एक्सप्लोरर

दिल्ली: जर्मन नागरिक पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, सुषमा ने की दिल्ली पुलिस की तारीफ

नई दिल्ली: नॉर्थ दिल्ली के कोतवाली इलाके में सर्जिकल ब्लेड से जर्मन नागरिक पर हमला करने वाले दो आरोपियों को दिल्ली पुलिस नेे गिरफ्तार कर लिया है. सुषमा स्वराज ने ट्वीट करके आरोपियों कि गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस की सराहना की है.

 

विदेश मंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘जर्मन नागरिक पर हमले के वाछितों को गिरफ्तार कर लिया गया है. दिल्ली पुलिस का अच्छा कार्य. राजनाथ सिंह..उपराज्यपाल दिल्ली.’’ पुलिस उपायुक्त जतिन नरवाल ने बताया कि दोनों आरोपियों रिजवान उर्फ इरफान और राजकिशोर को आज शाम शाहदरा के ब्रह्मपुरी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया.

पुलिस के अनुसार घटना कल गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के पास रात करीब दस बजकर 26 मिनट पर हुई.

पीड़ित बेंजामिन जेनिस शुल्ट अमृतसर जाने वाली बस लेने के लिए बस स्टैंड जा रहा था. वह चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन के बाहर रिक्शे में सवार हुआ था. लेकिन रिक्शा चालक रिजवान इलाके में अलग अलग गलियों में रिक्शा घुमाता रहा और साथ ही अपने एक सहयोगी को भी रिक्शे में बैठा लिया.

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘उसने पर्यटक से कहा कि वह व्यक्ति उसका दोस्त है. वे रिक्शे को इधर उधर घुमाते रहे और पर्यटक के पूछने पर कि वह उसे कहां ले जा रहा है, रिक्शा चालक ने अंग्रेजी में जवाब दिया, ‘आई एम टेकिंग यू टू द राइट प्लेस’. आरोपी जर्मन नागरिक को गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के नीचे एक सुनसान जगह पर ले गए और वहां उस पर हमला कर उसके साथ लूटपाट की.

अधिकारी ने कहा, ‘‘दोनों ने उसपर सर्जिकल ब्लेड से हमला किया. उसके चेहरे एवं कोहनी पर चोटें आयीं. वे उसका बटुआ ले गए और मोबाइल फोन ले गए. बटुए में करीब 9,000 रुपये थे.’’ हालांकि मार्शल आर्ट में प्रशिक्षित शुल्ट ने हमलावरों से लड़ाई की और उनसे बचकर भागने में सफल रहा.

शुल्ट फ्लाईओवर पर चढ़ गया और एक कार में सवार हो गया. रास्ते में उसे पुलिस की एक टीम मिली और वह उन्हें लेकर हमले की जगह पर पहुंचा लेकिन तब तक हमलावर फरार हो गए थे.

पुलिस उपायुक्त  जतिन नरवाल ने कहा कि रिक्शा जब्त कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है. पुलिस साथ ही चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन के बाहर लगे सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाल रही है.

पुलिस ने कहा कि शुल्ट पर्यटक वीजा पर भारत आया है. वह पिछले महीने से अलग अलग जगहों पर घूम रहा है और पूर्वी के लक्ष्मीनगर इलाके में एक गेस्ट हाउस में ठहरा हुआ था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मियापुर की 50 हजार करोड़ की जमीन पर SC का फैसला, KCR को लगा बड़ा झटका
मियापुर की 50 हजार करोड़ की जमीन पर SC का फैसला, KCR को लगा बड़ा झटका
'J&K में हिंसा कम होना स्वागत योग्य', रिपोर्ट का जिक्र कर क्या बोले मीरवाइज उमर फारूक?
'J&K में हिंसा कम होना स्वागत योग्य', रिपोर्ट का जिक्र कर क्या बोले मीरवाइज उमर फारूक?
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
‘अगर सरकार किसी को रोक रही है, तो सबूत दिखाएं’, राहुल गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
‘अगर सरकार किसी को रोक रही है, तो सबूत दिखाएं’, राहुल गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
Embed widget