एक्सप्लोरर

दिल्ली: 147 पॉइंट पर मिंटो ब्रिज जैसा ड्रेनेज प्लान बनाने की योजना, सीएम केजरीवाल बोले- ये विश्वस्तरीय होगा

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली देश की राजधानी है. इसलिए हमें ड्रेनेज सिस्टम का सबसे बेहतरीन डिजाइन तैयार करना चाहिए. उन्हें सुझाव दिया कि हम अभ्यास शुरू कर दें.

Delhi Rain: राजधानी दिल्ली में सोमवार को हुई तेज़ बारिश से कई जगह जलभराव हो गया जिसके चलते आम लोगों को खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. दिल्ली में जलभराव की तस्वीरों के बीच आज उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दिल्ली के ड्रेनेज सिस्टम की समीक्षा बैठक की. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए हुई इस बैठक में उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री के अलावा दिल्ली जल बोर्ड, दिल्ली नगर निगम, पीडब्ल्यूडी और फ्लड एंड इरिगेशन विभाग के अधिकारी भी शामिल हुए.

बैठक के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली देश की राजधानी है, हमारा ड्रेनेज सिस्टम का डिजाइन सबसे बेहतर होना चाहिए. बैठक में फैसला लिया गया है कि दिल्ली के ड्रेनेज सिस्टम को विश्व स्तरीय बनाया जाएगा.

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारी सारी एजेंसियों ने मिलकर बहुत अच्छा काम किया है. मिंटो ब्रिज इसका सबूत है, इस बार मिंटो ब्रिज नहीं भरा है. मिंटो ब्रिज जैसा प्लान दिल्ली के अन्य 147 पॉइंट पर भी लागू करेंगे, जिससे दिल्ली को पूरी तरह से जल जमाव से मुक्त किया जा सकेगा. बैठक में सभी विभागों को ड्रेनेज सिस्टम के लिए अभ्यास शुरू करने के निर्देश दिए गए. पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि दिल्ली में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की संभावना है ऐसे में सभी अधिकारी 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे.

बैठक के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, ‘‘मानसून को देखते हुए दिल्ली के ड्रेनेज सिस्टम को लेकर माननीय उपराज्यपाल जी की अध्यक्षता में पीडब्ल्यूडी, एमसीडी, डीजेबी और आई एंड एफसी के साथ समीक्षा बैठक की. मिंटो रोड जैसा सिस्टम दिल्ली के अन्य पॉइंट्स पर भी बनेगा. नालों और सीवर की नियमित सफाई होगी और दिल्ली में बनाएंगे वर्ल्ड क्लास ड्रेनेज सिस्टम."

बैठक मे शामिल सभी विभाग के अधिकारियों ने दिल्ली में ड्रेनेज सिस्टम को लेकर जहां-जहां पर भी काम हुआ है, प्रजेंटेशन के जरिए उसकी जानकारी दी. समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारी सारी एजेंसी ने मिल कर बहुत अच्छा काम किया है, इसका सबसे बड़ा सबूत मिंटो ब्रिज है. दिल्ली में कहावत है कि जिस दिन मिंटो ब्रिज भर जाता है, उस दिन बारिश की शुरूआत की घोषणा कर दी जाती है. हमारे अधिकारियों और इंजीनियर ने मिल कर बहुत अच्छा काम किया है. इस बार मिंटो ब्रिज भरा नहीं है. इसके लिए मैं सभी अधिकारियों और इंजीनियर को बधाई देना चाहता हूं. आपने जैसा मिंटो ब्रिज को करके दिखाया है, वैसे ही दिल्ली के जितने भी पॉइंट हैं, जहां हर साल बारिश के चलते पानी जमा होता है, वहां पर भी काम किया जा सकता है. दिल्ली में ऐसे करीब 147 पॉइंट हैं, अगर सभी पॉइंट का मिंटो ब्रिज की तरह से प्लान तैयार कर लिया जाए और इसे लागू किया जाए, तो हम दिल्ली को पूरी तरह से जलभराव से मुक्त करा सकते हैं.

दिल्ली जल बोर्ड और एमसीडी के तालमेल पर बात करते हुए सीएम ने कहा कि दिल्ली देश की राजधानी है, इसलिए हमें ड्रेनेज सिस्टम की सबसे बेहतर डिजाइन तैयार करनी चाहिए. कई जगह तो ऐसे हैं कि दिल्ली जल बोर्ड का नाला जहां एमसीडी के नाले में मिलता है, वहां कोई तालमेल नहीं है. मैं सभी एजेंसी को सुझाव दूंगा कि पूरे दिल्ली के ड्रेनेज सिस्टम के लिए हम अभ्यास शुरू कर दें. अगर सारी एजेंसियों से यह डिजाइन बन कर आए, तो हम उसे लागू भी कराएंगे. फिर साल में हमें एक बार डी-सिल्टिंग करनी पड़ेगी. डी-सिल्टिंग करने के बाद पूरा ड्रेनेज सिस्टम खुद ही काम करेगा. इसलिए इस दिशा में भी हमें काम करना चाहिए कि पूरे ड्रेनेज सिस्टम का दोबारा संशोधन करें.

बैठक में पीडब्ल्यूडी मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि संभावना है कि तीन दिनों तक लगातार बारिश होगी. इसके लिए सब लोग तैयार रहें. हमें रात में ज्यादा तैयारी रखनी पड़ेगी. हमारे पास 1500 से अधिक पंप सेट हैं, हमें उन सभी को अलर्ट पर रखना है. इस दौरान सभी अधिकारी और इंजीनियर हमेशा उपलब्ध रहेंगे, क्योंकि इनकी अगले कुछ दिनों तक 24 घंटे में कभी भी जरूरत पड़ सकती है.

Pegasus spying: कांग्रेस का बड़ा दावा, कहा- राहुल गांधी की फोन टैपिंग कराई गई, मोदी सरकार ने किया देशद्रोह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session Day 10 Live: लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा, सदन का कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
Live: लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा, सदन का कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
CJP मार्च में घायल हुए पुलिसकर्मियों के परिजन कैमरे के सामने आए, बेटी बोली- 'मेरे पापा को...'
CJP मार्च में घायल हुए पुलिसकर्मियों के परिजन कैमरे के सामने आए, बेटी बोली- 'मेरे पापा को...'
शहजाद पूनावाला ने दिया भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा? X के अकाउंट में किया बदलाव
शहजाद पूनावाला ने दिया भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा? X के अकाउंट में किया बदलाव
फिर गरमाया कावेरी जल विवाद: तमिलनाडु को पानी छोड़ने के विरोध में कर्नाटक बंद की चेतावनी
फिर गरमाया कावेरी जल विवाद: तमिलनाडु को पानी छोड़ने के विरोध में कर्नाटक बंद की चेतावनी

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
Xप्लेन: 'चाहत' और 'हकीकत' के बीच झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'चाहत' और 'हकीकत' में झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
भरत तिवारी एनकाउंटर: STF जवान गिरफ्तार, हथियार डालने के बाद भी गोली चलाने का आरोप
भरत तिवारी एनकाउंटर: STF जवान गिरफ्तार, हथियार डालने के बाद भी गोली चलाने का आरोप
Embed widget