एक्सप्लोरर

Delhi Police: आतंकी बनने पाकिस्तान जा रहे दो कट्टरपंथियों को दिल्ली पुलिस ने धर दबोचा, हथियार भी मिले

Delhi Police Special Cell Operation: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने लाल किले से दो कट्टरपंथियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से असलाह भी बरामद हुआ है.

Terrorist Training: आतंकवाद की ट्रेनिंग लेने के लिए पाकिस्तान जा रहे दो कट्टरपंथियों को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. इन दो लोगों को पुलिस ने लाल किले के पास से पकड़ा है. पुलिस सूत्रों का कहना है कि इनमें से एक दक्षिण भारत के तमिलनाडु तो दूसरा महाराष्ट्र का रहने वाला है. पुलिस का दावा है कि ये दोनों आतंकी ट्रेनिंग के लिए जा रहे थे.

आरोपियों के नाम खालिद मुबारक खान जिसकी उम्र 22 साल और अब्दुल्लाह जिसकी उम्र 32 साल है. खालिद ठाणे वेस्ट, महाराष्ट्र का रहने वाला है. जबकि, अब्दुल्ला तमिलनाडु के कलियाकुल्ला का रहने वाला है. पुलिस सूत्रों का कहना है कि ये दोनों पाकिस्तानी हैंडलरों के संपर्क में थे और जम्मू-कश्मीर के कुछ कट्टरपंथी युवाओं के साथ ट्रेनिंग करने के लिए पाकिस्तान जाने वाले थे. पुलिस को इन दोनों के बारे में सूचना मिली, जिसके बाद इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया. इनके पास से 32 बोर की 2 पिस्तौल भी मिली हैं.

दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े मानव तस्कर

तो वहीं, शकरपुर क्राइम ब्रांच ने शनिवार (25 फरवरी) को एक अंतरराज्यीय मानव तस्करी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान संजय नाम के व्यक्ति के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि यह गिरोह रेलवे स्टेशनों पर युवतियों को बहलाता-फुसलाता अपने साथ ले जाता था और बाद में उन्हें शादी के लिए 4 से 5 लाख रुपये में बेच देता था. संजय पिछले 3 मामलों में भी वॉन्टेड था और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम था.

गिरोह के सदस्य दिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर घूमते थे और मासूम लड़कियों को शादी का झांसा देकर फंसाते थे. इसके बाद उन्हें अलग-अलग राज्यों में प्रत्येक लड़की के लिए 4-5 लाख रुपये में बेच देते थे. पुलिस के मुताबिक, 2017 में संजय को अन्य लोगों के साथ 14 साल की एक लड़की के अपहरण के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.

विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध) रविंद्र सिंह यादव ने बताया कि लड़की को बरामद कर लिया गया है. आरोपियों में से एक के घर से दो और नाबालिग लड़कियों को बरामद किया गया है. इन लड़कियों को संजय सहित गिरोह के सदस्य यौन शोषण के लिए तस्करी कर लाए थे. 21 मई, 2022 को संजय को कोर्ट ने जमानत पर रिहा कर दिया था, लेकिन वह जमानत छोड़कर फरार हो गया.

ये भी पढ़ें: Delhi Crime: मिस्ड कॉल से सुलझी नाबालिग बच्ची की हत्या की गुत्थी, 12 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget