एक्सप्लोरर

CAA Protest: उत्पात मचाने वालों पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, दरियागंज हिंसा मामले में 15 गिरफ्तार

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं. दिल्ली पुलिस ने इस मामले में दरियागंज में हुए हिंसा में शामिल 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

नई दिल्ली: पुरानी दिल्ली के दरियागंज में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ एक प्रदर्शन के दौरान हिंसा के संबंध में 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. दिल्ली पुलिस ने शनिवार को बताया कि शुरुआत में 10 लोगों को पकड़ा गया था लेकिन बाद में पांच और लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

दिल्ली पुलिस ने बताया कि इन लोगों पर दंगा करने और पुलिसकर्मियों को ड्यूटी निभाने से रोकने के लिए बल प्रयोग करने का आरोप लगाया गया है. पुलिस के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने शुक्रवार शाम को सुभाष मार्ग इलाके में खड़ी एक निजी कार में आग लगा दी थी. हालांकि, आग पर फौरन काबू पा लिया गया था.

प्रदर्शन और हिंसा के संबंध में 40 लोगों को हिरासत में लिया गया. इनमें से आठ नाबालिगों को शनिवार तड़के रिहा कर दिया गया. पुलिस ने बताया कि हिरासत में लिए गए इन लोगों में से 10 को गिरफ्तार किया गया है. मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं.

गौरतलब है कि नागरिकता संशोधन कानून के बनने के बाद से दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में लोग प्रदर्शन कर रहे हैं. दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, मुंबई, लखनऊ, पटना जैसे शहरों में इस प्रदर्शन का सबसे ज्यादा असर देखने को मिला है. सरकार प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील कर रही है.

यह भी पढ़ें-

प्रशांत किशोर ने सोनिया गांधी से खुल कर NRC का विरोध करने की अपील की

प्रयागराज: नागरिकता कानून के विरोध में प्रदर्शन, दस हज़ार से ज़्यादा लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जांच हो, जवाबदेही भी तय हो', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज पर बोला सुप्रीम कोर्ट
'जांच हो, जवाबदेही भी तय हो', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज पर बोला SC
ममता के लिए आफत! सामने आई NCPI के सभी MPs की लिस्ट, अब क्या होगा?
ममता के लिए आफत! सामने आई NCPI के सभी MPs की लिस्ट, अब क्या होगा?
PM मोदी के वीडियो बैन की सजा भुगतेगा फेसबुक! सरकार ने किया तलब
PM मोदी के वीडियो बैन की सजा भुगतेगा फेसबुक! सरकार ने किया तलब
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
बटाई पर खेती, क्या मिलेगी PM किसान की अगली किस्त?
बटाई पर खेती, क्या मिलेगी PM किसान की अगली किस्त?
Embed widget