एक्सप्लोरर

दिल्ली पुलिस ने काला जठेड़ी को किया गिरफ्तार, इतना इनाम था घोषित

दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट ने काला जठेड़ी और उसकी महिला साथी अनुराधा चौधरी को सहारनपुर से गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि दोनों कुछ दिनों से उत्तराखंड में रह रहे थे.

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने 5 राज्यों के लिए सरदर्द बन चुके कुख्यात बदमाश संदीप उर्फ काला जठेड़ी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है. दिल्ली पुलिस ने ये गिरफ्तारी सहारनपुर से की है और संदीप उर्फ काला जठेड़ी के साथ उसकी एक महिला सहयोगी अनुराधा उर्फ मैडम मिंज को भी गिरफ्तार किया है. काला जठेड़ी पर 6 लाख का इनाम घोषित है.

सहारनपुर से की गई गिरफ्तारी

दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट ने काला जठेड़ी और उसकी महिला साथी अनुराधा चौधरी को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि दोनों कुछ दिनों से उत्तराखंड में रह रहे थे. काउंटर इंटेलिजेंस की टीमें कई महीनों से काला जठेड़ी की तलाश में जुटी हुई थी. पिछले दिनों यह इनपुट मिला और उसके बाद स्पेशल सेल की टीम काला जठेड़ी को गिरफ्तार करने के लिए सक्रिय हो गई. जिसके बाद स्पेसिफिक इनपुट के आधार पर काला और उसकी महिला साथी अनुराधा चौधरी को सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया गया.

राजस्थान की लेडी डॉन अनुराधा उर्फ मैडम मिंज

पुलिस का कहना है कि अनुराधा उर्फ मैडम मिंज के खिलाफ राजस्थान पुलिस की तरफ से 10 हजार रुपये का इनाम घोषित है. वह आज से लगभग 6 साल पहले तक राजस्थान के कुख्यात गैंगस्टर आनंदपाल के संपर्क में थी. वह आनंद पाल के गैंग को ऑपरेट करती थी. आनंदपाल राजस्थान के एक अन्य गैंगस्टर राजू बसोदी के निशाने पर था. आनंदपाल के एनकाउंटर में मारे जाने के बाद से अनुराधा राजू बसोदी के निशाने पर आ गई. जिसके बाद उसने बलबीर बानूड़ा का साथ पकड़ा. लेकिन जब बलबीर बानूड़ा पकड़ा गया तो अनुराधा लारेन्स विश्नोई के संपर्क में आई, जहां से उसे काला जठेड़ी का साथ मिला.

अनुराधा ही वो गैंगस्टर थी, जिसके साथ मिलने के बाद आनंदपाल वित्तयी तौर पर मजबूत हुआ था. कहा जाता है कि अनुराधा का दिमाग और आनंदपाल की ताकत के सामने राजस्थान सरकार और पुलिस भी पानी भरते थे. अनुराधा चौधरी राजस्थान के सीकर जिले की रहने वाली है. वह पढ़ी लिखी है और बीसीए किया हुआ है. उसने लव मैरिज की थी और पति के साथ मिलकर शेयर का कारोबार शुरू किया. घाटा होने के बाद जब उसे रिकवरी के लिए धमकी मिलने लगी तो उसने आनंदपाल का साथ पकड़ा था.

लिवइन में रहे थे दोनों

दिल्ली पुलिस का दावा है कि संदीप उर्फ काला और अनुराधा चौधरी पिछले 9 महीने से लिवइन रिलेशन में रह रहे थे. इस दौरान ये दोनों देश भर में कई जगहों पर छुपे और खुद को पति-पत्नी बता कर उन्होंने अलग-अलग जगहों पर किराए पर फ्लैट आदि लिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget