक शख्स ने दिल्ली पुलिस की मौजूदगी में गोली चलाई थी. इस गोलीबारी में एक छात्र घायल हो गया था.

शाहीन बाग में गोलीबारी की घटना पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधा. उन्होंने ट्वीट कर कहा, ''अमित शाह जी, ये आपने क्या हाल बना रखा है हमारी दिल्ली का. दिनदहाड़े गोलियां चल रहीं है. कानून व्यवस्था की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है. चुनाव आते जाते रहेंगे, राजनीति भी चलती रहेगी, लेकिन दिल्ली के लोगों की ख़ातिर, कृपया कानून व्यवस्था ठीक करने पर ध्यान दीजिए.''

बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी के शाहीन बाग में पिछले करीब 45 दिनों से नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा है और इसका नेतृत्व महिलाएं कर रही हैं. यह प्रदर्शन दिल्ली विधानसभा चुनाव में एक बड़ा मुद्दा बनकर उभरा है.

आज ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि केजरीवाल सरकार शाहीन बाग में प्रदर्शनकारियों को बिरयानी मुहैया करा रही है. इससे पहले गृहमंत्री अमित शाह भी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को निशाने पर ले चुके हैं.

वहीं दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) केंद्र की मोदी सरकार को निशाने पर ले रही है. आम आदमी पार्टी का कहना है कि अगर प्रदर्शनकारियों से इतनी ही आपत्ति है तो दिल्ली पुलिस केंद्र सरकार के अंतर्गत काम करती है और वह फैसला ले.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: 'मुगलों के राज में सोने की चिड़िया कहलाता था भारत...', मणिशंकर अय्यर के बयान पर बवाल
'मुगलों के राज में सोने की चिड़िया कहलाता था भारत...', मणिशंकर अय्यर के बयान पर बवाल
असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने 23 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, सहयोगी दलों को दी 15 सीटें
असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने 23 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, सहयोगी दलों को दी 15 सीटें
अब एक ही घर में PNG और LPG नहीं चलेंगे साथ-साथ, सरकार ने लगाई रोक, आसान शब्दों में समझें माजरा
अब एक ही घर में PNG और LPG नहीं चलेंगे साथ-साथ, सरकार ने लगाई रोक, आसान शब्दों में समझें माजरा
मधुमक्खियों के हमले से नहीं डिगा इरादा, बंडी संजय की पदयात्रा में ड्रोन से छत्ता टूटा, मंत्री ने जारी रखी यात्रा
मधुमक्खियों के हमले से नहीं डिगा इरादा, बंडी संजय की पदयात्रा में ड्रोन से छत्ता टूटा, मंत्री ने जारी रखी यात्रा

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Iran War: ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज किसके लिए खोलकर रखने का किया ऐलान? कर दिया साफ, क्या भारत का नाम शामिल, जानें
ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट किसके लिए खोलकर रखने का किया ऐलान? कर दिया साफ, क्या भारत का नाम शामिल?
अमेरिका-ईरान के बीच क्या महीनों चलेगा युद्ध? ये खास द्वीप तय कर सकता है भविष्य, समझें कारण
अमेरिका-ईरान के बीच क्या महीनों चलेगा युद्ध? ये खास द्वीप तय कर सकता है भविष्य, समझें कारण
UP Weather: यूपी में बदला मौसम, नोएडा-गाजियाबाद में तेज हवाओं के साथ बारिश, लखनऊ में छाए बादल, IMD ने दी चेतावनी
यूपी में बदला मौसम, नोएडा-गाजियाबाद में तेज हवाओं के साथ बारिश, लखनऊ में छाए बादल, IMD ने दी चेतावनी
The Kerala Story 2 BO: 'द केरला स्टोरी 2' की 16वें दिन भी नहीं थम रही कमाई, बॉक्स ऑफिस पर किया धमाका
'द केरला स्टोरी 2' की 16वें दिन भी नहीं थम रही कमाई, बॉक्स ऑफिस पर किया धमाका
Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
Formula 1 Standings 2026: चाइनीज ग्रांड प्रिक्स स्प्रिंट के बाद F1 2026 ड्राइवर्स चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल, कौन आगे?
चाइनीज ग्रांड प्रिक्स स्प्रिंट के बाद F1 2026 ड्राइवर्स चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल, कौन आगे?
RPF तुम लट्ठ बजाओ हम तुम्हारे साथ हैं
RPF तुम लट्ठ बजाओ हम तुम्हारे साथ हैं" मुंबई लोकल में छपरियों को स्टंट करता देख भड़के यूजर्स
बिगड़ रहा है आपका भी फोकस, एक्सपर्ट से जानें कैसे लगाएं एक जगह पर ध्यान?
बिगड़ रहा है आपका भी फोकस, एक्सपर्ट से जानें कैसे लगाएं एक जगह पर ध्यान?
Embed widget